बांदा न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / बांदा
🚨 Breaking News | बांदा

साईकिल यात्रा निकाल सपाइयों ने किया प्रचार : साइकिल यात्रा के सातवें दिन बिलगांव से निकली यात्रा

बांदा | 19-Oct-2025 08:12 AM | 65 |
बांदा
साइकिल यात्रा के सातवें दिन बिलगांव से निकली यात्रा

साईकिल यात्रा निकाल सपाइयों ने किया प्रचार

बांदा। समाजवादी साइकिल यात्रियों के सातवें चरण की शुरुआत बांदा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बिलगांव से ध्वज दिखाकर की गई। यात्रा क्रमशः उमरेहड़ा, इंटरि, नई, दुरई, हस्तम, टाकुली, चक टाकुली, अदरोरी, खमऔरा समेत अन्य ग्रामों में पहुंची, जहां समाजवादी पार्टी की नीतियों और विचारधारा का जन-जन तक प्रचार किया गया। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कारवां रात्रि विश्राम के लिए निर्धारित स्थल पर रुकेगा।

यात्रा के बिलगांव पहुंचने पर समाजवादी पार्टी युवजन सभा के राष्ट्रीय सचिव ओम नारायण त्रिपाठी ‘विदित भाई’, छात्र सभा के राष्ट्रीय सचिव एवं जिला मीडिया प्रभारी/प्रवक्ता प्रमोद गुप्ता राजा, युवजन सभा के जिलाध्यक्ष आमिर खान मन्नी, मजदूर सभा के जिलाध्यक्ष नासिर खान, बबलू श्रीवास सहित पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पुष्पमाल्य अर्पित कर यात्रियों का स्वागत किया। इस दौरान आर्थिक सहयोग भी प्रदान किया गया और पार्टी का झंडा दिखाकर यात्रा को आगे रवाना किया गया।

नेताओं ने कहा कि—

“यदि इसी ऊर्जा और संकल्प के साथ यह साइकिल यात्रा निरंतर चलती रही, तो वर्ष 2027 में अखिलेश भैया को मुख्यमंत्री बनने से कोई नहीं रोक सकता।”

साइकिल यात्रा में आलोक यादव, पंकज यादव, राकेश यादव, रुद्र प्रताप, अमित यदुवंशी, धर्मेंद्र कुमार, अमर सिंह, भोले सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहे

अन्य खबरें

PHM NEWS Repoter
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.