बांदा न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / बांदा
🚨 Breaking News | बांदा

वरासत के मामलों का समय से निस्तारण करें : नंदी : प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई जनपद स्तरीय समीक्षा बैठक

बांदा | 17-Jan-2026 09:45 PM | 65 |
बांदा
प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई जनपद स्तरीय समीक्षा बैठक

प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई जनपद स्तरीय समीक्षा बैठक
बांदा।शनिवार को उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री औद्योगिक विकास, निर्यात प्रोत्साहन एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग तथा जनपद बांदा के प्रभारी मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी’ की अध्यक्षता में सर्किट हाउस सभागार में विभिन्न विभागों की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में प्रभारी मंत्री ने जनहित से जुड़े कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के सख्त निर्देश दिए।बैठक के दौरान प्रभारी मंत्री ने अधीक्षण अभियंता विद्युत को निर्देशित किया कि खराब ट्रांसफार्मरों को समय से बदला जाए, जिससे आमजन को विद्युत आपूर्ति में किसी प्रकार की समस्या न हो। धान खरीद की समीक्षा करते हुए उन्होंने इसे सुचारू रूप से संचालित रखने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने अवगत कराया कि अब तक 25 हजार मीट्रिक टन से अधिक धान की खरीद की जा चुकी है तथा खरीद को सुगम बनाने के लिए पांच अतिरिक्त धान क्रय केंद्र खोले गए हैं।प्रभारी मंत्री ने ग्रामीण क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था को सघन एवं प्रभावी रूप से संचालित करने तथा अधिक भीड़-भाड़ वाले चौराहों पर सामुदायिक शौचालयों की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रत्येक शुक्रवार को विकास खंड स्तर पर विभिन्न योजनाओं—जैसे पेंशन, राशन कार्ड, आयुष्मान गोल्डन कार्ड एवं किसान सम्मान निधि—के पात्र लाभार्थियों के चयन हेतु कैंप आयोजित किए जाने के निर्देश दिए।
उन्होंने वरासत एवं दाखिल-खारिज के मामलों का समय से निस्तारण करने तथा पुलिस विवेचना की कार्यवाही समयबद्ध ढंग से पूर्ण कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना एवं मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों के ऋण आवेदन पत्रों को बैंकों द्वारा शीघ्र स्वीकृत कराए जाने के निर्देश भी दिए गए।गौशालाओं के निरीक्षण के दौरान प्रभारी मंत्री ने गौवंशों का जियो टैगिंग कराए जाने एवं टीकाकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही अवैध खनन के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने तथा मध्य प्रदेश से आने वाले ओवरलोड वाहनों की सघन चेकिंग कर प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने खनन प्रभावित क्षेत्रों के गांवों की सड़कों की मरम्मत कराए जाने के निर्देश भी दिए।निर्माण कार्यों के शिलान्यास कार्यक्रमों में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों के नाम अंकित कराए जाने, किसानों को समय से खाद उपलब्ध कराने एवं समितियों के माध्यम से खाद वितरण व्यवस्था को सुदृढ़ रखने के निर्देश दिए गए। हर घर नल जल योजना की समीक्षा करते हुए गांवों में नियमित जलापूर्ति सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया।बैठक में जलशक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद, सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी, एमएलसी जितेंद्र सिंह सेंगर, पूर्व सांसद आर.के. सिंह पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष कल्लू सिंह राजपूत, नगर पंचायत अध्यक्ष बबेरू विवेकानंद गुप्ता सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। इसके अलावा जिलाधिकारी जे. रीभा, पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल, मुख्य विकास अधिकारी अजय कुमार पाण्डेय, अपर जिलाधिकारी (वि/रा) कुमार धर्मेन्द्र सहित संबंधित विभागों के अधिकारीगण मौजूद रहे।

अन्य खबरें

गैस सिलेंडर की समस्या पर सपा नेताओं का विरोध,एजेंसियों से समाधान की मांग : हाकरों की संख्या बढ़ाने तथा सुरक्षा व निगरानी की व्यवस्था मजबूत करने की भी मांग की

बांदा न्यूज़

कथा की कवरेज करने गए छायाकार का पर्स चोरी : पीड़ित ने थाने में दी तहरीर,रिपोर्ट दर्ज करने की मांग

बांदा न्यूज़

गुणवत्ता के साथ परियोजनाओं को तेज गति से पूर्ण किया जाए : आयुक्त : आयुक्त की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक

बांदा न्यूज़

बाबा बागेश्वर धाम की कथा के द्वितीय दिन उमड़ा आस्था का सैलाब : यूपी सरकार के मंत्रियों सहित लाखों श्रद्धालुओं का जनसमूह

बांदा न्यूज़

ऋषि बामदेव की धरती से गूंजा समरसता का संदेश : लाखों भक्तों ने सुनी हनुमंत कथा

बांदा न्यूज़

जनपद स्तरीय सड़क सुरक्षा जागरूकता प्रतियोगिता का आयोजन : छात्रों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा

बांदा न्यूज़

जीवन को सरल व सहज बनाकर ही भगवान की प्राप्ति संभव : पं. धीरेंद्र शास्त्री

बांदा न्यूज़

धूमधाम से मनाया गया बसपा सुप्रीमो मायावती का 70 वां जन्मदिवस : कांशीराम पार्क में आयोजित हुआ मंडल स्तरीय जनकल्याणकारी दिवस

बांदा न्यूज़

बागेश्वर धाम सरकार के आगमन पर निकली भव्य कलश यात्रा : नगर में भक्तिमय वातावरण

बांदा न्यूज़

सनातन संस्कृति के संरक्षण के लिए पौराणिक जन्मस्थली का विकास ऐतिहासिक कार्य : साध्वी निरंजन ज्योति

बांदा न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.