बांदा न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / बांदा
🚨 Breaking News | बांदा

बांदा पुलिस परिवार ने मृत पुलिसकर्मी को शोक परेड में दी भावभीनी श्रद्धांजलि : परिजनों को ढांढस बंधाते हुए हर संभव मदद का दिया आश्वासन

बांदा | 12-Jan-2026 08:52 AM | 65 |
बांदा
परिजनों को ढांढस बंधाते हुए हर संभव मदद का दिया आश्वासन

बांदा पुलिस परिवार ने मृत पुलिसकर्मी को शोक परेड में दी भावभीनी श्रद्धांजलि
परिजनों को ढांढस बंधाते हुए हर संभव मदद का दिया आश्वासन
बांदा। रविवार को पुलिस लाइन में तैनात रहे दिवंगत पुलिसकर्मी को शोक परेड के दौरान पूरे सम्मान के साथ भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने रीत व पुष्प अर्पित कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और शोक सलामी दी।
गौरतलब है कि पुलिस लाइन में तैनात मुख्य आरक्षी श्यामलाल, निवासी जमुना पार, थाना महेवाघाट, जनपद कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी पद पर भर्ती हुए थे। वे पूर्व में जनपद हमीरपुर में तैनात रहे और स्थानांतरण के बाद जनपद बांदा में अपनी सेवाएं दे रहे थे। शनिवार को अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
रविवार को पुलिस लाइन में आयोजित शोक परेड में पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल, अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज, सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी लाइन्स मेविस टॉक, सहायक पुलिस अधीक्षक प्रशिक्षु श्लोक गौतम, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन बेलास यादव सहित बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने दिवंगत पुलिसकर्मी के पार्थिव शरीर पर रीत व पुष्प चढ़ाकर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने मृतक के परिजनों को दुःख की इस घड़ी में ढांढस बंधाया और गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने आश्वस्त किया कि पुलिस विभाग हर संभव सहायता के लिए परिवार के साथ खड़ा है और शासन से मिलने वाली सभी वैधानिक सुविधाएं एवं सहायता दिलाने में पूर्ण सहयोग किया जाएगा।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि दिवंगत पुलिसकर्मी ने कर्तव्यनिष्ठा और ईमानदारी से विभाग की सेवा की है, जिसे पुलिस परिवार सदैव याद रखेगा। दुःख की इस घड़ी में पूरा पुलिस परिवार शोक संतप्त परिजनों के साथ खड़ा है।

अन्य खबरें

गैस सिलेंडर की समस्या पर सपा नेताओं का विरोध,एजेंसियों से समाधान की मांग : हाकरों की संख्या बढ़ाने तथा सुरक्षा व निगरानी की व्यवस्था मजबूत करने की भी मांग की

बांदा न्यूज़

कथा की कवरेज करने गए छायाकार का पर्स चोरी : पीड़ित ने थाने में दी तहरीर,रिपोर्ट दर्ज करने की मांग

बांदा न्यूज़

वरासत के मामलों का समय से निस्तारण करें : नंदी : प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई जनपद स्तरीय समीक्षा बैठक

बांदा न्यूज़

गुणवत्ता के साथ परियोजनाओं को तेज गति से पूर्ण किया जाए : आयुक्त : आयुक्त की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक

बांदा न्यूज़

बाबा बागेश्वर धाम की कथा के द्वितीय दिन उमड़ा आस्था का सैलाब : यूपी सरकार के मंत्रियों सहित लाखों श्रद्धालुओं का जनसमूह

बांदा न्यूज़

ऋषि बामदेव की धरती से गूंजा समरसता का संदेश : लाखों भक्तों ने सुनी हनुमंत कथा

बांदा न्यूज़

जनपद स्तरीय सड़क सुरक्षा जागरूकता प्रतियोगिता का आयोजन : छात्रों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा

बांदा न्यूज़

जीवन को सरल व सहज बनाकर ही भगवान की प्राप्ति संभव : पं. धीरेंद्र शास्त्री

बांदा न्यूज़

धूमधाम से मनाया गया बसपा सुप्रीमो मायावती का 70 वां जन्मदिवस : कांशीराम पार्क में आयोजित हुआ मंडल स्तरीय जनकल्याणकारी दिवस

बांदा न्यूज़

बागेश्वर धाम सरकार के आगमन पर निकली भव्य कलश यात्रा : नगर में भक्तिमय वातावरण

बांदा न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.