बांदा न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / बांदा
🚨 Breaking News | बांदा

बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए सपा सांसद : सपा सांसद ने करीब एक सप्ताह पूर्व नदी में डूबे युवक राधे वाल्मीकि के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और आर्थिक सहायता प्रदान की

बांदा | 07-Aug-2025 11:32 AM | 65 |
बांदा
सपा सांसद ने करीब एक सप्ताह पूर्व नदी में डूबे युवक राधे वाल्मीकि के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और आर्थिक सहायता प्रदान की

बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए सपा सांसद

जसपुरा।पैलानी तहसील क्षेत्र के दर्जनों गांव इन दिनों बाढ़ की चपेट में हैं। कई गांवों में स्थिति बेहद गंभीर बनी हुई है, जहां कुछ लोगों को सरकारी मदद मिल रही है तो कई अब भी बेसहारा हैं। ऐसे समय में शासन और प्रशासन के साथ-साथ विपक्षी दलों के नेता भी राहत कार्यों में जुटे हैं।

बुधवार को महोबा-हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से सपा सांसद आजेंद्र सिंह लोधी ने तिंदवारी विधानसभा क्षेत्र के जसपुरा कस्बे का दौरा किया। उन्होंने करीब एक सप्ताह पूर्व नदी में डूबे युवक राधे वाल्मीकि के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और आर्थिक सहायता प्रदान की। साथ ही उन्होंने उपजिलाधिकारी पैलानी को निर्देश दिए कि मृतक परिवार को सरकारी योजनाओं के तहत यथोचित लाभ प्रदान किया जाए।

इसके बाद सांसद ने नादादेव गांव पहुंचकर बाढ़ पीड़ितों की समस्याएं सुनीं और उन्हें राहत सामग्री के रूप में खाद्य पैकेट वितरित किए। इसके अतिरिक्त वे पैलानी डेरा स्थित राहत शिविर पहुंचे, जहां उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा लिया और स्वास्थ्य टीम से मुलाकात कर स्वयं का भी चिकित्सीय परीक्षण करवाया।

सांसद लोधी ने पैलानी, नरी, पलरा, तारा, खजुरी, दोहतरा, चिल्ला सहित अन्य बाढ़ प्रभावित गांवों का दौरा किया और वहां भी पीड़ितों को राहत सामग्री वितरित कर समस्याओं के जल्द समाधान का भरोसा दिलाया।

इस दौरान उनके साथ सपा नेता सादिका खातून, बलवान सिंह,नाजिम,कमलेश पटेल,खालिद पहलवान,साजिद अली,रजब खान,अजहरुद्दीन, नरेंद्र सिंह गौतम समेत अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।


अन्य खबरें

PHM NEWS Repoter
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.