बांदा न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / बांदा
🚨 Breaking News | बांदा

जनपद में हसनुद्दीन सिद्दीकी का हुआ भव्य स्वागत : सपा के राष्ट्रीय सचिव बनने के बाद पहली बार पहुंचे बांदा

बांदा | 09-Nov-2025 08:13 AM | 65 |
बांदा
सपा के राष्ट्रीय सचिव बनने के बाद पहली बार पहुंचे बांदा

 

 

जनपद में हसनुद्दीन सिद्दीकी का हुआ भव्य स्वागत

- सपा के राष्ट्रीय सचिव बनने के बाद पहली बार पहुंचे बांदा

बांदा। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव पद पर मनोनीत होने के बाद पहली बार अपने गृह जनपद पहुंचे हसनुद्दीन सिद्दीकी का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। सपा नेतृत्व द्वारा उनके राष्ट्रीय सचिव बनाए जाने की सूचना मिलते ही पूरे बुंदेलखंड में कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर दौड़ गई।

शनिवार को जैसे ही हसन सिद्दीकी बांदा पहुंचे, कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह उनका भव्य स्वागत किया। चिल्ला, सादी मदनपुर, तारा और पपरेन्दा में पार्टीजनों ने फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन किया। इसके बाद अतरहट और पपरेन्दा में भी उनका स्वागत हुआ।

जिला सपा कार्यालय पहुंचने पर हसन सिद्दीकी का स्वागत जिलाध्यक्ष मधुसूदन कुशवाहा के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि,

“अखिलेश जी ने जो भरोसा मुझ पर जताया है, मैं पूरी निष्ठा से उस विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा।”

उन्होंने बताया कि वे वर्ष 2011 से सपा के सक्रिय सिपाही के रूप में कार्य कर रहे हैं। राजनीति में आने से पूर्व वे राष्ट्रीय स्तर के वॉलीबॉल खिलाड़ी रह चुके हैं और उन्होंने 17 नेशनल मैच खेले हैं। स्पोर्ट्स कोटे से रेलवे में नियुक्त होकर चीफ टिकट इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत रहे। बाद में उन्होंने वीआरएस लेकर पूर्णकालिक रूप से समाजवादी आंदोलन में सक्रियता दिखाई।

2017 के विधानसभा चुनाव में उन्हें सपा प्रत्याशी घोषित किया गया था, परंतु कांग्रेस गठबंधन के चलते टिकट वापस लेना पड़ा। चुनाव के उपरांत उन्हें सपा स्पोर्ट्स विंग का प्रदेश प्रभारी बनाया गया। अब पार्टी ने उन्हें राष्ट्रीय सचिव की जिम्मेदारी देकर सम्मानित किया है, जिससे न केवल उनका कद बढ़ा है बल्कि पूरे क्षेत्र का गौरव भी बढ़ा है।

स्वागत समारोह में राष्ट्रीय महासचिव विशंभर निषाद, बांदा-चित्रकूट सांसद कृष्णा पटेल, बबेरू विधायक विशंभर सिंह यादव, पूर्व मंत्री शिवशंकर पटेल, प्रदेश सचिव आत्माराम यादव, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अर्चना पटेल, उर्मिला वर्मा, शगुफ्ता सिद्दीकी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन इमरान अली राजू ने किया।

अन्य खबरें

गैस सिलेंडर की समस्या पर सपा नेताओं का विरोध,एजेंसियों से समाधान की मांग : हाकरों की संख्या बढ़ाने तथा सुरक्षा व निगरानी की व्यवस्था मजबूत करने की भी मांग की

बांदा न्यूज़

कथा की कवरेज करने गए छायाकार का पर्स चोरी : पीड़ित ने थाने में दी तहरीर,रिपोर्ट दर्ज करने की मांग

बांदा न्यूज़

वरासत के मामलों का समय से निस्तारण करें : नंदी : प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई जनपद स्तरीय समीक्षा बैठक

बांदा न्यूज़

गुणवत्ता के साथ परियोजनाओं को तेज गति से पूर्ण किया जाए : आयुक्त : आयुक्त की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक

बांदा न्यूज़

बाबा बागेश्वर धाम की कथा के द्वितीय दिन उमड़ा आस्था का सैलाब : यूपी सरकार के मंत्रियों सहित लाखों श्रद्धालुओं का जनसमूह

बांदा न्यूज़

ऋषि बामदेव की धरती से गूंजा समरसता का संदेश : लाखों भक्तों ने सुनी हनुमंत कथा

बांदा न्यूज़

जनपद स्तरीय सड़क सुरक्षा जागरूकता प्रतियोगिता का आयोजन : छात्रों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा

बांदा न्यूज़

जीवन को सरल व सहज बनाकर ही भगवान की प्राप्ति संभव : पं. धीरेंद्र शास्त्री

बांदा न्यूज़

धूमधाम से मनाया गया बसपा सुप्रीमो मायावती का 70 वां जन्मदिवस : कांशीराम पार्क में आयोजित हुआ मंडल स्तरीय जनकल्याणकारी दिवस

बांदा न्यूज़

बागेश्वर धाम सरकार के आगमन पर निकली भव्य कलश यात्रा : नगर में भक्तिमय वातावरण

बांदा न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.