बांदा न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / बांदा
🚨 Breaking News | बांदा

साइबर क्राइम पुलिस थाना टीम ने लौटाए धोखाधड़ी के शिकार लोगों के 11.77 लाख रुपये : साइबर क्राइम पुलिस थाना बांदा की टीम ने साइबर ठगी और गलत ट्रांजेक्शन के शिकार आठ पीड़ितों के खातों में कुल 11 लाख 76 हजार 500 रुपये वापस कराए

बांदा | 03-Nov-2025 08:21 AM | 65 |
बांदा
साइबर क्राइम पुलिस थाना बांदा की टीम ने साइबर ठगी और गलत ट्रांजेक्शन के शिकार आठ पीड़ितों के खातों में कुल 11 लाख 76 हजार 500 रुपये वापस कराए

साइबर क्राइम पुलिस थाना टीम ने लौटाए धोखाधड़ी के शिकार लोगों के 11.77 लाख रुपये

बांदा। पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के कुशल निर्देशन और क्षेत्राधिकारी साइबर अपराध/बबेरू सौरभ सिंह के नेतृत्व में साइबर क्राइम पुलिस थाना बांदा की टीम ने साइबर ठगी और गलत ट्रांजेक्शन के शिकार आठ पीड़ितों के खातों में कुल 11 लाख 76 हजार 500 रुपये वापस कराए हैं।

पुलिस अधीक्षक द्वारा निर्देशित अभियान के तहत टीम ने विभिन्न माध्यमों से हुई ऑनलाइन धोखाधड़ी की रकम सफलतापूर्वक रिकवर कराई।

इन मामलों में

  • संतोष कुमार साहू पुत्र बदलू प्रसाद, निवासी तिंदवारी रोड कस्बा बबेरू के साथ लोन दिलाने के नाम पर ₹8,07,183 की ठगी,
  • सुमित कुमार गुप्ता पुत्र हरिओम गुप्ता, निवासी छोटी बाजार बन्योटा के साथ ट्रेडिंग के नाम पर ₹3,23,177 की ठगी हुई थी।
    इसके अलावा इस्लाहुद्दीन निवासी छावनी से ₹20,000,
    अमन कुमार गुप्ता निवासी मढ़ियानाका से ₹7,140,
    हारुन रशीद निवासी खाईपार से ₹6,000,
    सुशील कुमार निवासी बिसंडा से ₹5,000,
    प्रद्युमन सिंह निवासी तिंदवारी से ₹5,000 तथा
    सौरभ तिवारी निवासी गोखिया, अतर्रा से ₹3,000 का गलत ट्रांजेक्शन हुआ था।

सभी पीड़ितों द्वारा साइबर क्राइम थाना में शिकायत दर्ज कराई गई थी, जिसके आधार पर टीम ने मेहनतपूर्वक जांच करते हुए उनकी धनराशि वापस कराई।

पुलिस अधीक्षक ने साइबर थाना टीम की इस सफलता की सराहना की और लोगों से अपील की कि किसी भी अज्ञात लिंक, कॉल या संदिग्ध वेबसाइट पर अपनी निजी या बैंकिंग जानकारी साझा न करें।

अन्य खबरें

गैस सिलेंडर की समस्या पर सपा नेताओं का विरोध,एजेंसियों से समाधान की मांग : हाकरों की संख्या बढ़ाने तथा सुरक्षा व निगरानी की व्यवस्था मजबूत करने की भी मांग की

बांदा न्यूज़

कथा की कवरेज करने गए छायाकार का पर्स चोरी : पीड़ित ने थाने में दी तहरीर,रिपोर्ट दर्ज करने की मांग

बांदा न्यूज़

वरासत के मामलों का समय से निस्तारण करें : नंदी : प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई जनपद स्तरीय समीक्षा बैठक

बांदा न्यूज़

गुणवत्ता के साथ परियोजनाओं को तेज गति से पूर्ण किया जाए : आयुक्त : आयुक्त की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक

बांदा न्यूज़

बाबा बागेश्वर धाम की कथा के द्वितीय दिन उमड़ा आस्था का सैलाब : यूपी सरकार के मंत्रियों सहित लाखों श्रद्धालुओं का जनसमूह

बांदा न्यूज़

ऋषि बामदेव की धरती से गूंजा समरसता का संदेश : लाखों भक्तों ने सुनी हनुमंत कथा

बांदा न्यूज़

जनपद स्तरीय सड़क सुरक्षा जागरूकता प्रतियोगिता का आयोजन : छात्रों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा

बांदा न्यूज़

जीवन को सरल व सहज बनाकर ही भगवान की प्राप्ति संभव : पं. धीरेंद्र शास्त्री

बांदा न्यूज़

धूमधाम से मनाया गया बसपा सुप्रीमो मायावती का 70 वां जन्मदिवस : कांशीराम पार्क में आयोजित हुआ मंडल स्तरीय जनकल्याणकारी दिवस

बांदा न्यूज़

बागेश्वर धाम सरकार के आगमन पर निकली भव्य कलश यात्रा : नगर में भक्तिमय वातावरण

बांदा न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.