बांदा न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / बांदा
🚨 Breaking News | बांदा

संकट मोचन मंदिर में खिचड़ी भोज : डिंपल यादव के जन्मदिन पर की गई लंबी उम्र की कामना

बांदा | 15-Jan-2026 08:10 PM | 65 |
बांदा
डिंपल यादव के जन्मदिन पर की गई लंबी उम्र की कामना

संकट मोचन मंदिर में खिचड़ी भोज, डिंपल यादव के जन्मदिन पर की गई लंबी उम्र की कामना
बांदा।समाजवादी पार्टी बांदा की तिंदवारी विधानसभा इकाई द्वारा गुरुवार को संकट मोचन मंदिर परिसर में खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व तिंदवारी विधानसभा सचिव करण सिंह परिहार ने किया।
इस अवसर पर श्रद्धालुओं एवं आमजन को खिचड़ी प्रसाद वितरित किया गया। साथ ही समाजवादी पार्टी की वरिष्ठ नेत्री डिंपल यादव के जन्मदिन के अवसर पर उनकी लंबी उम्र, उत्तम स्वास्थ्य और सुखद जीवन की कामना की गई।
कार्यक्रम के दौरान पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संकट मोचन महाराज से आशीर्वाद लेते हुए वर्ष 2027 में अखिलेश यादव को पुनः उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाए जाने की कामना भी की। आयोजन के दौरान समाजवादी विचारधारा के प्रति आस्था, एकजुटता और जनसंपर्क की भावना स्पष्ट रूप से देखने को मिली।
खिचड़ी भोज कार्यक्रम में प्रमुख रूप से लोकसभा प्रभारी उमेश यादव, वरिष्ठ नेता ईशान सिंह लवी, जिला मीडिया प्रभारी/प्रवक्ता प्रमोद गुप्ता ‘राजा’, रामलाल प्रजापति, युवा सभा के राष्ट्रीय सचिव ओम नारायण त्रिपाठी ‘विदित’, शिव शंकर यादव, विमल परिहार, प्रदीप बउआ परिहार, ऋषि द्विवेदी, विनय यादव, रोहित सोनी, ओम प्रकाश गुप्ता, सिद्धार्थ सिंह, उदय सिंह, अंगद सिंह, विजय श्रीवास्तव और यशवंत सिंह सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं श्रद्धामय वातावरण में संपन्न हुआ, जिसमें सामाजिक समरसता और सहभागिता का संदेश दिया गया।

अन्य खबरें

गैस सिलेंडर की समस्या पर सपा नेताओं का विरोध,एजेंसियों से समाधान की मांग : हाकरों की संख्या बढ़ाने तथा सुरक्षा व निगरानी की व्यवस्था मजबूत करने की भी मांग की

बांदा न्यूज़

कथा की कवरेज करने गए छायाकार का पर्स चोरी : पीड़ित ने थाने में दी तहरीर,रिपोर्ट दर्ज करने की मांग

बांदा न्यूज़

वरासत के मामलों का समय से निस्तारण करें : नंदी : प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई जनपद स्तरीय समीक्षा बैठक

बांदा न्यूज़

गुणवत्ता के साथ परियोजनाओं को तेज गति से पूर्ण किया जाए : आयुक्त : आयुक्त की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक

बांदा न्यूज़

बाबा बागेश्वर धाम की कथा के द्वितीय दिन उमड़ा आस्था का सैलाब : यूपी सरकार के मंत्रियों सहित लाखों श्रद्धालुओं का जनसमूह

बांदा न्यूज़

ऋषि बामदेव की धरती से गूंजा समरसता का संदेश : लाखों भक्तों ने सुनी हनुमंत कथा

बांदा न्यूज़

जनपद स्तरीय सड़क सुरक्षा जागरूकता प्रतियोगिता का आयोजन : छात्रों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा

बांदा न्यूज़

जीवन को सरल व सहज बनाकर ही भगवान की प्राप्ति संभव : पं. धीरेंद्र शास्त्री

बांदा न्यूज़

धूमधाम से मनाया गया बसपा सुप्रीमो मायावती का 70 वां जन्मदिवस : कांशीराम पार्क में आयोजित हुआ मंडल स्तरीय जनकल्याणकारी दिवस

बांदा न्यूज़

बागेश्वर धाम सरकार के आगमन पर निकली भव्य कलश यात्रा : नगर में भक्तिमय वातावरण

बांदा न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.