बांदा न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / बांदा
🚨 Breaking News | बांदा

बांदा में विशेष अभियान के तहत 227 वाहनों का चालान : 1100 लोगों को किया गया सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक

बांदा | 03-Aug-2025 12:21 AM | 65 |
बांदा
1100 लोगों को किया गया सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक

बांदा।
शुक्रवार को परिवहन आयुक्त के निर्देश पर चित्रकूटधाम सम्भाग में सड़क सुरक्षा को लेकर विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया गया। इस अभियान का नेतृत्व सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) उदयवीर सिंह ने किया, जिसमें चार जिलों — बांदा, हमीरपुर, महोबा और चित्रकूट — के प्रवर्तन अधिकारी और स्थानीय पुलिस बल शामिल रहे।

अभियान के दौरान बांदा के प्रमुख स्थानों जैसे महाराणा प्रताप चौराहा और कालू कुआं चौराहा पर वाहन चालकों की चेकिंग की गई। इस दौरान बिना हेलमेट, बिना सीटबेल्ट, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग और ट्रिपलिंग जैसी यातायात नियमों की अनदेखी करने पर कुल 227 वाहनों का चालान किया गया।

जनजागरूकता भी बनी प्राथमिकता:
चालान कार्रवाई के साथ-साथ सड़क पर चलने वाले करीब 1100 लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया। लोगों को बताया गया कि वाहन चलाते समय हेलमेट और सीटबेल्ट का प्रयोग अनिवार्य है और मोबाइल फोन का उपयोग जानलेवा हो सकता है।

अभियान में शामिल अधिकारीगण:
इस विशेष मुहिम में प्रमुख रूप से श्याम लाल (सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी), राम सुमेर यादव (यात्री/मालकर अधिकारी प्रथम), वीरेन्द्रनाथ राजभर (द्वितीय), नरेन्द्र विक्रम सिंह (महोबा), दीप्ती त्रिपाठी (चित्रकूट), संजय नाथ मिश्रा (यातायात निरीक्षक, बांदा), सुनील सक्सेना (समाजसेवी सदस्य, जिला दुर्घटना जांच समिति) सहित यातायात विभाग व पुलिस बल के अधिकारी शामिल रहे।

अन्य खबरें

गैस सिलेंडर की समस्या पर सपा नेताओं का विरोध,एजेंसियों से समाधान की मांग : हाकरों की संख्या बढ़ाने तथा सुरक्षा व निगरानी की व्यवस्था मजबूत करने की भी मांग की

बांदा न्यूज़

कथा की कवरेज करने गए छायाकार का पर्स चोरी : पीड़ित ने थाने में दी तहरीर,रिपोर्ट दर्ज करने की मांग

बांदा न्यूज़

वरासत के मामलों का समय से निस्तारण करें : नंदी : प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई जनपद स्तरीय समीक्षा बैठक

बांदा न्यूज़

गुणवत्ता के साथ परियोजनाओं को तेज गति से पूर्ण किया जाए : आयुक्त : आयुक्त की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक

बांदा न्यूज़

बाबा बागेश्वर धाम की कथा के द्वितीय दिन उमड़ा आस्था का सैलाब : यूपी सरकार के मंत्रियों सहित लाखों श्रद्धालुओं का जनसमूह

बांदा न्यूज़

ऋषि बामदेव की धरती से गूंजा समरसता का संदेश : लाखों भक्तों ने सुनी हनुमंत कथा

बांदा न्यूज़

जनपद स्तरीय सड़क सुरक्षा जागरूकता प्रतियोगिता का आयोजन : छात्रों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा

बांदा न्यूज़

जीवन को सरल व सहज बनाकर ही भगवान की प्राप्ति संभव : पं. धीरेंद्र शास्त्री

बांदा न्यूज़

धूमधाम से मनाया गया बसपा सुप्रीमो मायावती का 70 वां जन्मदिवस : कांशीराम पार्क में आयोजित हुआ मंडल स्तरीय जनकल्याणकारी दिवस

बांदा न्यूज़

बागेश्वर धाम सरकार के आगमन पर निकली भव्य कलश यात्रा : नगर में भक्तिमय वातावरण

बांदा न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.