बांदा न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / बांदा
🚨 Breaking News | बांदा

सपा कार्यालय में मुलायम सिंह यादव की जयंती धूमधाम से मनाई गई,नेताओं ने रखे विचार : इस अवसर पर कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी तथा मिष्ठान वितरण किया

बांदा | 23-Nov-2025 08:14 AM | 65 |
बांदा
इस अवसर पर कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी तथा मिष्ठान वितरण किया

सपा कार्यालय में मुलायम सिंह यादव की जयंती धूमधाम से मनाई गई, नेताओं ने रखे विचार

बांदा।समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय में शनिवार को तीन बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं केंद्र सरकार में रक्षा मंत्री रहे श्रद्धेय नेता मुलायम सिंह यादव की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी तथा मिष्ठान वितरण किया।

कार्यक्रम में मौजूद नेताओं ने मुलायम सिंह यादव के राजनीतिक जीवन, संघर्षों और समाजवादी विचारधारा पर विस्तार से चर्चा की। जिला अध्यक्ष मधुसूदन कुशवाहा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में राष्ट्रीय महासचिव विशंभर निषाद उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से बबेरू विधायक विशंभर सिंह यादव, पूर्व मंत्री दद्दू प्रसाद, महेंद्र सिंह वर्मा, किरण वर्मा, लोकसभा प्रभारी उमेश, राष्ट्रीय सचिव हसनुद्दीन सिद्दीकी, जिला पंचायत सदस्य रजनी यादव, अर्चना पटेल, उर्मिला वर्मा, नीलम, जिला मीडिया प्रभारी एवं प्रवक्ता प्रमोद गुप्ता राजा, युवा जनसभा के राष्ट्रीय सचिव ओम नारायण त्रिपाठी ‘विदित’, इमरान अली, शमीम बांदवी, प्रमोद निषाद, ईशान सिंह, कुदरत उल्ला, राघवेंद्र सिंह चंदेल, रामलाल प्रजापति, सत्येंद्र पटेल, नेतराम वर्मा, आमिर खान मन्नी, दिवाकर खंगार, नासिर खान, प्रमोद यादव समेत सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में सभी ने मुलायम सिंह यादव के दिखाए गए मार्ग पर चलने और समाजवादी विचारधारा को मजबूत करने का संकल्प लिया।

 

अन्य खबरें

गैस सिलेंडर की समस्या पर सपा नेताओं का विरोध,एजेंसियों से समाधान की मांग : हाकरों की संख्या बढ़ाने तथा सुरक्षा व निगरानी की व्यवस्था मजबूत करने की भी मांग की

बांदा न्यूज़

कथा की कवरेज करने गए छायाकार का पर्स चोरी : पीड़ित ने थाने में दी तहरीर,रिपोर्ट दर्ज करने की मांग

बांदा न्यूज़

वरासत के मामलों का समय से निस्तारण करें : नंदी : प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई जनपद स्तरीय समीक्षा बैठक

बांदा न्यूज़

गुणवत्ता के साथ परियोजनाओं को तेज गति से पूर्ण किया जाए : आयुक्त : आयुक्त की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक

बांदा न्यूज़

बाबा बागेश्वर धाम की कथा के द्वितीय दिन उमड़ा आस्था का सैलाब : यूपी सरकार के मंत्रियों सहित लाखों श्रद्धालुओं का जनसमूह

बांदा न्यूज़

ऋषि बामदेव की धरती से गूंजा समरसता का संदेश : लाखों भक्तों ने सुनी हनुमंत कथा

बांदा न्यूज़

जनपद स्तरीय सड़क सुरक्षा जागरूकता प्रतियोगिता का आयोजन : छात्रों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा

बांदा न्यूज़

जीवन को सरल व सहज बनाकर ही भगवान की प्राप्ति संभव : पं. धीरेंद्र शास्त्री

बांदा न्यूज़

धूमधाम से मनाया गया बसपा सुप्रीमो मायावती का 70 वां जन्मदिवस : कांशीराम पार्क में आयोजित हुआ मंडल स्तरीय जनकल्याणकारी दिवस

बांदा न्यूज़

बागेश्वर धाम सरकार के आगमन पर निकली भव्य कलश यात्रा : नगर में भक्तिमय वातावरण

बांदा न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.