बांदा न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / बांदा
🚨 Breaking News | बांदा

इनामिया अभियुक्त पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार : अभियुक्त के पास से अवैध तमंचा,कारतूस व नकद रुपये बरामद

बांदा | 10-Nov-2025 08:23 AM | 65 |
बांदा
अभियुक्त के पास से अवैध तमंचा,कारतूस व नकद रुपये बरामद

इनामिया अभियुक्त पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार
अवैध तमंचा,कारतूस व नकद रुपये बरामद


जसपुरा। पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज और क्षेत्राधिकारी सदर राजवीर सिंह गौर के पर्यवेक्षण में थाना जसपुरा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अपहरण की घटना में वांछित 25 हजार रुपये के इनामिया अभियुक्त भानू उर्फ भानू प्रताप पुत्र कमल निवासी बाहुंडरी को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया।

गौरतलब है कि 2 सितंबर को ग्राम गौरीकला निवासी शिवशंकर पाल के 20 वर्षीय पुत्र का मेले के दौरान भानू और उसके साथियों ने अपहरण किया था। पुलिस ने 24 घंटे के भीतर अपहृत युवक को सकुशल बरामद कर तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया था, जबकि मुख्य अभियुक्त भानू फरार था।

बीती रात थाना जसपुरा पुलिस गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर झंझरी रोड के पास संदिग्ध व्यक्ति को घेरने गई। पुलिस को देखकर अभियुक्त ने जान से मारने की नीयत से फायरिंग की। आत्मरक्षा में पुलिस द्वारा की गई जवाबी फायरिंग में उसके पैर में गोली लगी, जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा।

पुलिस ने घायल अभियुक्त को गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल भेजा, जहां उसकी हालत सामान्य बताई गई है। मौके से एक अवैध तमंचा, एक जीवित कारतूस, दो खोखा कारतूस तथा ₹530 नगद बरामद हुए हैं।

अन्य खबरें

PHM NEWS Repoter
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.