बांदा न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / बांदा
🚨 Breaking News | बांदा

चिल्ला पुलिस को बड़ी कामयाबी : अवैध तमंचा और कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

बांदा | 19-Oct-2025 08:38 AM | 65 |
बांदा
अवैध तमंचा और कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

 

 

चिल्ला पुलिस को बड़ी कामयाबी, अवैध तमंचा और कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

पपरेन्दा। पुलिस अधीक्षक पलास बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना चिल्ला पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक युवक को अवैध तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, शनिवार को ग्राम अतरहट के बिछवाही तिराहे पर चेकिंग के दौरान अजय प्रताप सिंह उर्फ कल्लू (25 वर्ष), निवासी अतरहट, को एक देशी तमंचा (12 बोर) और दो जिंदा कारतूस के साथ दबोचा गया।

युवक के खिलाफ थाना चिल्ला में शस्त्र अधिनियम की धारा 3/25 A के तहत मुकदमा पंजीकृत कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक रामू सिंह, उपनिरीक्षक संतोष कुमार सिंह, कांस्टेबल अनूप कुमार और कांस्टेबल पियूष कुमार शामिल थे।

पुलिस ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। स्थानीय लोगों ने इस कार्रवाई की सराहना करते हुए पुलिस की सक्रियता को प्रसंशनीय बताया।

अन्य खबरें

गैस सिलेंडर की समस्या पर सपा नेताओं का विरोध,एजेंसियों से समाधान की मांग : हाकरों की संख्या बढ़ाने तथा सुरक्षा व निगरानी की व्यवस्था मजबूत करने की भी मांग की

बांदा न्यूज़

कथा की कवरेज करने गए छायाकार का पर्स चोरी : पीड़ित ने थाने में दी तहरीर,रिपोर्ट दर्ज करने की मांग

बांदा न्यूज़

वरासत के मामलों का समय से निस्तारण करें : नंदी : प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई जनपद स्तरीय समीक्षा बैठक

बांदा न्यूज़

गुणवत्ता के साथ परियोजनाओं को तेज गति से पूर्ण किया जाए : आयुक्त : आयुक्त की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक

बांदा न्यूज़

बाबा बागेश्वर धाम की कथा के द्वितीय दिन उमड़ा आस्था का सैलाब : यूपी सरकार के मंत्रियों सहित लाखों श्रद्धालुओं का जनसमूह

बांदा न्यूज़

ऋषि बामदेव की धरती से गूंजा समरसता का संदेश : लाखों भक्तों ने सुनी हनुमंत कथा

बांदा न्यूज़

जनपद स्तरीय सड़क सुरक्षा जागरूकता प्रतियोगिता का आयोजन : छात्रों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा

बांदा न्यूज़

जीवन को सरल व सहज बनाकर ही भगवान की प्राप्ति संभव : पं. धीरेंद्र शास्त्री

बांदा न्यूज़

धूमधाम से मनाया गया बसपा सुप्रीमो मायावती का 70 वां जन्मदिवस : कांशीराम पार्क में आयोजित हुआ मंडल स्तरीय जनकल्याणकारी दिवस

बांदा न्यूज़

बागेश्वर धाम सरकार के आगमन पर निकली भव्य कलश यात्रा : नगर में भक्तिमय वातावरण

बांदा न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.