हिंदी है भारत की शान,इसका करें सम्मान : हिंदी दिवस पर छात्रों ने दिखाई प्रतिभा,मुकेश व शिवम रहे अव्वल
बांदा। राजभाषा हिंदी दिवस के अवसर पर मेरा युवा भारत (माई भारत) युवा कार्यक्रम, खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वावधान में रविवार को राजकीय आश्रम पद्धति इंटर कॉलेज हरदौली में विविध कार्यक्रम आयोजित हुए।
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य गजेन्द्र सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया। इसके बाद विद्यार्थियों ने श्रमदान किया और भाषण व निबंध प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया।
भाषण प्रतियोगिता में मुकेश कुमार ने प्रथम स्थान और शिवम मिश्रा ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। विजेताओं को मेडल एवं प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।
प्रधानाचार्य गजेन्द्र सिंह ने कहा कि हमें हिंदी को सर्वोच्च प्राथमिकता देकर आगे बढ़ना चाहिए, क्योंकि यही भाषा हमें एकजुट करती है।
इस अवसर पर शिक्षकगण विनीत कुमार, जितेंद्र कुमार पाल,सतीश राजभर समेत बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।अंत में मेरा युवा भारत, बांदा के रवि अवस्थी ने प्रधानाचार्य को माई भारत लोगो अंकित डायरी व पेन भेंटकर सम्मानित किया।
अन्य खबरें
कथा की कवरेज करने गए छायाकार का पर्स चोरी : पीड़ित ने थाने में दी तहरीर,रिपोर्ट दर्ज करने की मांग
बांदा न्यूज़जनपद स्तरीय सड़क सुरक्षा जागरूकता प्रतियोगिता का आयोजन : छात्रों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा
बांदा न्यूज़