बांदा न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / बांदा
🚨 Breaking News | बांदा

सुमेरपुर में पांच दिवसीय एफएलएन शिक्षक प्रशिक्षण का हुआ शुभारंभ : कक्षा 1 से 3 तक के बच्चों की साक्षरता और संख्यात्मक ज्ञान को सुदृढ़ करने हेतु शिक्षकों को दी गई विशेष रणनीतियों की ट्रेनिंग

बांदा | 04-Aug-2025 11:28 PM | 65 |
बांदा
कक्षा 1 से 3 तक के बच्चों की साक्षरता और संख्यात्मक ज्ञान को सुदृढ़ करने हेतु शिक्षकों को दी गई विशेष रणनीतियों की ट्रेनिंग

सुमेरपुर |
समग्र शिक्षा अभियान और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आलोक सिंह के निर्देशन में सुमेरपुर विकासखंड में फाउंडेशनल लिटरेसी एंड न्यूमैरेसी (FLN) के अंतर्गत पांच दिवसीय ब्लॉक स्तरीय शिक्षक प्रशिक्षण का शुभारंभ हुआ। यह प्रशिक्षण ब्लॉक संसाधन केंद्र, कुछेछा में खंड शिक्षा अधिकारी प्रभाकर सिंह तोमर द्वारा प्रारंभ किया गया।

प्रशिक्षण का उद्देश्य कक्षा 1 से 3 तक के बच्चों में मूलभूत साक्षरता और संख्यात्मक ज्ञान को मजबूत करना है। इस दौरान शिक्षकों को नई एनसीईआरटी पाठ्य पुस्तकों, शिक्षण विधियों, और सहायक सामग्री के प्रभावी प्रयोग पर केंद्रित प्रशिक्षण दिया गया।

प्रशिक्षण में एआरपी अकबर अली, अभिषेक शुक्ला, नीतेंद्र त्रिपाठी, एवं केआरपी शिव मंगल त्रिपाठी, रामकुमार पाल ने शिक्षक-शिक्षिकाओं को विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से जानकारी दी।

प्रमुख बिंदु जो प्रशिक्षण में शामिल रहे:

  • कक्षा 3 की पाठ्य पुस्तक "वीणा वन" पर आधारित शिक्षण रणनीति

  • कक्षा 1-3 के छात्रों में मौखिक तर्कशीलता और ग्रेडेड पठन कौशल

  • बच्चों को धाराप्रवाह और स्वतंत्र रूप से पढ़ने में सक्षम बनाना

  • समावेशी शिक्षा और रेमेडियल शिक्षण पद्धतियां

  • “निपुण भारत मिशन” के संशोधित लक्ष्य और उसका ब्लॉक स्तरीय अनुप्रयोग

प्रशिक्षण में सुमेरपुर ब्लॉक के दोनों प्रशिक्षण सदनों से 100 शिक्षक-शिक्षिकाओं की सहभागिता रही, जिनमें प्रतिभा देवी, पुष्पा साहू, ज्ञानवती, नीलम, दिव्या त्रिपाठी, नेहा, आकांक्षा, चंद्रपाल, अनुराग गौतम एवं रामकृष्ण शुक्ला एसआरजी प्रमुख रूप से शामिल रहे।

खंड शिक्षा अधिकारी ने अपने वक्तव्य में कहा, "FLN प्रशिक्षण बच्चों की नींव को मजबूत करने की दिशा में एक अत्यंत महत्वपूर्ण पहल है, जिससे शिक्षकों की भूमिका निर्णायक होगी।"

अन्य खबरें

KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.