बांदा न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / बांदा
🚨 Breaking News | बांदा

ऋषि बामदेव की धरती से गूंजा समरसता का संदेश : लाखों भक्तों ने सुनी हनुमंत कथा

बांदा | 16-Jan-2026 08:14 PM | 65 |
बांदा
लाखों भक्तों ने सुनी हनुमंत कथा

ऋषि बामदेव की धरती से गूंजा समरसता का संदेश, लाखों भक्तों ने सुनी हनुमंत कथा
बांदा। ऋषि बामदेव की पावन धरती पर शुक्रवार को भक्ति, श्रद्धा और सामाजिक समरसता का अद्भुत संगम देखने को मिला। मवई बाईपास चौराहे पर बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की श्री हनुमंत कथा का भव्य और ऐतिहासिक शुभारंभ हुआ। 100 बीघे से अधिक क्षेत्र में फैले विशाल कथा पंडाल में पहले ही दिन लाखों श्रद्धालुओं की उपस्थिति ने आयोजन को महाकुंभ का स्वरूप दे दिया।कथा स्थल पर चारों ओर “जय श्रीराम” और “जय हनुमान” के जयघोष गूंजते रहे। श्रद्धालुओं की अपार भीड़ के कारण विशाल परिसर भी छोटा पड़ता नजर आया। कथा के समापन पर सामाजिक समरसता की अत्यंत प्रेरणादायी झलक उस समय देखने को मिली, जब वाल्मीकि समाज के बंधुओं ने पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की आरती उतारकर समाज में एकता, समानता और भाईचारे का सशक्त संदेश दिया।इस पावन अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचारक श्रीराम, उत्तर प्रदेश सरकार के जलशक्ति राज्यमंत्री रामकेश निषाद, विभाग प्रचारक ऋतुराज, विभाग कार्यवाह संजय सिंह, जिला प्रचारक अनुराग, जिला संघ चालक सुरेंद्र पाठक, नगर प्रचारक ओम, पूर्व सांसद भैरों प्रसाद मिश्रा, पूर्व चेयरमैन राजकुमार राज, विनोद जैन, जयराम सिंह, धरंजय सिंह सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, संतगण एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।
हनुमंत कथा का आयोजन समाजसेवी प्रवीण सिंह के संयोजन में किया गया, जिनके आत्मीय सहयोग, सूक्ष्म योजना और समर्पित प्रबंधन से यह विशाल आध्यात्मिक आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हो रहा है। आयोजन स्थल पर सुरक्षा, स्वच्छता, पेयजल, यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए व्यवस्थाएं चाक-चौबंद रहीं। प्रवीण सिंह ने एक सेवाभावी कार्यकर्ता की भूमिका निभाते हुए लाखों भक्तों की सुविधा का विशेष ध्यान रखा।
श्रद्धालुओं ने कथा को केवल धार्मिक आयोजन ही नहीं, बल्कि समरस समाज और सांस्कृतिक चेतना का महोत्सव बताया। आयोजन के माध्यम से सनातन संस्कृति, सामाजिक एकता और आध्यात्मिक चेतना का संदेश जन-जन तक पहुंचता नजर आया।

अन्य खबरें

गैस सिलेंडर की समस्या पर सपा नेताओं का विरोध,एजेंसियों से समाधान की मांग : हाकरों की संख्या बढ़ाने तथा सुरक्षा व निगरानी की व्यवस्था मजबूत करने की भी मांग की

बांदा न्यूज़

कथा की कवरेज करने गए छायाकार का पर्स चोरी : पीड़ित ने थाने में दी तहरीर,रिपोर्ट दर्ज करने की मांग

बांदा न्यूज़

वरासत के मामलों का समय से निस्तारण करें : नंदी : प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई जनपद स्तरीय समीक्षा बैठक

बांदा न्यूज़

गुणवत्ता के साथ परियोजनाओं को तेज गति से पूर्ण किया जाए : आयुक्त : आयुक्त की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक

बांदा न्यूज़

बाबा बागेश्वर धाम की कथा के द्वितीय दिन उमड़ा आस्था का सैलाब : यूपी सरकार के मंत्रियों सहित लाखों श्रद्धालुओं का जनसमूह

बांदा न्यूज़

जनपद स्तरीय सड़क सुरक्षा जागरूकता प्रतियोगिता का आयोजन : छात्रों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा

बांदा न्यूज़

जीवन को सरल व सहज बनाकर ही भगवान की प्राप्ति संभव : पं. धीरेंद्र शास्त्री

बांदा न्यूज़

धूमधाम से मनाया गया बसपा सुप्रीमो मायावती का 70 वां जन्मदिवस : कांशीराम पार्क में आयोजित हुआ मंडल स्तरीय जनकल्याणकारी दिवस

बांदा न्यूज़

बागेश्वर धाम सरकार के आगमन पर निकली भव्य कलश यात्रा : नगर में भक्तिमय वातावरण

बांदा न्यूज़

सनातन संस्कृति के संरक्षण के लिए पौराणिक जन्मस्थली का विकास ऐतिहासिक कार्य : साध्वी निरंजन ज्योति

बांदा न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.