शनिवार, 14 नवंबर 2026 ऐप डाउनलोड करें
PHM NEWS logo PHM NewsPrime Heritage Morning
ब्रेकिंग
IPEC के छात्रों ने CanSat 7U प्रतियोगिता में "उत्कृष्ट" (Excellent) ग्रेड हासिल किया* जनगणना-2027 स्वगणना अभियान को सफल बनाने में जुटा प्रशासन, डीएम ने दिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश। मालगाड़ी की चपेट में आने से सिंदुरिया निवासी रेलकर्मी की दर्दनाक मौत महिला अस्पताल में एक करोड़ की लागत से तैयार हुई हाईटेक लैब, होंगी 117 तरह की जांचें हाथरस में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने जहर देकर हत्या का लगाया आरोप सड़क पर रखे धान के बोझ से फिसली बाइक, दो लोग गंभीर। थाना क्षेत्र के पिपरा कल्याण और सिंदुरिया क्षेत्राधिकारी निचलौल रविंद्र सिंह ने बुधवार को चौक थाने का आकस्मिक निरीक्षण किया सिंदुरिया चौराहे पर मारपीट में पांच के खिलाफ केस दर्ज
बरेली न्यूज़

बरेली रेंज में वाहनों पर जाति लिखने वालों पर होगी कार्रवाई, डीआईजी अजय कुमार साहनी ने दिये शक्त निर्देश

डीआईजी अजय कुमार साहनी ने दिये शक्त निर्देश
bareilly-news-in-hindi

बरेली। अब अगर आपने अपनी गाड़ी पर या उसकी नंबर प्लेट पर जातिसूचक शब्द लिखवा रखे हैं तो सावधान हो जाइए। इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश के बाद पुलिस प्रशासन ऐसे वाहन चालकों पर शिकंजा कसने की तैयारी में जुट गया है। बरेली रेंज के डीआईजी अजय कुमार साहनी ने साफ निर्देश दिए हैं कि रेंज के चारों जिलों—बरेली, बदायूं, शाहजहांपुर और पीलीभीत—में इस तरह के वाहनों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जाएगा।

डीआईजी के मुताबिक यह अभियान बृहस्पतिवार से शुरू होगा। इसके तहत ऐसे वाहनों को चिह्नित किया जाएगा जिन पर नंबर प्लेट या गाड़ी की बॉडी पर जातिसूचक नाम, उपनाम या शब्द अंकित हैं। पुलिस टीम उन्हें मौके पर रोकेगी और मोटर व्हीकल एक्ट व हाईकोर्ट के आदेशों के तहत कार्रवाई करेगी।

हाईकोर्ट ने साफ किया है कि नंबर प्लेट पर केवल निर्धारित नंबर ही अंकित होना चाहिए। किसी भी प्रकार का नारा, जातिसूचक पहचान, राजनीतिक संदेश या अन्य शब्द लिखना गैरकानूनी है। अदालत का कहना है कि ऐसी प्रवृत्ति समाज में जातीय भेदभाव और असमानता को बढ़ावा देती है, जिसे किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जा सकता।

बरेली रेंज पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस अभियान का उद्देश्य कानून का पालन कराना और समाज में समानता का संदेश देना है। कई बार देखा गया है कि लोग शान या पहचान के लिए अपनी गाड़ियों पर जातिसूचक शब्द लिखवाते हैं। अब ऐसा करने वालों को जुर्माना, चालान या अन्य कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा।

पुलिस का यह भी कहना है कि अभियान के दौरान वाहनों की चेकिंग बढ़ाई जाएगी। नंबर प्लेट की फोटो और वीडियो बनाकर सबूत भी इकट्ठा किए जाएंगे ताकि बाद में किसी को राहत का मौका न मिल सके।

स्थानीय लोगों का मानना है कि इस कदम से समाज में सकारात्मक संदेश जाएगा और सड़क पर गाड़ियों के जरिए होने वाले जातिगत प्रदर्शन पर रोक लगेगी। वहीं, ट्रैफिक पुलिस ने भी अपील की है कि वाहन मालिक तुरंत अपनी नंबर प्लेट से ऐसे शब्द हटवा दें ताकि किसी भी प्रकार की कार्रवाई से बचा जा सके।

यह भी पढ़ें

लोंगपुर में अम्बेडकर जयंती के अवसर पर वीर शक्ति संगठन के तत्वावधान में एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया

अन्य खबरें

जनगणना-2027 स्वगणना अभियान को सफल बनाने में जुटा प्रशासन, डीएम ने दिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश।
मालगाड़ी की चपेट में आने से सिंदुरिया निवासी रेलकर्मी की दर्दनाक मौत
महिला अस्पताल में एक करोड़ की लागत से तैयार हुई हाईटेक लैब, होंगी 117 तरह की जांचें
हाथरस में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने जहर देकर हत्या का लगाया आरोप
सड़क पर रखे धान के बोझ से फिसली बाइक, दो लोग गंभीर। थाना क्षेत्र के पिपरा कल्याण और सिंदुरिया
सिंदुरिया चौराहे पर मारपीट में पांच के खिलाफ केस दर्ज