बरेली न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / बरेली
🚨 Breaking News | बरेली

फरीदपुर में नेशनल हाईवे पर हादसा: : तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक से जा रहे व्यक्ति की मौत

बरेली | 07-Oct-2025 09:34 AM | 262 |
बरेली
तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक से जा रहे व्यक्ति की मौत

*फरीदपुर में नेशनल हाईवे पर हादसा: तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक से जा रहे व्यक्ति की मौत*

फरीदपुर। बरेली के फरीदपुर में सोमवार शाम नेशनल हाईवे-74 पर एक सड़क हादसे में 72 वर्षीय बुजुर्ग रोहिताश शर्मा की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक सरसवा, थाना फतेहगंज पूर्वी, बरेली के निवासी श्यामलाल के पुत्र थे।

     प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रोहिताश शर्मा अपनी TVS विक्की (UP25DY6189) से फरीदपुर की ओर जा रहे थे। तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर (UP26V2098) ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि उन्होंने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

     हादसे के तुरंत बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। राहगीरों ने एंबुलेंस और पुलिस को सूचना दी। 108 एंबुलेंस से शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फरीदपुर भेजा गया।

     पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारण हाईवे पर कुछ देर के लिए यातायात प्रभावित रहा। पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है। मृतक के परिवार को घटना की सूचना दे दी गई है।

अन्य खबरें

लोंगपुर में अम्बेडकर जयंती पर भव्य आयोजन, उमड़ा जनसैलाब : लोंगपुर में अम्बेडकर जयंती के अवसर पर वीर शक्ति संगठन के तत्वावधान में एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया

बरेली न्यूज़

नवरात्र में मांस बिक्री पर बवाल : फरीदपुर में पत्रकार से बदसलूकी, हिंदू संगठनों का फूटा गुस्सा

बरेली न्यूज़

सीएम डैशबोर्ड में बरेली नंबर-1 : विकास और राजस्व कार्यों में प्रदेश में बनाई पहचान

बरेली न्यूज़

होली के रंग में डूबे बरेली के अफसर : चुम्मा-चुम्मा' और 'लंदन ठुमका' पर झूमे अधिकारी

बरेली न्यूज़

फरीदपुर में तेज रफ्तार वाहन ने युवक को टक्कर मारी : खलपुर निवासी गंभीर घायल, पुलिस ने अस्पताल भेजा

बरेली न्यूज़

मौत के साए में चलता खनन, भुता में कानून से बेखौफ डंपर : हादसे के बाद भी जारी काम ने खोली प्रशासनिक लापरवाही की परतें

बरेली न्यूज़

फरीदपुर रविवार सुबह घने कोहरे के कारण द्वारकेश चीनी मिल के पास 2 रोडवेज बस समेत कई वाहन टकराए, चालक गंभीर : द्वारकेश चीनी मिल के पास खराब दृश्यता के चलते दो रोडवेज बसों सहित आधा दर्जन से अधिक वाहन आपस में टकरा गए।

बरेली न्यूज़

सर्किट हाउस में टूटी सांसों की डोर, फरीदपुर विधायक डॉ. श्याम बिहारी लाल का मेडिसटी हास्पिटल में हार्टअटैक से निधन : पशुधन मंत्री की बैठक के दौरान बिगड़ी तबीयत*

बरेली न्यूज़

सर्दी और कोहरे के कारण आठवीं तक स्कूलों में 20 दिसंबर तक छुट्टी, जिले में आदेश जारी : मौसम विभाग ने तीन दिन तक कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

बरेली न्यूज़

26 सितंबर बवाल में मौलाना तौकीर रजा समेत 90 आरोपियों पर चार्जशीट : 12 में से 7 संगीन मुकदमों में पुलिस की बड़ी कार्रवाई

बरेली न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.