बांदा न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / बांदा
🚨 Breaking News | बांदा

रोटी बैंक सोसाइटी ने जरूरतमंदों को बांटे कपड़े, किताबें और जूते : ग्राम गँछा में जरूरतमंद ग्रामीणों को कपड़े, किताबें,जूते-चप्पल,पर्स,घड़ियां और खिलौने वितरित किए गए

बांदा | 03-Nov-2025 08:16 AM | 65 |
बांदा
ग्राम गँछा में जरूरतमंद ग्रामीणों को कपड़े, किताबें,जूते-चप्पल,पर्स,घड़ियां और खिलौने वितरित किए गए

रोटी बैंक सोसाइटी ने जरूरतमंदों को बांटे कपड़े, किताबें और जूते

बांदा। रविवार को बांदा रोटी बैंक सोसाइटी द्वारा ग्राम गँछा में जरूरतमंद ग्रामीणों को कपड़े, किताबें, जूते-चप्पल, पर्स, घड़ियां और खिलौने वितरित किए गए। यह वितरण कार्यक्रम सोसाइटी के संरक्षक शेख़ सादी जमा और सह संरक्षक चन्द्रमौली भारद्वाज के संरक्षण में तथा उपाध्यक्ष मोहम्मद सलीम की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।

टीम के सदस्य निहाल खान के नेतृत्व में और ग्राम प्रधान संजय त्रिपाठी की उपस्थिति में शहर के जिम्मेदार नागरिकों द्वारा दान में दिए गए सामानों को जरूरतमंदों तक पहुंचाया गया।

कार्यक्रम के दौरान सोसाइटी के संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष रिज़वान अली और सचिव मोहम्मद इदरीश ने ग्रामीणों को सर्पदंश से बचाव, स्वास्थ्य, स्वच्छता और कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक किया।

इस मौके पर महामंत्री मोहम्मद अज़हर, कार्यालय प्रभारी मोहम्मद शमीम, महिला उपाध्यक्ष तरन्नुम फ़ात्मा, शाखा प्रमुख बरईमानपुर पवन पाण्डेय, शाखा प्रमुख खाईपार इरफ़ान खान चाँद, सदस्य शहाना खान सहित कई पदाधिकारी, सदस्य और समाजसेवी उपस्थित रहे।

अन्य खबरें

गैस सिलेंडर की समस्या पर सपा नेताओं का विरोध,एजेंसियों से समाधान की मांग : हाकरों की संख्या बढ़ाने तथा सुरक्षा व निगरानी की व्यवस्था मजबूत करने की भी मांग की

बांदा न्यूज़

कथा की कवरेज करने गए छायाकार का पर्स चोरी : पीड़ित ने थाने में दी तहरीर,रिपोर्ट दर्ज करने की मांग

बांदा न्यूज़

वरासत के मामलों का समय से निस्तारण करें : नंदी : प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई जनपद स्तरीय समीक्षा बैठक

बांदा न्यूज़

गुणवत्ता के साथ परियोजनाओं को तेज गति से पूर्ण किया जाए : आयुक्त : आयुक्त की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक

बांदा न्यूज़

बाबा बागेश्वर धाम की कथा के द्वितीय दिन उमड़ा आस्था का सैलाब : यूपी सरकार के मंत्रियों सहित लाखों श्रद्धालुओं का जनसमूह

बांदा न्यूज़

ऋषि बामदेव की धरती से गूंजा समरसता का संदेश : लाखों भक्तों ने सुनी हनुमंत कथा

बांदा न्यूज़

जनपद स्तरीय सड़क सुरक्षा जागरूकता प्रतियोगिता का आयोजन : छात्रों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा

बांदा न्यूज़

जीवन को सरल व सहज बनाकर ही भगवान की प्राप्ति संभव : पं. धीरेंद्र शास्त्री

बांदा न्यूज़

धूमधाम से मनाया गया बसपा सुप्रीमो मायावती का 70 वां जन्मदिवस : कांशीराम पार्क में आयोजित हुआ मंडल स्तरीय जनकल्याणकारी दिवस

बांदा न्यूज़

बागेश्वर धाम सरकार के आगमन पर निकली भव्य कलश यात्रा : नगर में भक्तिमय वातावरण

बांदा न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.