बांदा न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / बांदा
🚨 Breaking News | बांदा

बांदा न्यूज : बांदा में आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में पत्नी और प्रेमी गिरफ्तार

बांदा | 30-Jul-2025 12:41 AM | 65 |
बांदा
बांदा में आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में पत्नी और प्रेमी गिरफ्तार

बांदा, उत्तर प्रदेश:
थाना कोतवाली नगर क्षेत्र में आत्महत्या के लिए उकसाने के एक सनसनीखेज मामले में पुलिस ने मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई सोमवार को की गई।

मामला 06 मई का है जब परशुराम तालाब निवासी एक व्यक्ति ने आत्महत्या कर ली थी। मृतक की पुत्री ने पुलिस को सूचना दी कि उसकी मां और मां के प्रेमी ने मिलकर उसके पिता को आत्महत्या करने के लिए मजबूर किया।

इस शिकायत पर थाना कोतवाली नगर में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने जांच के दौरान प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया और न्यायालय में पेश किया।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान इस प्रकार हुई है:

  • गुड़िया, पत्नी मायाराम, निवासी परशुराम तालाब, थाना कोतवाली नगर, जनपद बांदा

  • गोपालदास उर्फ पुतुवा, पुत्र रामसिंह, निवासी पतारा, थाना कुरारा, जनपद हमीरपुर

पुलिस के अनुसार, दोनों को आत्महत्या के लिए उकसाने की धाराओं के अंतर्गत गिरफ्तार किया गया है और मामले की विवेचना जारी है।

अन्य खबरें

गैस सिलेंडर की समस्या पर सपा नेताओं का विरोध,एजेंसियों से समाधान की मांग : हाकरों की संख्या बढ़ाने तथा सुरक्षा व निगरानी की व्यवस्था मजबूत करने की भी मांग की

बांदा न्यूज़

कथा की कवरेज करने गए छायाकार का पर्स चोरी : पीड़ित ने थाने में दी तहरीर,रिपोर्ट दर्ज करने की मांग

बांदा न्यूज़

वरासत के मामलों का समय से निस्तारण करें : नंदी : प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई जनपद स्तरीय समीक्षा बैठक

बांदा न्यूज़

गुणवत्ता के साथ परियोजनाओं को तेज गति से पूर्ण किया जाए : आयुक्त : आयुक्त की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक

बांदा न्यूज़

बाबा बागेश्वर धाम की कथा के द्वितीय दिन उमड़ा आस्था का सैलाब : यूपी सरकार के मंत्रियों सहित लाखों श्रद्धालुओं का जनसमूह

बांदा न्यूज़

ऋषि बामदेव की धरती से गूंजा समरसता का संदेश : लाखों भक्तों ने सुनी हनुमंत कथा

बांदा न्यूज़

जनपद स्तरीय सड़क सुरक्षा जागरूकता प्रतियोगिता का आयोजन : छात्रों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा

बांदा न्यूज़

जीवन को सरल व सहज बनाकर ही भगवान की प्राप्ति संभव : पं. धीरेंद्र शास्त्री

बांदा न्यूज़

धूमधाम से मनाया गया बसपा सुप्रीमो मायावती का 70 वां जन्मदिवस : कांशीराम पार्क में आयोजित हुआ मंडल स्तरीय जनकल्याणकारी दिवस

बांदा न्यूज़

बागेश्वर धाम सरकार के आगमन पर निकली भव्य कलश यात्रा : नगर में भक्तिमय वातावरण

बांदा न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.