बांदा न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / बांदा
🚨 Breaking News | बांदा

जांच टीम बेअसर,शादी मदनपुर बालू खदान में श्मशान घाट तक अवैध खनन : कार्रवाई के दावों के बीच माफिया बेखौफ

बांदा | 05-Jan-2026 10:32 AM | 65 |
बांदा
कार्रवाई के दावों के बीच माफिया बेखौफ

जांच टीम बेअसर, शादी मदनपुर बालू खदान में श्मशान घाट तक अवैध खनन
 यमुना पर जेसीबी की चोट, कार्रवाई के दावों के बीच माफिया बेखौफ
पैलानी। शादी मदनपुर बालू खदान में अवैध खनन और ओवरलोड ट्रकों का खेल खुलेआम जारी है। हैरानी की बात यह है कि प्रशासन द्वारा जांच टीम गठित किए जाने और कार्रवाई के दावों के बावजूद यमुना नदी के किनारे, यहां तक कि श्मशान घाट की भूमि पर भी धड़ल्ले से खुदाई कराई जा रही है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि अंसार नामक जल्लाद द्वारा श्मशान घाट क्षेत्र पर अवैध कब्जा कर जेसीबी मशीनों से दिन-रात खुदाई कराई जा रही है, जिससे न केवल पर्यावरण को गंभीर नुकसान पहुंच रहा है बल्कि धार्मिक और सामाजिक भावनाओं को भी ठेस लग रही है।
ग्रामीणों के अनुसार यमुना नदी का सीना छलनी किया जा रहा है। भारी मशीनों और ओवरलोड ट्रकों की आवाजाही से क्षेत्र की सड़कें जर्जर हो चुकी हैं और आए दिन हादसों का खतरा बना रहता है। आरोप है कि जांच टीम की मौजूदगी के बावजूद खनन माफिया पर इसका कोई असर नहीं पड़ रहा, जिससे प्रशासनिक कार्रवाई पर सवाल खड़े हो रहे हैं। श्मशान घाट जैसी पवित्र भूमि पर खुदाई को लेकर लोगों में भारी आक्रोश है और इसे नियमों के साथ-साथ मानवीय संवेदनाओं का भी घोर उल्लंघन बताया जा रहा है।
इस संबंध में पैलानी के उपजिलाधिकारी अंकित वर्मा ने बताया कि जिलाधिकारी द्वारा पूर्व में एक जांच टीम गठित की गई थी, जिसमें एक सदस्य जिला स्तर से तथा एक सदस्य पैलानी तहसील से शामिल था। जांच के दौरान लगभग एक सप्ताह पूर्व पांच ट्रकों के खिलाफ कार्रवाई की गई थी। उन्होंने कहा कि आगे भी यदि अवैध खनन या ओवरलोड ट्रक पाए जाते हैं तो संबंधित लोगों पर जुर्माना लगाते हुए सख्त कार्रवाई की जाएगी।
हालांकि प्रशासनिक दावों के उलट जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है। क्षेत्रीय लोगों ने मांग की है कि यमुना नदी और श्मशान घाट क्षेत्र में स्थायी निगरानी व्यवस्था की जाए और अंसार नामक जल्लाद के अवैध कब्जे को तत्काल हटाकर अवैध खनन पर पूरी तरह अंकुश लगाया जाए।

अन्य खबरें

गैस सिलेंडर की समस्या पर सपा नेताओं का विरोध,एजेंसियों से समाधान की मांग : हाकरों की संख्या बढ़ाने तथा सुरक्षा व निगरानी की व्यवस्था मजबूत करने की भी मांग की

बांदा न्यूज़

कथा की कवरेज करने गए छायाकार का पर्स चोरी : पीड़ित ने थाने में दी तहरीर,रिपोर्ट दर्ज करने की मांग

बांदा न्यूज़

वरासत के मामलों का समय से निस्तारण करें : नंदी : प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई जनपद स्तरीय समीक्षा बैठक

बांदा न्यूज़

गुणवत्ता के साथ परियोजनाओं को तेज गति से पूर्ण किया जाए : आयुक्त : आयुक्त की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक

बांदा न्यूज़

बाबा बागेश्वर धाम की कथा के द्वितीय दिन उमड़ा आस्था का सैलाब : यूपी सरकार के मंत्रियों सहित लाखों श्रद्धालुओं का जनसमूह

बांदा न्यूज़

ऋषि बामदेव की धरती से गूंजा समरसता का संदेश : लाखों भक्तों ने सुनी हनुमंत कथा

बांदा न्यूज़

जनपद स्तरीय सड़क सुरक्षा जागरूकता प्रतियोगिता का आयोजन : छात्रों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा

बांदा न्यूज़

जीवन को सरल व सहज बनाकर ही भगवान की प्राप्ति संभव : पं. धीरेंद्र शास्त्री

बांदा न्यूज़

धूमधाम से मनाया गया बसपा सुप्रीमो मायावती का 70 वां जन्मदिवस : कांशीराम पार्क में आयोजित हुआ मंडल स्तरीय जनकल्याणकारी दिवस

बांदा न्यूज़

बागेश्वर धाम सरकार के आगमन पर निकली भव्य कलश यात्रा : नगर में भक्तिमय वातावरण

बांदा न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.