बांदा न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / बांदा
🚨 Breaking News | बांदा

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के संस्थापक बालेश्वर लाल की जयंती मनाई गई : नव निर्वाचित तहसील अध्यक्ष हुए सम्मानित

बांदा | 02-Jan-2026 08:11 AM | 65 |
बांदा
नव निर्वाचित तहसील अध्यक्ष हुए सम्मानित

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के संस्थापक बालेश्वर लाल की जयंती मनाई गई
नव निर्वाचित तहसील अध्यक्ष हुए सम्मानित
बांदा।गुरुवार को ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के संस्थापक स्वर्गीय बाबू बालेश्वर लाल की जयंती एवं विचार गोष्ठी का आयोजन शहर मुख्यालय स्थित हार्पल क्लब में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत संगठन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों द्वारा संस्थापक के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देने के साथ हुई।इस अवसर पर ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के चित्रकूट मंडल महामंत्री राहत खान ने स्वर्गीय बाबू बालेश्वर लाल के जीवन, उनके संघर्षपूर्ण पत्रकारिता सफर तथा संगठन की स्थापना के उद्देश्य पर विस्तार से प्रकाश डाला।वरिष्ठ पत्रकार इकबाल खान ने कहा कि बाबू बालेश्वर लाल ने ग्रामीण अंचलों में कार्यरत पत्रकारों की आवाज को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने के लिए इस संगठन की नींव रखी। मुख्यधारा से जुड़े पत्रकारों की सुनवाई किसी न किसी माध्यम से हो जाती है, लेकिन सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में कार्य करने वाले पत्रकारों को अक्सर विषम परिस्थितियों में संघर्ष करना पड़ता है। ऐसे में संगठन उनके लिए हमेशा कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा रहता है।उन्होंने पत्रकारों से निष्पक्षता बनाए रखते हुए सच्चाई के साथ पत्रकारिता करने का आह्वान किया और कहा कि पार्टी विशेष से दूरी बनाकर सच को सामने लाना ही पत्रकार का धर्म है। स्वर्गीय बाबू जी के बताए मार्ग पर चलकर संगठन को मजबूत करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।कार्यक्रम में एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष राहुल निगम द्वारा नव निर्वाचित तहसील अध्यक्षों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। वहीं जनपद के ऑटो चालक आर्यन गौतम द्वारा ईमानदारी की मिसाल पेश करते हुए लाखों रुपये के जेवरात से भरा बैग पुलिस को सौंपने पर उन्हें भी अंगवस्त्र तथा वरिष्ठ पत्रकार इकबाल खान द्वारा नगद धनराशि देकर सम्मानित किया गया।एसोसिएशन के जिला महामंत्री शिवम सिंह ने कहा कि संगठन सामाजिक मूल्यों की रक्षा के साथ-साथ पत्रकारों के अधिकारों के लिए लगातार संघर्ष करता रहा है। इसी का परिणाम है कि ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन आज पूरे प्रदेश में मजबूती के साथ कार्य कर रहा है।इस दौरान नव निर्वाचित तहसील अध्यक्षों में अतर्रा से अवधेश कुमार शिवहरे, सदर से माजिद अली, नगर अध्यक्ष धीरज शर्मा, नरैनी से राजकुमार द्विवेदी एवं पैलानी से मो. यासिर को सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह गौतम, सरताज शाह, तेज प्रकाश गौतम, प्रवीण कुमार, धीरज शर्मा, सतेंदु त्रिवेदी, श्रीकांत, आमोद कुमार, शिवकुमार बड़खू, अनुपम गुप्ता, दिनेश कुमार गुप्ता, राजा राम राही, अनूप गुप्ता, पी.एन. पांडेय, सरद गुप्ता सहित सैकड़ों की संख्या में पत्रकार उपस्थित रहे।

अन्य खबरें

गैस सिलेंडर की समस्या पर सपा नेताओं का विरोध,एजेंसियों से समाधान की मांग : हाकरों की संख्या बढ़ाने तथा सुरक्षा व निगरानी की व्यवस्था मजबूत करने की भी मांग की

बांदा न्यूज़

कथा की कवरेज करने गए छायाकार का पर्स चोरी : पीड़ित ने थाने में दी तहरीर,रिपोर्ट दर्ज करने की मांग

बांदा न्यूज़

वरासत के मामलों का समय से निस्तारण करें : नंदी : प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई जनपद स्तरीय समीक्षा बैठक

बांदा न्यूज़

गुणवत्ता के साथ परियोजनाओं को तेज गति से पूर्ण किया जाए : आयुक्त : आयुक्त की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक

बांदा न्यूज़

बाबा बागेश्वर धाम की कथा के द्वितीय दिन उमड़ा आस्था का सैलाब : यूपी सरकार के मंत्रियों सहित लाखों श्रद्धालुओं का जनसमूह

बांदा न्यूज़

ऋषि बामदेव की धरती से गूंजा समरसता का संदेश : लाखों भक्तों ने सुनी हनुमंत कथा

बांदा न्यूज़

जनपद स्तरीय सड़क सुरक्षा जागरूकता प्रतियोगिता का आयोजन : छात्रों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा

बांदा न्यूज़

जीवन को सरल व सहज बनाकर ही भगवान की प्राप्ति संभव : पं. धीरेंद्र शास्त्री

बांदा न्यूज़

धूमधाम से मनाया गया बसपा सुप्रीमो मायावती का 70 वां जन्मदिवस : कांशीराम पार्क में आयोजित हुआ मंडल स्तरीय जनकल्याणकारी दिवस

बांदा न्यूज़

बागेश्वर धाम सरकार के आगमन पर निकली भव्य कलश यात्रा : नगर में भक्तिमय वातावरण

बांदा न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.