बांदा न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / बांदा
🚨 Breaking News | बांदा

क्षेत्राधिकारी नगर ने थाना मटौंध का किया त्रैमासिक निरीक्षण : थाने में लंबित प्रार्थना पत्रों की समीक्षा करते हुए शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए गए

बांदा | 10-Nov-2025 08:18 AM | 65 |
बांदा
थाने में लंबित प्रार्थना पत्रों की समीक्षा करते हुए शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए गए

क्षेत्राधिकारी नगर ने थाना मटौंध का किया त्रैमासिक निरीक्षण
बांदा। सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर मेविस टॉक द्वारा थाना मटौंध का त्रैमासिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने थाना परिसर, अभिलेखों एवं शस्त्रागार का गहन अवलोकन किया।

निरीक्षण के समय थाना अभिलेखों की स्थिति का जायजा लेते हुए उन्हें अद्यावधिक एवं सुव्यवस्थित रखने के निर्देश दिए गए। क्षेत्राधिकारी ने पुलिसकर्मियों की उपस्थिति, अनुशासन, टर्न आउट एवं ड्यूटी पालन की भी समीक्षा की। उन्होंने सभी कर्मियों को जनता के प्रति संवेदनशील एवं सौहार्दपूर्ण व्यवहार बनाए रखने और अपने कार्य के प्रति सतर्क रहने के निर्देश दिए।

अपराध नियंत्रण के तहत वांछित अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी एवं लंबित विवेचनाओं के त्वरित निस्तारण पर बल दिया गया, ताकि प्रभावी पैरवी के माध्यम से अपराधियों को शीघ्र सजा दिलाई जा सके। निरीक्षण के दौरान पुलिसकर्मियों की शस्त्र हैंडलिंग की जांच की गई और शस्त्रों के रख-रखाव, सफाई एवं सुरक्षित उपयोग के निर्देश दिए गए।

थाने में लंबित प्रार्थना पत्रों की समीक्षा करते हुए शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए गए। क्षेत्राधिकारी ने थाना परिसर, मालखाना, हवालात, सीसीटीएनएस कक्ष, मिशन शक्ति केंद्र, महिला हेल्प डेस्क एवं साफ-सफाई का भी निरीक्षण किया। थानाध्यक्ष को नियमित सैनिक सम्मेलन आयोजित कर कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिए गए।

निरीक्षण के उपरांत एएसपी/सीओ नगर मेविस टॉक ने भारी पुलिस बल के साथ कस्बा मटौंध में पैदल गश्त की और आमजन से संवाद कर उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया।

अन्य खबरें

गैस सिलेंडर की समस्या पर सपा नेताओं का विरोध,एजेंसियों से समाधान की मांग : हाकरों की संख्या बढ़ाने तथा सुरक्षा व निगरानी की व्यवस्था मजबूत करने की भी मांग की

बांदा न्यूज़

कथा की कवरेज करने गए छायाकार का पर्स चोरी : पीड़ित ने थाने में दी तहरीर,रिपोर्ट दर्ज करने की मांग

बांदा न्यूज़

वरासत के मामलों का समय से निस्तारण करें : नंदी : प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई जनपद स्तरीय समीक्षा बैठक

बांदा न्यूज़

गुणवत्ता के साथ परियोजनाओं को तेज गति से पूर्ण किया जाए : आयुक्त : आयुक्त की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक

बांदा न्यूज़

बाबा बागेश्वर धाम की कथा के द्वितीय दिन उमड़ा आस्था का सैलाब : यूपी सरकार के मंत्रियों सहित लाखों श्रद्धालुओं का जनसमूह

बांदा न्यूज़

ऋषि बामदेव की धरती से गूंजा समरसता का संदेश : लाखों भक्तों ने सुनी हनुमंत कथा

बांदा न्यूज़

जनपद स्तरीय सड़क सुरक्षा जागरूकता प्रतियोगिता का आयोजन : छात्रों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा

बांदा न्यूज़

जीवन को सरल व सहज बनाकर ही भगवान की प्राप्ति संभव : पं. धीरेंद्र शास्त्री

बांदा न्यूज़

धूमधाम से मनाया गया बसपा सुप्रीमो मायावती का 70 वां जन्मदिवस : कांशीराम पार्क में आयोजित हुआ मंडल स्तरीय जनकल्याणकारी दिवस

बांदा न्यूज़

बागेश्वर धाम सरकार के आगमन पर निकली भव्य कलश यात्रा : नगर में भक्तिमय वातावरण

बांदा न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.