शनिवार, 14 नवंबर 2026 ऐप डाउनलोड करें
PHM NEWS logo PHM NewsPrime Heritage Morning
ब्रेकिंग
IPEC के छात्रों ने CanSat 7U प्रतियोगिता में "उत्कृष्ट" (Excellent) ग्रेड हासिल किया* जनगणना-2027 स्वगणना अभियान को सफल बनाने में जुटा प्रशासन, डीएम ने दिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश। मालगाड़ी की चपेट में आने से सिंदुरिया निवासी रेलकर्मी की दर्दनाक मौत महिला अस्पताल में एक करोड़ की लागत से तैयार हुई हाईटेक लैब, होंगी 117 तरह की जांचें हाथरस में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने जहर देकर हत्या का लगाया आरोप सड़क पर रखे धान के बोझ से फिसली बाइक, दो लोग गंभीर। थाना क्षेत्र के पिपरा कल्याण और सिंदुरिया क्षेत्राधिकारी निचलौल रविंद्र सिंह ने बुधवार को चौक थाने का आकस्मिक निरीक्षण किया सिंदुरिया चौराहे पर मारपीट में पांच के खिलाफ केस दर्ज
बांदा न्यूज़

माता के जयकारों के साथ केन में विसर्जित हुईं दुर्गा प्रतिमाएं विसर्जन के दौरान भक्तों की आंखों से छलक पड़े आंसू

विसर्जन के दौरान भक्तों की आंखों से छलक पड़े आंसू
banda-news

माता के जयकारों के साथ केन में विसर्जित हुईं दुर्गा प्रतिमाएं

  • विसर्जन के दौरान भक्तों की आंखों से छलक पड़े आंसू
  • देवी गीतों और ढोल-नगाड़ों से गूंज उठा शहर

बांदा। जिले में बुधवार को दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन के दौरान भव्य जुलूस निकाले गए। तरह-तरह की झांकियों और प्रतिमाओं के दर्शन के लिए श्रद्धालु उमड़ पड़े। माता को अंतिम विदाई देने के लिए भक्त ढोल-नगाड़ों और डीजे की धुन पर नृत्य करते रहे। दोपहर से शुरू हुआ विसर्जन देर रात तक अनवरत जारी रहा।

जगह-जगह प्रसाद व भंडारे

शहरभर में विभिन्न स्थानों पर प्रसाद वितरण और भंडारे होते रहे। श्रद्धालुओं को कहीं हलवा खिलाया गया तो कहीं शरबत पिलाकर सेवा की गई। विसर्जन मार्ग पर करीब दो दर्जन से अधिक पंडाल लगाए गए, जहां देवी भक्तों का स्वागत हुआ।

प्रशासनिक प्रबंधन और व्यवस्था

प्रशासनिक जानकारी के अनुसार शहर में लगभग 350 दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन की तैयारी की गई थी। इसके लिए क्रमवार काउंटिंग और नंबरिंग प्रणाली लागू की गई, जिससे भक्तगण शांतिपूर्ण ढंग से विसर्जन कर सकें।
जुलूस प्रशासन द्वारा तय मार्ग से गुजरा। रंग-गुलाल और गाजे-बाजे के बीच भक्तों ने माता रानी को विदाई दी।

केन नदी में गूंजे जयकारे

केन नदी के घाट पर पहुंचने के बाद प्रतिमाओं को नावों पर रखकर बीच धारा में ले जाया गया। माता रानी के गगनभेदी जयकारों के बीच प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। पूरे नौ दिनों तक पूजन-अर्चन से गुलजार रहा शहर, माता की विदाई के समय भावुक हो उठा। कई भक्त प्रतिमाओं को विदाई देते समय फफक-फफक कर रो पड़े।

समिति ने किया सम्मान

केंद्रीय दुर्गा पूजा महोत्सव समिति की ओर से महेश्वरी देवी चौराहे पर स्टाल लगाकर प्रतिमा आयोजकों को शील्ड व सम्मान पत्र भेंट किए गए। इस अवसर पर राज्यमंत्री रामकेश निषाद, सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी, भाजपा जिलाध्यक्ष कल्लू सिंह राजपूत समेत कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

पुलिस की मुस्तैदी

त्योहार को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देश पर चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात रहा। जुलूस मार्ग और विसर्जन घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था के साथ आने-जाने वाले हर व्यक्ति पर विशेष नजर रखी गई।

यह भी पढ़ें

अन्य खबरें

जनगणना-2027 स्वगणना अभियान को सफल बनाने में जुटा प्रशासन, डीएम ने दिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश।
मालगाड़ी की चपेट में आने से सिंदुरिया निवासी रेलकर्मी की दर्दनाक मौत
महिला अस्पताल में एक करोड़ की लागत से तैयार हुई हाईटेक लैब, होंगी 117 तरह की जांचें
हाथरस में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने जहर देकर हत्या का लगाया आरोप
सड़क पर रखे धान के बोझ से फिसली बाइक, दो लोग गंभीर। थाना क्षेत्र के पिपरा कल्याण और सिंदुरिया
सिंदुरिया चौराहे पर मारपीट में पांच के खिलाफ केस दर्ज