बांदा न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / बांदा
🚨 Breaking News | बांदा

यूरिया न मिलने से भड़के किसान,सड़क पर जाम : अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद शुरू हुआ वितरण

बांदा | 03-Dec-2025 08:51 AM | 65 |
बांदा
अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद शुरू हुआ वितरण

यूरिया न मिलने से भड़के किसान, सड़क पर जाम
अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद शुरू हुआ वितरण

बांदा। पैलानी तहसील के सिंधन कला गांव स्थित बी-पैक्स सोसाइटी में मंगलवार को यूरिया न मिलने से नाराज़ किसानों ने सड़क पर जाम लगाकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। किसानों का आरोप था कि सचिव रामभवन यादव की मनमानी के कारण उन्हें कई दिनों से खाद नहीं मिल पा रही है।

सुबह से लाइन में खड़े किसानों को जब दोपहर तक भी यूरिया उपलब्ध नहीं कराया गया, तो आक्रोशित किसानों ने सड़क पर जाम लगा दिया। इससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात कई घंटे बाधित रहा।

सूचना मिलते ही एसडीएम पैलानी अंकित वर्मा, नायब तहसीलदार जसपुरा वेद प्रकाश और थाना प्रभारी पैलानी राजेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने स्थिति का जायजा लेकर सचिव रामभवन यादव को कड़ी फटकार लगाई और तत्काल खाद वितरण शुरू कराने के निर्देश दिए।

किसानों अंकित, शोभित, सोनू आदि ने बताया कि एक दिन पहले टोकन तो बांटे गए थे, पर अगले दिन खाद उपलब्ध नहीं कराई गई। सुबह पाँच बजे से भूखे-प्यासे लाइन में लगे किसान सचिव के इंतजार में परेशान होते रहे।

अधिकारियों ने सचिव को सख्त चेतावनी देते हुए निर्देश दिए कि खाद वितरण सुबह से शाम तक सुचारु रूप से सुनिश्चित किया जाए। हस्तक्षेप के बाद वितरण शुरू हुआ और किसानों ने जाम हटाया।

घटना के बाद किसानों ने राहत महसूस की, हालांकि सचिव के रवैये को लेकर नाराजगी अभी भी बनी हुई है।

 

अन्य खबरें

गैस सिलेंडर की समस्या पर सपा नेताओं का विरोध,एजेंसियों से समाधान की मांग : हाकरों की संख्या बढ़ाने तथा सुरक्षा व निगरानी की व्यवस्था मजबूत करने की भी मांग की

बांदा न्यूज़

कथा की कवरेज करने गए छायाकार का पर्स चोरी : पीड़ित ने थाने में दी तहरीर,रिपोर्ट दर्ज करने की मांग

बांदा न्यूज़

वरासत के मामलों का समय से निस्तारण करें : नंदी : प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई जनपद स्तरीय समीक्षा बैठक

बांदा न्यूज़

गुणवत्ता के साथ परियोजनाओं को तेज गति से पूर्ण किया जाए : आयुक्त : आयुक्त की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक

बांदा न्यूज़

बाबा बागेश्वर धाम की कथा के द्वितीय दिन उमड़ा आस्था का सैलाब : यूपी सरकार के मंत्रियों सहित लाखों श्रद्धालुओं का जनसमूह

बांदा न्यूज़

ऋषि बामदेव की धरती से गूंजा समरसता का संदेश : लाखों भक्तों ने सुनी हनुमंत कथा

बांदा न्यूज़

जनपद स्तरीय सड़क सुरक्षा जागरूकता प्रतियोगिता का आयोजन : छात्रों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा

बांदा न्यूज़

जीवन को सरल व सहज बनाकर ही भगवान की प्राप्ति संभव : पं. धीरेंद्र शास्त्री

बांदा न्यूज़

धूमधाम से मनाया गया बसपा सुप्रीमो मायावती का 70 वां जन्मदिवस : कांशीराम पार्क में आयोजित हुआ मंडल स्तरीय जनकल्याणकारी दिवस

बांदा न्यूज़

बागेश्वर धाम सरकार के आगमन पर निकली भव्य कलश यात्रा : नगर में भक्तिमय वातावरण

बांदा न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.