बांदा न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / बांदा
🚨 Breaking News | बांदा

जसपुरा में नकली खाद कांड: सपा नेता किसानों संग डीएम कार्यालय पहुंचे,की सख्त कार्रवाई की मांग : कानाखेड़ा गांव में माही खाद बीज भंडार द्वारा किसानों को नकली खाद बेचे जाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है

बांदा | 20-Nov-2025 08:06 AM | 65 |
बांदा
कानाखेड़ा गांव में माही खाद बीज भंडार द्वारा किसानों को नकली खाद बेचे जाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है


जसपुरा में नकली खाद कांड: सपा नेता किसानों संग डीएम कार्यालय पहुंचे,की सख्त कार्रवाई की मांग

बांदा।जसपुरा क्षेत्र के कानाखेड़ा गांव में माही खाद बीज भंडार द्वारा किसानों को नकली खाद बेचे जाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है।बुधवार को यह प्रकरण जिला मुख्यालय पहुंचा,जहां सपा नेता पुष्पेंद्र सिंह चुनाले किसानों के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर सिटी मजिस्ट्रेट को शिकायती पत्र सौंपा।उन्होंने संबंधित दुकानदार पर तत्काल कठोर कार्रवाई और लाइसेंस निरस्त करने की मांग की।शिकायत पत्र में आरोप लगाया गया कि माही खाद बीज भंडार द्वारा पिछले वर्ष भी किसानों को नकली खाद उपलब्ध कराई गई थी,जिसके कारण कई किसानों की फसलें खराब हो गई थीं।इसके बावजूद कृषि विभाग द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई,जिससे दुकानदार के हौसले बढ़ते गए।ग्रामीणों ने बताया कि इसी प्रतिष्ठान की एक और दुकान पैलानी डेरा में भी संचालित है।किसानों ने कहा कि वर्तमान सीजन में जसपुरा क्षेत्र में खाद की भारी किल्लत है।सरकारी केंद्रों पर खाद उपलब्ध न होने के चलते किसान मजबूरन निजी दुकानों से खाद खरीदते हैं,जहां उन्हें घटिया और नकली खाद थमा दी जा रही है। किसानों की फसलें नुकसान की कगार पर पहुंच गई हैं।सपा नेता ने मांग की कि दोषी दुकानदार के विरुद्ध कठोर दंडात्मक कार्यवाही की जाए,ताकि किसानों के साथ हो रहे धोखे पर रोक लग सके।शिकायती पत्र देने वालों में फूल सिंह,राघवेंद्र सिंह,जय सिंह सहित कई किसान शामिल रहे।



अन्य खबरें

गैस सिलेंडर की समस्या पर सपा नेताओं का विरोध,एजेंसियों से समाधान की मांग : हाकरों की संख्या बढ़ाने तथा सुरक्षा व निगरानी की व्यवस्था मजबूत करने की भी मांग की

बांदा न्यूज़

कथा की कवरेज करने गए छायाकार का पर्स चोरी : पीड़ित ने थाने में दी तहरीर,रिपोर्ट दर्ज करने की मांग

बांदा न्यूज़

वरासत के मामलों का समय से निस्तारण करें : नंदी : प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई जनपद स्तरीय समीक्षा बैठक

बांदा न्यूज़

गुणवत्ता के साथ परियोजनाओं को तेज गति से पूर्ण किया जाए : आयुक्त : आयुक्त की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक

बांदा न्यूज़

बाबा बागेश्वर धाम की कथा के द्वितीय दिन उमड़ा आस्था का सैलाब : यूपी सरकार के मंत्रियों सहित लाखों श्रद्धालुओं का जनसमूह

बांदा न्यूज़

ऋषि बामदेव की धरती से गूंजा समरसता का संदेश : लाखों भक्तों ने सुनी हनुमंत कथा

बांदा न्यूज़

जनपद स्तरीय सड़क सुरक्षा जागरूकता प्रतियोगिता का आयोजन : छात्रों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा

बांदा न्यूज़

जीवन को सरल व सहज बनाकर ही भगवान की प्राप्ति संभव : पं. धीरेंद्र शास्त्री

बांदा न्यूज़

धूमधाम से मनाया गया बसपा सुप्रीमो मायावती का 70 वां जन्मदिवस : कांशीराम पार्क में आयोजित हुआ मंडल स्तरीय जनकल्याणकारी दिवस

बांदा न्यूज़

बागेश्वर धाम सरकार के आगमन पर निकली भव्य कलश यात्रा : नगर में भक्तिमय वातावरण

बांदा न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.