बांदा न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / बांदा
🚨 Breaking News | बांदा

पुत्र ने जमीन -रुपए के विवाद में कर दी पिता की हत्या,थाना नरैनी ने किया खुलासा : जमीन विवाद में बेटे ने पिता की गोली मारकर की हत्या,साथी के साथ मिलकर बनी साजिश उजागर

बांदा | 02-Oct-2025 09:21 AM | 65 |
बांदा
जमीन विवाद में बेटे ने पिता की गोली मारकर की हत्या,साथी के साथ मिलकर बनी साजिश उजागर

जमीन और पैसों के विवाद में पुत्र ने पिता की हत्या

थाना नरैनी पुलिस ने ब्लाइंड मर्डर का किया खुलासा, आरोपी पुत्र व साथी गिरफ्तार

बांदा। थाना नरैनी क्षेत्र के ग्राम हड़हा में 27 सितंबर की रात हुए ब्लाइंड मर्डर का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मृतक के पुत्र मासूक खान और उसके सहयोगी इकबाल हुसैन को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त अवैध तमंचा और कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने प्रेसवार्ता में बताया कि हत्या की वजह पारिवारिक जमीन और पैसों का विवाद था।

घटना

ग्राम हड़हा निवासी मंसूर खान 27 सितंबर की रात अपने घर में सो रहे थे। उसी दौरान उन्हें गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद मृतक के पुत्र मासूक खान ने थाने में अज्ञात व्यक्ति द्वारा हत्या किए जाने की तहरीर दी थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

जांच और खुलासा

घटनास्थल की बारीकी से जांच, वैज्ञानिक साक्ष्यों और मृतक के करीबियों से पूछताछ में पुलिस को शक खुद मृतक के पुत्र पर गया। जब मासूक खान को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

पुलिस के अनुसार, मृतक मंसूर खान ने पहले ही परिवार की जमीन का बड़ा हिस्सा बेचकर पुत्र को बहुत कम धनराशि दी थी। इसी को लेकर मासूक अपने पिता से नाराज़ था। इस बीच मृतक के मित्र इकबाल हुसैन, जो खुद भी जमीन विवाद के कारण मंसूर खान से खिन्न था, ने मासूक को भड़काया। इकबाल ने मासूक को अवैध तमंचा और कारतूस भी उपलब्ध कराए और कहा कि पिता को रास्ते से हटाए बिना उसे कुछ नहीं मिलेगा।

हत्या की रात

26/27 सितंबर की दरमियानी रात मासूक ने अपने पिता मंसूर खान के सीने पर तमंचे से दो गोलियां दाग दीं। वारदात के बाद उसने अपनी दिव्यांग बहन और पत्नी को गुमराह करते हुए कहा कि अज्ञात व्यक्ति ने हत्या की है। पुलिस को भ्रमित करने के लिए उसने थाने में भी यही तहरीर दी।

गिरफ्तारी और बरामदगी

पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। उनकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त अवैध तमंचा, खोखा और जिन्दा कारतूस बरामद किए गए हैं।

पुलिस का बयान

एसपी पलाश बंसल ने बताया कि “हत्या जमीन और पैसों के विवाद के कारण की गई थी। अभियुक्त पुत्र और उसके साथी को जेल भेजा जा रहा है। मामले में आवश्यक कानू

अन्य खबरें

गैस सिलेंडर की समस्या पर सपा नेताओं का विरोध,एजेंसियों से समाधान की मांग : हाकरों की संख्या बढ़ाने तथा सुरक्षा व निगरानी की व्यवस्था मजबूत करने की भी मांग की

बांदा न्यूज़

कथा की कवरेज करने गए छायाकार का पर्स चोरी : पीड़ित ने थाने में दी तहरीर,रिपोर्ट दर्ज करने की मांग

बांदा न्यूज़

वरासत के मामलों का समय से निस्तारण करें : नंदी : प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई जनपद स्तरीय समीक्षा बैठक

बांदा न्यूज़

गुणवत्ता के साथ परियोजनाओं को तेज गति से पूर्ण किया जाए : आयुक्त : आयुक्त की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक

बांदा न्यूज़

बाबा बागेश्वर धाम की कथा के द्वितीय दिन उमड़ा आस्था का सैलाब : यूपी सरकार के मंत्रियों सहित लाखों श्रद्धालुओं का जनसमूह

बांदा न्यूज़

ऋषि बामदेव की धरती से गूंजा समरसता का संदेश : लाखों भक्तों ने सुनी हनुमंत कथा

बांदा न्यूज़

जनपद स्तरीय सड़क सुरक्षा जागरूकता प्रतियोगिता का आयोजन : छात्रों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा

बांदा न्यूज़

जीवन को सरल व सहज बनाकर ही भगवान की प्राप्ति संभव : पं. धीरेंद्र शास्त्री

बांदा न्यूज़

धूमधाम से मनाया गया बसपा सुप्रीमो मायावती का 70 वां जन्मदिवस : कांशीराम पार्क में आयोजित हुआ मंडल स्तरीय जनकल्याणकारी दिवस

बांदा न्यूज़

बागेश्वर धाम सरकार के आगमन पर निकली भव्य कलश यात्रा : नगर में भक्तिमय वातावरण

बांदा न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.