बांदा न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / बांदा
🚨 Breaking News | बांदा

संकुल स्तरीय जसपुरा बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का भव्य आयोजन : नांदादेव विद्यालय में बच्चों ने दिखाया खेल कौशल, विजेताओं को किया गया पुरस्कृत

बांदा | 11-Nov-2025 08:35 AM | 65 |
बांदा
नांदादेव विद्यालय में बच्चों ने दिखाया खेल कौशल, विजेताओं को किया गया पुरस्कृत

संकुल स्तरीय जसपुरा बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का भव्य आयोजन

– नांदादेव विद्यालय में बच्चों ने दिखाया खेल कौशल, विजेताओं को किया गया पुरस्कृत

जसपुरा। संकुल स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन उच्च प्राथमिक विद्यालय कम्पोजिट नांदादेव जसपुरा में दीनदयाल अवस्थी (इं.प्र.अ.) के निर्देशन में उत्साहपूर्वक सम्पन्न हुआ। प्रतियोगिता का शुभारंभ ब्लॉक व्यायाम शिक्षक शिवमंगल सिंह एवं उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ जसपुरा के ब्लॉक अध्यक्ष चन्द्रमोहन साहू ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्पार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया।

इस अवसर पर जसपुरा संकुल के 27 विद्यालयों के प्रतिभाशाली बच्चों ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में भाग लिया।

  • 50 एवं 100 मीटर दौड़ में नांदादेव विद्यालय प्रथम तथा चौकीपुरवा द्वितीय स्थान पर रहा।
  • 200 एवं 400 मीटर दौड़ में अभिषेक, शिवानी (चौकीपुरवा), प्रियांशी (भाथा) तथा अनमोल (गौरी कला) ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
  • गोला फेंक में बालिका वर्ग से वंदना (चौकीपुरवा) ने प्रथम तथा पिंकी (नांदादेव) ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
  • बालक वर्ग में अनुराग एवं अनमोल (नांदादेव) विजेता बने।

टीम खेलों में प्राथमिक स्तर पर कबड्डी में चौकीपुरवा और खो-खो में नांदादेव की टीमों ने बाजी मारी।
वहीं जूनियर वर्ग में कबड्डी व खो-खो दोनों में नांदादेव के बालक-बालिकाओं ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि चौकीपुरवा और गौरीकला की टीमें दूसरे स्थान पर रहीं।

कार्यक्रम के समापन अवसर पर ग्राम प्रधान की उपस्थिति में विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित किए गए। इस मौके पर राकेश सिंह (जिला उपाध्यक्ष), कुलदीप त्रिपाठी, विवेक सिंह, मिथलेश त्रिपाठी, रमेशचंद्र सेन, दीप सिंह, राकेश कुमार, नरेंद्र कुमार, महेंद्र कुमार, शिवमोहन प्रजापति, दिनेश मोहन सहित कई शिक्षक गण मौजूद रहे।

अन्य खबरें

गैस सिलेंडर की समस्या पर सपा नेताओं का विरोध,एजेंसियों से समाधान की मांग : हाकरों की संख्या बढ़ाने तथा सुरक्षा व निगरानी की व्यवस्था मजबूत करने की भी मांग की

बांदा न्यूज़

कथा की कवरेज करने गए छायाकार का पर्स चोरी : पीड़ित ने थाने में दी तहरीर,रिपोर्ट दर्ज करने की मांग

बांदा न्यूज़

वरासत के मामलों का समय से निस्तारण करें : नंदी : प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई जनपद स्तरीय समीक्षा बैठक

बांदा न्यूज़

गुणवत्ता के साथ परियोजनाओं को तेज गति से पूर्ण किया जाए : आयुक्त : आयुक्त की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक

बांदा न्यूज़

बाबा बागेश्वर धाम की कथा के द्वितीय दिन उमड़ा आस्था का सैलाब : यूपी सरकार के मंत्रियों सहित लाखों श्रद्धालुओं का जनसमूह

बांदा न्यूज़

ऋषि बामदेव की धरती से गूंजा समरसता का संदेश : लाखों भक्तों ने सुनी हनुमंत कथा

बांदा न्यूज़

जनपद स्तरीय सड़क सुरक्षा जागरूकता प्रतियोगिता का आयोजन : छात्रों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा

बांदा न्यूज़

जीवन को सरल व सहज बनाकर ही भगवान की प्राप्ति संभव : पं. धीरेंद्र शास्त्री

बांदा न्यूज़

धूमधाम से मनाया गया बसपा सुप्रीमो मायावती का 70 वां जन्मदिवस : कांशीराम पार्क में आयोजित हुआ मंडल स्तरीय जनकल्याणकारी दिवस

बांदा न्यूज़

बागेश्वर धाम सरकार के आगमन पर निकली भव्य कलश यात्रा : नगर में भक्तिमय वातावरण

बांदा न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.