बरेली न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / बरेली
🚨 Breaking News | बरेली

बरेली में मौलाना तौकीर के करीबी का अवैध कॉम्पलेक्स गिराने में लगाए गए तीन बुलडोजर, कई घंटे चली कार्रवाई : बरेली में 26 सितंबर को हुए बवाल का साजिशकर्ता मौलाना तौकीर रजा फतेहगढ़ जेल में बंद है

बरेली | 23-Nov-2025 09:23 PM | 262 |
बरेली
बरेली में 26 सितंबर को हुए बवाल का साजिशकर्ता मौलाना तौकीर रजा फतेहगढ़ जेल में बंद है

बरेली में बवाल के मुख्य आरोपी मौलाना तौकीर रजा के करीबियों पर कार्रवाई फिर से शुरू हो गई। बवाल के बाद पीलीभीत बाईपास रोड और जगतपुर में आरिफ की दुकानों को अवैध बताकर सील किया गया था। इन्हीं दुकानों पर शनिवार को बीडीए का बुलडोजर चला है। इस दौरान भारी पुलिस बल तैनात है।बरेली में 26 सितंबर को हुए बवाल का साजिशकर्ता मौलाना तौकीर रजा फतेहगढ़ जेल में बंद है। उसके करीबियों पर अब फिर से कार्रवाई शुरू हो गई है। मौलाना तौकीर रजा के करीबी कॉलोनाइजर मोहम्मद आरिफ पर प्रशासन ने शिकंजा कसा है। शनिवार सुबह 11 बजे बीडीए ने पीलीभीत बाईपास रोड और जगतपुर क्षेत्र में उसकी दो संपत्तियों पर बुलडोजर की कार्रवाई शुरू कर दी।शनिवार सुबह बीडीए की टीम अवैध निर्माण ढहाने पहुंची, इससे पहले बारादरी थाना पुलिस ने पूरे क्षेत्र को पहले ही चारों ओर से घेर लिया था। सीओ तृतीय पंकज श्रीवास्तव के नेतृत्व में आसपास के थानों का पुलिस बल मौके पर बुला लिया गया। सीओ ने माइक लेकर लोगों को यहां से दूर रहने का निर्देश दिया ताकि किसी तरह की अव्यवस्था न हो।

बीडीए उपाध्यक्ष डॉ ए मनिकंडन ने बताया कि आरिफ ने जगतपुर में दो मंजिला मार्केट और पीलीभीत बाईपास पर बने कपड़ों के शोरूम का निर्माण बिना नक्शा स्वीकृत कराए कराया था। पूरे परिसर में जिम, होमडेकोर सेंटर और कई दुकानों का संचालन चल रहा था। जांच में निर्माण अवैध पाए जाने के बाद बीडीए ने पहले 11 अक्तूबर को दोनों परिसरों को सील किया था।शनिवार को बीडीए ने 15 दुकानों और दो बड़े शोरूम पर बुलडोजर चलाना शुरू कर दिया। टीम ने परिसर के पिछले हिस्से से ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू की और जेसीबी की एक के बाद एक चोट से दीवारें गिरनी शुरू हो गईं। 

फिलहाल मौके पर भारी फोर्स और बीडीए की टीम ध्वस्तीकरण करवा रही है, आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जमा है।आरिफ ने 30-30 लाख रुपये बेची थीं दुकानें  जगतपुर में तीन साल पहले आरिफ ने अवैध दो मंजिला मार्केट बनवाकर कई दुकानों को 30-30 लाख रुपये में बेचा। जो नहीं बिकीं, उनको किराये पर उठा दिया। उनसे भी वह आठ-नौ हजार रुपये प्रतिमाह किराया वसूलता था। 11 अक्तूबर को जब सीलिंग की कार्रवाई हुई तब दुकानदारों ने बताया था कि उन्हें सामान निकालने तक का मौका नहीं दिया गया। जबकि, उन्होंने दुकान आरिफ से खरीदी थी। मोहम्मद आरिफ के पीलीभीत रोड स्थित व्यापारिक भवन के भूतल पर जाहिद हुसैन की फर्नीचर की दुकान है। यह भवन सात-आठ साल पहले बनाया गया था। इसका भी कोई मानचित्र या रिकॉर्ड पेश नहीं किया गया था। शनिवार को अवैध दुकानों पर कार्रवाई शुरू की गई। इस दौरान दौरान मार्ग पर यातायात को बंद कर दिया गया ह

अन्य खबरें

लोंगपुर में अम्बेडकर जयंती पर भव्य आयोजन, उमड़ा जनसैलाब : लोंगपुर में अम्बेडकर जयंती के अवसर पर वीर शक्ति संगठन के तत्वावधान में एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया

बरेली न्यूज़

नवरात्र में मांस बिक्री पर बवाल : फरीदपुर में पत्रकार से बदसलूकी, हिंदू संगठनों का फूटा गुस्सा

बरेली न्यूज़

सीएम डैशबोर्ड में बरेली नंबर-1 : विकास और राजस्व कार्यों में प्रदेश में बनाई पहचान

बरेली न्यूज़

होली के रंग में डूबे बरेली के अफसर : चुम्मा-चुम्मा' और 'लंदन ठुमका' पर झूमे अधिकारी

बरेली न्यूज़

फरीदपुर में तेज रफ्तार वाहन ने युवक को टक्कर मारी : खलपुर निवासी गंभीर घायल, पुलिस ने अस्पताल भेजा

बरेली न्यूज़

मौत के साए में चलता खनन, भुता में कानून से बेखौफ डंपर : हादसे के बाद भी जारी काम ने खोली प्रशासनिक लापरवाही की परतें

बरेली न्यूज़

फरीदपुर रविवार सुबह घने कोहरे के कारण द्वारकेश चीनी मिल के पास 2 रोडवेज बस समेत कई वाहन टकराए, चालक गंभीर : द्वारकेश चीनी मिल के पास खराब दृश्यता के चलते दो रोडवेज बसों सहित आधा दर्जन से अधिक वाहन आपस में टकरा गए।

बरेली न्यूज़

सर्किट हाउस में टूटी सांसों की डोर, फरीदपुर विधायक डॉ. श्याम बिहारी लाल का मेडिसटी हास्पिटल में हार्टअटैक से निधन : पशुधन मंत्री की बैठक के दौरान बिगड़ी तबीयत*

बरेली न्यूज़

सर्दी और कोहरे के कारण आठवीं तक स्कूलों में 20 दिसंबर तक छुट्टी, जिले में आदेश जारी : मौसम विभाग ने तीन दिन तक कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

बरेली न्यूज़

26 सितंबर बवाल में मौलाना तौकीर रजा समेत 90 आरोपियों पर चार्जशीट : 12 में से 7 संगीन मुकदमों में पुलिस की बड़ी कार्रवाई

बरेली न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.