बांदा न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / बांदा
🚨 Breaking News | बांदा

बिना बताए हो रहे चालान से जनता परेशान : पुलिसकर्मी मोबाइल फोन के जरिए आने-जाने वाले वाहनों के फोटो लेकर चालान करते देखे गए

बांदा | 10-Nov-2025 08:13 AM | 65 |
बांदा
पुलिसकर्मी मोबाइल फोन के जरिए आने-जाने वाले वाहनों के फोटो लेकर चालान करते देखे गए

 

बिना बताए हो रहे चालान से जनता परेशान
बांदा। यातायात माह जागरूकता अभियान के तहत सहायक पुलिस अधीक्षक मेविस टॉक के नेतृत्व में शहर के विभिन्न चौराहों और प्रमुख मार्गों पर विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान यातायात पुलिस टीम ने दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों की जांच कर लोगों को यातायात नियमों के पालन हेतु जागरूक किया।

हालांकि, चेकिंग के नाम पर कई स्थानों पर यातायात पुलिसकर्मी मोबाइल फोन के जरिए आने-जाने वाले वाहनों के फोटो लेकर चालान करते देखे गए। लोगों का कहना है कि बिना बताए चालान काटना नियमों के विपरीत है, लेकिन यह प्रवृत्ति खुलेआम देखने को मिल रही है। ऐसा प्रतीत होता है कि चालान को लेकर पुलिस पर ऊपर से दबाव है, जिसके चलते जागरूकता अभियान का उद्देश्य कहीं पीछे छूटता जा रहा है।

शहर के अतर्रा चुंगी और ट्रैफिक लाइट चौराहे के आसपास इस तरह की गतिविधियाँ अधिक देखी जा रही हैं, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

पुलिस का कहना है कि अभियान के दौरान वाहन चालकों को हेलमेट एवं सीट बेल्ट का अनिवार्य प्रयोग, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाना, नशे की हालत में वाहन न चलाना, मोबाइल फोन का प्रयोग न करने तथा सभी आवश्यक दस्तावेज साथ रखने के लिए जागरूक किया जा रहा है। वहीं, स्थानीय लोगों का कहना है कि जानकारी से ज्यादा डर इस “जागरूकता अभियान” में देखने को मिल रहा है।

अन्य खबरें

गैस सिलेंडर की समस्या पर सपा नेताओं का विरोध,एजेंसियों से समाधान की मांग : हाकरों की संख्या बढ़ाने तथा सुरक्षा व निगरानी की व्यवस्था मजबूत करने की भी मांग की

बांदा न्यूज़

कथा की कवरेज करने गए छायाकार का पर्स चोरी : पीड़ित ने थाने में दी तहरीर,रिपोर्ट दर्ज करने की मांग

बांदा न्यूज़

वरासत के मामलों का समय से निस्तारण करें : नंदी : प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई जनपद स्तरीय समीक्षा बैठक

बांदा न्यूज़

गुणवत्ता के साथ परियोजनाओं को तेज गति से पूर्ण किया जाए : आयुक्त : आयुक्त की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक

बांदा न्यूज़

बाबा बागेश्वर धाम की कथा के द्वितीय दिन उमड़ा आस्था का सैलाब : यूपी सरकार के मंत्रियों सहित लाखों श्रद्धालुओं का जनसमूह

बांदा न्यूज़

ऋषि बामदेव की धरती से गूंजा समरसता का संदेश : लाखों भक्तों ने सुनी हनुमंत कथा

बांदा न्यूज़

जनपद स्तरीय सड़क सुरक्षा जागरूकता प्रतियोगिता का आयोजन : छात्रों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा

बांदा न्यूज़

जीवन को सरल व सहज बनाकर ही भगवान की प्राप्ति संभव : पं. धीरेंद्र शास्त्री

बांदा न्यूज़

धूमधाम से मनाया गया बसपा सुप्रीमो मायावती का 70 वां जन्मदिवस : कांशीराम पार्क में आयोजित हुआ मंडल स्तरीय जनकल्याणकारी दिवस

बांदा न्यूज़

बागेश्वर धाम सरकार के आगमन पर निकली भव्य कलश यात्रा : नगर में भक्तिमय वातावरण

बांदा न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.