बांदा न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / बांदा
🚨 Breaking News | बांदा

एसपी ने की अपराध समीक्षा बैठक,त्योहारों पर सुरक्षा को लेकर दिए कड़े निर्देश : पलाश बंसल बोले: बाजारों में महिला पुलिसकर्मियों सहित पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करें

बांदा | 16-Oct-2025 08:02 AM | 65 |
बांदा
पलाश बंसल बोले: बाजारों में महिला पुलिसकर्मियों सहित पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करें

एसपी ने की अपराध समीक्षा बैठक, त्योहारों पर सुरक्षा को लेकर दिए कड़े निर्देश
– पलाश बंसल बोले: बाजारों में महिला पुलिसकर्मियों सहित पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करें

 बांदा। शासन की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत जनपद में कानून व्यवस्था सुदृढ़ करने, अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने तथा आगामी धनतेरस, दीपावली व भाई दूज जैसे त्योहारों को शांति एवं सुरक्षा के साथ संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने बुधवार को राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों एवं शाखा प्रभारियों के साथ अपराध समीक्षा बैठक आयोजित की।

बैठक में एसपी ने निर्देश दिए कि राज्यपाल उत्तर प्रदेश के कृषि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह के दृष्टिगत नियुक्त सभी राजपत्रित अधिकारी एवं ड्यूटी प्रभारी सतर्क रहकर वीवीआईपी सुरक्षा व्यवस्था को सफलतापूर्वक सुनिश्चित करें

त्योहारों पर विशेष सुरक्षा के निर्देश

एसपी ने कहा कि त्योहारों के दौरान सर्राफा बाजार, बर्तन एवं कपड़ा मार्केट में भारी भीड़ रहती है, विशेषकर महिलाएं बड़ी संख्या में खरीदारी करती हैं, ऐसे में महिला पुलिसकर्मियों सहित पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाए। साथ ही भीड़भाड़ वाले इलाकों में सादे कपड़ों में पुलिसकर्मियों को भी लगाया जाए

अवैध गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई के आदेश

  • ग्रामीण क्षेत्रों में दीपावली के दौरान होने वाले जुआ और अवैध शराब बिक्री पर तत्काल प्रभाव से कार्रवाई करें।
  • अवैध पटाखों के निर्माण व बिक्री पर रोक लगाते हुए सघन चेकिंग अभियान चलाया जाए।
  • संगठित अपराधियों व गिरोहबंद तत्वों पर गैंगस्टर एक्ट, गुण्डा एक्ट के तहत कार्रवाई की जाए तथा निरंतर हिस्ट्रीशीट खोली जाए और जिला बदर की कार्यवाही की जाए।

गश्त और चेकिंग व्यवस्था रहे मजबूत

एसपी बंसल ने निर्देशित किया कि:

  • नियमित पैदल गश्त, वाहन चेकिंग और बैंक चेकिंग की जाए।
  • रात्रि मोबाइल पार्टी सक्रिय रहे और सुनसान स्थानों पर पीआरवी वाहनों के स्टॉप पॉइंट निर्धारित किए जाएं।

लंबित विवेचनाओं पर त्वरित कार्रवाई

सभी अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि लंबित विवेचनाओं का गुणवत्तापूर्ण एवं त्वरित निस्तारण किया जाए।
क्षेत्राधिकारी अपने सर्किल में अर्दली रूम बैठकों के माध्यम से विवेचकों की प्रगति की समीक्षा करें।

जनसुनवाई में संवेदनशीलता का आग्रह

एसपी ने स्पष्ट कहा कि थानों पर आने वाले हर व्यक्ति के साथ सम्मानजनक व्यवहार किया जाए।
24 घंटे के भीतर शिकायतकर्ता से संपर्क कर भौतिक सत्यापन के साथ निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
जन शिकायत प्रकोष्ठ नियमित रूप से निगरानी करें।

साइबर अपराधों पर विशेष ध्यान

सभी थाना प्रभारियों और साइबर थाना प्रभारी को निर्देशित किया गया कि:

  • थानों में अलग साइबर सेल की स्थापना की जाए।
  • साइबर अपराध पर प्रशिक्षित उपनिरीक्षक व आरक्षी/महिला आरक्षी तैनात किए जाएं।
  • शासन की प्राथमिकता अनुसार साइबर ठगी, ऑनलाइन फ्रॉड और डिजिटल अपराधों पर तुरंत कार्रवाई की जाए।

महिला सुरक्षा प्रथम प्राथमिकता

एसपी बंसल ने कहा, "महिला सुरक्षा एवं सशक्तीकरण बांदा पुलिस की पहली प्राथमिकता है।"
उन्होंने आदेश दिया कि:

  • महिला अपराधों में संवेदनशीलता के साथ त्वरित एफआईआर और कार्रवाई की जाए।
  • मजबूत अभियोजन और पैरवी के माध्यम से अपराधियों को कड़ी सजा सुनिश्चित की जाए।
  • मिशन शक्ति अभियान के तहत बड़े स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम चलाए जाएं।

पुलिस कर्मियों की समस्याएं भी सुनीं

अपराध समीक्षा बैठक से पूर्व सैनिक सम्मेलन में पुलिस कर्मियों की समस्याएं सुनी गईं।
एसपी ने कहा कि यदि कोई भी पुलिसकर्मी सरकारी कार्य या व्यक्तिगत समस्या से जूझ रहा है, तो वे किसी भी समय सीधे संपर्क या कॉल कर सकते हैं
उन्होंने बैरक और मेस की समुचित व्यवस्था व मरम्मत पर भी विशेष निर्देश दिए।

एसपी पलाश बंसल का संदेश स्पष्ट है — "कानून व्यवस्था से कोई समझौता नहीं। जनता की सुरक्षा ही हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी है।"

अन्य खबरें

गैस सिलेंडर की समस्या पर सपा नेताओं का विरोध,एजेंसियों से समाधान की मांग : हाकरों की संख्या बढ़ाने तथा सुरक्षा व निगरानी की व्यवस्था मजबूत करने की भी मांग की

बांदा न्यूज़

कथा की कवरेज करने गए छायाकार का पर्स चोरी : पीड़ित ने थाने में दी तहरीर,रिपोर्ट दर्ज करने की मांग

बांदा न्यूज़

वरासत के मामलों का समय से निस्तारण करें : नंदी : प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई जनपद स्तरीय समीक्षा बैठक

बांदा न्यूज़

गुणवत्ता के साथ परियोजनाओं को तेज गति से पूर्ण किया जाए : आयुक्त : आयुक्त की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक

बांदा न्यूज़

बाबा बागेश्वर धाम की कथा के द्वितीय दिन उमड़ा आस्था का सैलाब : यूपी सरकार के मंत्रियों सहित लाखों श्रद्धालुओं का जनसमूह

बांदा न्यूज़

ऋषि बामदेव की धरती से गूंजा समरसता का संदेश : लाखों भक्तों ने सुनी हनुमंत कथा

बांदा न्यूज़

जनपद स्तरीय सड़क सुरक्षा जागरूकता प्रतियोगिता का आयोजन : छात्रों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा

बांदा न्यूज़

जीवन को सरल व सहज बनाकर ही भगवान की प्राप्ति संभव : पं. धीरेंद्र शास्त्री

बांदा न्यूज़

धूमधाम से मनाया गया बसपा सुप्रीमो मायावती का 70 वां जन्मदिवस : कांशीराम पार्क में आयोजित हुआ मंडल स्तरीय जनकल्याणकारी दिवस

बांदा न्यूज़

बागेश्वर धाम सरकार के आगमन पर निकली भव्य कलश यात्रा : नगर में भक्तिमय वातावरण

बांदा न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.