बांदा न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / बांदा
🚨 Breaking News | बांदा

गुणवत्ता के साथ परियोजनाओं को तेज गति से पूर्ण किया जाए : आयुक्त : आयुक्त की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक

बांदा | 17-Jan-2026 09:40 PM | 65 |
बांदा
आयुक्त की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक

गुणवत्ता के साथ परियोजनाओं को तेज गति से पूर्ण किया जाए : आयुक्त
– आयुक्त की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक
बांदा।शनिवार को आयुक्त चित्रकूट धाम मंडल अजीत कुमार की अध्यक्षता में आयुक्त कार्यालय में मंडल के विभिन्न जनपदों में संचालित निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में आयुक्त ने समस्त कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि कोई भी परियोजना लंबित न रहने पाए तथा सभी कार्य निर्धारित समयसीमा में गुणवत्ता के साथ पूर्ण किए जाएं।आयुक्त ने कहा कि विकास कार्यों में किसी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने निर्देश दिए कि जो परियोजनाएं लंबित हैं या जिनकी प्रगति धीमी है, उन पर विशेष ध्यान देते हुए कार्य में तेजी लाई जाए और निर्माण गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता न किया जाए।बैठक के दौरान आयुक्त ने हमीरपुर के जल निगम ग्रामीण के अधिकारी के अनुपस्थित रहने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की और उनसे स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। 

साथ ही ग्राम विकास विभाग द्वारा राजापुर–कमासिन मार्ग से भगतपुर तक कराए जा रहे सड़क निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।लोक निर्माण विभाग को निर्देशित किया गया कि जनपद हमीरपुर के अंतर्गत हमीरपुर बाईपास पर यमुना-बेतवा सेतु एवं रोहन नाला सेतु के निर्माण कार्यों को शीघ्र पूर्ण कराया जाए। वहीं उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम द्वारा वृहद गौ संरक्षण केंद्र मंगरौत (हमीरपुर) के निर्माण कार्य में प्रगति धीमी पाए जाने पर कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए गए।सीएनडीएस कार्यालय संस्था को जनपद चित्रकूट के अंतर्गत मानिकपुर तालाब के अमृत सरोवर विकास कार्य को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। लोक निर्माण विभाग को गिरवा होते हुए सोडा घाट मार्ग के निर्माण कार्य को गुणवत्ता बनाए रखते हुए समय से पूर्ण कराने को कहा गया।
इसके अतिरिक्त जनपद चित्रकूट से बांदा-बबेरू-कमासिन-राजापुर मार्ग के चौड़ीकरण एवं सौंदर्यीकरण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए गए। सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग को जनपद चित्रकूट में नहरी भूमि के सीमांकन कार्य को शीघ्र पूर्ण करने को कहा गया।केन-बेतवा लिंक परियोजना के अंतर्गत नहर प्रणाली के पुनरुद्धार योजना के कार्यों में भी तेजी लाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्थाओं को दिए गए।बैठक में संयुक्त विकास आयुक्त अरविंद कुमार सहित विभिन्न कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारी तथा मंडल के संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

अन्य खबरें

गैस सिलेंडर की समस्या पर सपा नेताओं का विरोध,एजेंसियों से समाधान की मांग : हाकरों की संख्या बढ़ाने तथा सुरक्षा व निगरानी की व्यवस्था मजबूत करने की भी मांग की

बांदा न्यूज़

कथा की कवरेज करने गए छायाकार का पर्स चोरी : पीड़ित ने थाने में दी तहरीर,रिपोर्ट दर्ज करने की मांग

बांदा न्यूज़

वरासत के मामलों का समय से निस्तारण करें : नंदी : प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई जनपद स्तरीय समीक्षा बैठक

बांदा न्यूज़

बाबा बागेश्वर धाम की कथा के द्वितीय दिन उमड़ा आस्था का सैलाब : यूपी सरकार के मंत्रियों सहित लाखों श्रद्धालुओं का जनसमूह

बांदा न्यूज़

ऋषि बामदेव की धरती से गूंजा समरसता का संदेश : लाखों भक्तों ने सुनी हनुमंत कथा

बांदा न्यूज़

जनपद स्तरीय सड़क सुरक्षा जागरूकता प्रतियोगिता का आयोजन : छात्रों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा

बांदा न्यूज़

जीवन को सरल व सहज बनाकर ही भगवान की प्राप्ति संभव : पं. धीरेंद्र शास्त्री

बांदा न्यूज़

धूमधाम से मनाया गया बसपा सुप्रीमो मायावती का 70 वां जन्मदिवस : कांशीराम पार्क में आयोजित हुआ मंडल स्तरीय जनकल्याणकारी दिवस

बांदा न्यूज़

बागेश्वर धाम सरकार के आगमन पर निकली भव्य कलश यात्रा : नगर में भक्तिमय वातावरण

बांदा न्यूज़

सनातन संस्कृति के संरक्षण के लिए पौराणिक जन्मस्थली का विकास ऐतिहासिक कार्य : साध्वी निरंजन ज्योति

बांदा न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.