शनिवार, 14 नवंबर 2026 ऐप डाउनलोड करें
PHM NEWS logo PHM NewsPrime Heritage Morning
ब्रेकिंग
IPEC के छात्रों ने CanSat 7U प्रतियोगिता में "उत्कृष्ट" (Excellent) ग्रेड हासिल किया* जनगणना-2027 स्वगणना अभियान को सफल बनाने में जुटा प्रशासन, डीएम ने दिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश। मालगाड़ी की चपेट में आने से सिंदुरिया निवासी रेलकर्मी की दर्दनाक मौत महिला अस्पताल में एक करोड़ की लागत से तैयार हुई हाईटेक लैब, होंगी 117 तरह की जांचें हाथरस में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने जहर देकर हत्या का लगाया आरोप सड़क पर रखे धान के बोझ से फिसली बाइक, दो लोग गंभीर। थाना क्षेत्र के पिपरा कल्याण और सिंदुरिया क्षेत्राधिकारी निचलौल रविंद्र सिंह ने बुधवार को चौक थाने का आकस्मिक निरीक्षण किया सिंदुरिया चौराहे पर मारपीट में पांच के खिलाफ केस दर्ज
बांदा न्यूज़

बांदा के लिए गौरव का क्षण — अधिकारी आदित्य कुमार को सीएम योगी ने किया सम्मानित मुख्यमंत्री से सम्मान प्राप्त कर उन्होंने न केवल विभाग बल्कि जनपद बांदा का नाम भी राज्य स्तर पर रोशन किया

मुख्यमंत्री से सम्मान प्राप्त कर उन्होंने न केवल विभाग बल्कि जनपद बांदा का नाम भी राज्य स्तर पर रोशन किया
banda-news

बांदा के लिए गौरव का क्षण — अधिकारी आदित्य कुमार को सीएम योगी ने किया सम्मानित

बांदा। जनपद के क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी आदित्य कुमार ने राष्ट्रीय आपदा मोचन बल अकादमी (NDRF), नागपुर से सिविल डिफेंस इंस्ट्रक्टर कोर्स पूर्ण कर महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। प्रशिक्षण के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए उन्होंने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

युवा कल्याण विभाग द्वारा प्रशिक्षण के लिए भेजे गए अधिकारियों में आदित्य कुमार सहित कुल 5 अधिकारियों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में सम्मानित किया। मुख्यमंत्री से सम्मान प्राप्त कर उन्होंने न केवल विभाग बल्कि जनपद बांदा का नाम भी राज्य स्तर पर रोशन किया।

आदित्य कुमार ने इस उपलब्धि का श्रेय महानिदेशक युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल सुहास एल.वाई., संयुक्त निदेशक अशोक कुमार कन्नौजिया, उपनिदेशक अजातशत्रु शाही, जिलाधिकारी जे. रीभा, मुख्य विकास अधिकारी अजय कुमार पाण्डेय तथा डीआईजी, NDRF नागपुर हरिओम गांधी सहित पूरी विभागीय टीम को दिया।

ज्ञात हो कि आदित्य कुमार इससे पहले भी अपनी उत्कृष्ट कार्यशैली, सेवा भाव और नेतृत्व क्षमता के चलते कई अवसरों पर सम्मानित हो चुके हैं। विभागीय सूत्रों के अनुसार, उनकी सक्रिय भूमिका से युवा कल्याण कार्यक्रमों की कार्यप्रणाली में उल्लेखनीय सुधार देखने को मिला है।

यह भी पढ़ें

अन्य खबरें

जनगणना-2027 स्वगणना अभियान को सफल बनाने में जुटा प्रशासन, डीएम ने दिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश।
मालगाड़ी की चपेट में आने से सिंदुरिया निवासी रेलकर्मी की दर्दनाक मौत
महिला अस्पताल में एक करोड़ की लागत से तैयार हुई हाईटेक लैब, होंगी 117 तरह की जांचें
हाथरस में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने जहर देकर हत्या का लगाया आरोप
सड़क पर रखे धान के बोझ से फिसली बाइक, दो लोग गंभीर। थाना क्षेत्र के पिपरा कल्याण और सिंदुरिया
सिंदुरिया चौराहे पर मारपीट में पांच के खिलाफ केस दर्ज