बांदा न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / बांदा
🚨 Breaking News | बांदा

बाल विकास योजना बबेरू की खराब प्रगति पर मुख्य सेविका के वेतन रोकने के निर्देश : डीएम की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई पोषण समिति की बैठक

बांदा | 12-Jan-2026 08:45 AM | 65 |
बांदा
डीएम की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई पोषण समिति की बैठक

बाल विकास योजना बबेरू की खराब प्रगति पर मुख्य सेविका के वेतन रोकने के निर्देश
- डीएम की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई पोषण समिति की बैठक
बांदा।जिलाधिकारी जे.रीभा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला पोषण समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में बच्चों के वजन एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा गृह भ्रमण,वीएचएसएनडी दिवस के कार्य तथा पोषाहार वितरण कार्यों की समीक्षा की गई।बाल विकास योजना बबेरू की मुख्य सेविका की खराब प्रगति होने पर जिलाधिकारी ने जनवरी,महीने का उनका वेतन अवरुद्ध किए जाने के निर्देश दिए तिंदवारी,कमासिन परियोजना में आभा आईडी सहित सभी इंडिकेटरों में प्रगति खराब पाए जाने पर मुख्य सेविका तथा बाल विकास परियोजना अधिकारी का स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने पोषाहार वितरण की समीक्षा में परियोजना के अनुसार चेहरा प्रमाणीकरण,करके 68% वितरण करने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए,निर्देशित किया कि इस माह सत प्रतिशत रूप से पोषाहार का वितरण चेहरा प्रमाणीकरण के द्वारा किया जाए।प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के अंतर्गत समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि जनपद में प्राप्त लक्ष्य के अनुसार,पोषण टेकर में उपलब्ध ड्यू लिस्ट के अनुसार प्राप्त लाभार्थियों के आवेदन तत्काल अग्रसारित करें।इस कार्य में किसी भी प्रकार के लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।बैठक में जिला कार्यक्रम अधिकारी सहित मुख्य सेविका एवं सीडीपीओ तथा बाल विकास योजना से जुड़े अधिकारी गण उपस्थित रहे।

अन्य खबरें

गैस सिलेंडर की समस्या पर सपा नेताओं का विरोध,एजेंसियों से समाधान की मांग : हाकरों की संख्या बढ़ाने तथा सुरक्षा व निगरानी की व्यवस्था मजबूत करने की भी मांग की

बांदा न्यूज़

कथा की कवरेज करने गए छायाकार का पर्स चोरी : पीड़ित ने थाने में दी तहरीर,रिपोर्ट दर्ज करने की मांग

बांदा न्यूज़

वरासत के मामलों का समय से निस्तारण करें : नंदी : प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई जनपद स्तरीय समीक्षा बैठक

बांदा न्यूज़

गुणवत्ता के साथ परियोजनाओं को तेज गति से पूर्ण किया जाए : आयुक्त : आयुक्त की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक

बांदा न्यूज़

बाबा बागेश्वर धाम की कथा के द्वितीय दिन उमड़ा आस्था का सैलाब : यूपी सरकार के मंत्रियों सहित लाखों श्रद्धालुओं का जनसमूह

बांदा न्यूज़

ऋषि बामदेव की धरती से गूंजा समरसता का संदेश : लाखों भक्तों ने सुनी हनुमंत कथा

बांदा न्यूज़

जनपद स्तरीय सड़क सुरक्षा जागरूकता प्रतियोगिता का आयोजन : छात्रों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा

बांदा न्यूज़

जीवन को सरल व सहज बनाकर ही भगवान की प्राप्ति संभव : पं. धीरेंद्र शास्त्री

बांदा न्यूज़

धूमधाम से मनाया गया बसपा सुप्रीमो मायावती का 70 वां जन्मदिवस : कांशीराम पार्क में आयोजित हुआ मंडल स्तरीय जनकल्याणकारी दिवस

बांदा न्यूज़

बागेश्वर धाम सरकार के आगमन पर निकली भव्य कलश यात्रा : नगर में भक्तिमय वातावरण

बांदा न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.