बांदा न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / बांदा
🚨 Breaking News | बांदा

पूर्व मंत्री ने रपटा टूटने पर जांच की मांग की : झंझरी गांव में नया रपटा बारिश में टूटा, आयुक्त को सौंपा ज्ञापन

बांदा | 03-Aug-2025 02:07 AM | 65 |
बांदा
झंझरी गांव में नया रपटा बारिश में टूटा, आयुक्त को सौंपा ज्ञापन

बांदा।
जसपुरा विकासखंड के झंझरी पुरवा गांव में हाल ही में बना पानी का रपटा भारी बारिश में टूट गया, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में गंभीर कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

इस मुद्दे को लेकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और पूर्व कैबिनेट मंत्री विशम्भर प्रसाद निषाद ने आयुक्त चित्रकूट धाम मंडल अजीत कुमार को एक शिकायती पत्र सौंपकर टीएसी (TAC) जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

गुणवत्ता पर उठाए सवाल:
पूर्व मंत्री ने अपने ज्ञापन में बताया कि यह रपटा लघु सिंचाई विभाग द्वारा 2-3 माह पूर्व ही निर्मित किया गया था, लेकिन निर्माण की गुणवत्ता ठीक न होने के कारण यह बारिश में पूरी तरह ध्वस्त हो गया है।

राहत और जवाबदेही की मांग:
उन्होंने आयुक्त से अनुरोध किया है कि रपटा टूटने की तकनीकी जांच (TAC जांच) कराई जाए ताकि जिम्मेदारों पर कड़ी कार्यवाही हो और भविष्य में ऐसी लापरवाहियां रोकी जा सकें।

ज्ञापन सौंपते समय सपा नेता पुष्पेंद्र सिंह चुनाले समेत कई अन्य पार्टी कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

अन्य खबरें

गैस सिलेंडर की समस्या पर सपा नेताओं का विरोध,एजेंसियों से समाधान की मांग : हाकरों की संख्या बढ़ाने तथा सुरक्षा व निगरानी की व्यवस्था मजबूत करने की भी मांग की

बांदा न्यूज़

कथा की कवरेज करने गए छायाकार का पर्स चोरी : पीड़ित ने थाने में दी तहरीर,रिपोर्ट दर्ज करने की मांग

बांदा न्यूज़

वरासत के मामलों का समय से निस्तारण करें : नंदी : प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई जनपद स्तरीय समीक्षा बैठक

बांदा न्यूज़

गुणवत्ता के साथ परियोजनाओं को तेज गति से पूर्ण किया जाए : आयुक्त : आयुक्त की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक

बांदा न्यूज़

बाबा बागेश्वर धाम की कथा के द्वितीय दिन उमड़ा आस्था का सैलाब : यूपी सरकार के मंत्रियों सहित लाखों श्रद्धालुओं का जनसमूह

बांदा न्यूज़

ऋषि बामदेव की धरती से गूंजा समरसता का संदेश : लाखों भक्तों ने सुनी हनुमंत कथा

बांदा न्यूज़

जनपद स्तरीय सड़क सुरक्षा जागरूकता प्रतियोगिता का आयोजन : छात्रों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा

बांदा न्यूज़

जीवन को सरल व सहज बनाकर ही भगवान की प्राप्ति संभव : पं. धीरेंद्र शास्त्री

बांदा न्यूज़

धूमधाम से मनाया गया बसपा सुप्रीमो मायावती का 70 वां जन्मदिवस : कांशीराम पार्क में आयोजित हुआ मंडल स्तरीय जनकल्याणकारी दिवस

बांदा न्यूज़

बागेश्वर धाम सरकार के आगमन पर निकली भव्य कलश यात्रा : नगर में भक्तिमय वातावरण

बांदा न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.