बांदा न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / बांदा
🚨 Breaking News | बांदा

समय से स्कूल नहीं पहुंचते शिक्षक, वीडियो हुआ वायरल : क्षेत्र में शिक्षा व्यवस्था हुई खराब

बांदा | 11-Nov-2025 08:30 AM | 65 |
बांदा
क्षेत्र में शिक्षा व्यवस्था हुई खराब

समय से स्कूल नहीं पहुंचते शिक्षक, वीडियो हुआ वायरल

जसपुरा। बेसिक शिक्षा विभाग के परिषदीय विद्यालयों की व्यवस्था सुधारने के तमाम प्रयासों के बावजूद जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है। विकास खंड जसपुरा के प्राथमिक विद्यालय खपटिहा खुर्द के कंपोजिट विद्यालय का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें अध्यापकों के समय से विद्यालय न पहुंचने और मध्याह्न भोजन (एमडीएम) में अनियमितता की शिकायतें सामने आई हैं।वीडियो में विद्यालय के बच्चे यह कहते हुए दिखाई दे रहे हैं कि शिक्षक प्रतिदिन देर से आते हैं। जानकारी के अनुसार विद्यालय में कुल दस शिक्षक तैनात हैं, लेकिन कोई भी शिक्षक निर्धारित समय सुबह 9:30 बजे तक विद्यालय नहीं पहुंचा।

ग्रामीणों का कहना है कि विद्यालय में करीब 250 छात्र नामांकित हैं, जिनमें बड़ी संख्या में बच्चे अनुपस्थित पाए गए। उनका आरोप है कि विद्यालय में लंबे समय से शिक्षकों की लापरवाही और एमडीएम वितरण में मनमानी जारी है, जिससे विद्यार्थियों की पढ़ाई पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।वायरल वीडियो सामने आने के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है। खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) जसपुरा ने बताया कि मामले की प्रारंभिक जानकारी ली जा रही है। वहीं बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) ने कहा कि वीडियो की सत्यता की जांच कराई जाएगी। यदि आरोप सही पाए गए, तो संबंधित शिक्षकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। हालांकि हम वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है, किंतु यह मामला विभाग की कार्यप्रणाली और विद्यालयों में अनुशासन को लेकर गंभीर प्रश्न खड़े करता है। ग्रामीणों ने शासन से मांग की है कि इस प्रकार की घटनाओं पर कठोर कार्रवाई की जाए, ताकि बच्चों की शिक्षा से समझौता न हो सके।

अन्य खबरें

गैस सिलेंडर की समस्या पर सपा नेताओं का विरोध,एजेंसियों से समाधान की मांग : हाकरों की संख्या बढ़ाने तथा सुरक्षा व निगरानी की व्यवस्था मजबूत करने की भी मांग की

बांदा न्यूज़

कथा की कवरेज करने गए छायाकार का पर्स चोरी : पीड़ित ने थाने में दी तहरीर,रिपोर्ट दर्ज करने की मांग

बांदा न्यूज़

वरासत के मामलों का समय से निस्तारण करें : नंदी : प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई जनपद स्तरीय समीक्षा बैठक

बांदा न्यूज़

गुणवत्ता के साथ परियोजनाओं को तेज गति से पूर्ण किया जाए : आयुक्त : आयुक्त की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक

बांदा न्यूज़

बाबा बागेश्वर धाम की कथा के द्वितीय दिन उमड़ा आस्था का सैलाब : यूपी सरकार के मंत्रियों सहित लाखों श्रद्धालुओं का जनसमूह

बांदा न्यूज़

ऋषि बामदेव की धरती से गूंजा समरसता का संदेश : लाखों भक्तों ने सुनी हनुमंत कथा

बांदा न्यूज़

जनपद स्तरीय सड़क सुरक्षा जागरूकता प्रतियोगिता का आयोजन : छात्रों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा

बांदा न्यूज़

जीवन को सरल व सहज बनाकर ही भगवान की प्राप्ति संभव : पं. धीरेंद्र शास्त्री

बांदा न्यूज़

धूमधाम से मनाया गया बसपा सुप्रीमो मायावती का 70 वां जन्मदिवस : कांशीराम पार्क में आयोजित हुआ मंडल स्तरीय जनकल्याणकारी दिवस

बांदा न्यूज़

बागेश्वर धाम सरकार के आगमन पर निकली भव्य कलश यात्रा : नगर में भक्तिमय वातावरण

बांदा न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.