बांदा न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / बांदा
🚨 Breaking News | बांदा

बांदा जनपद के मरका थाना क्षेत्र न्यूज : औगासी पुल के पास लूट की साजिश रच रहे तीन आरोपियों को एसओजी व थाना मरका पुलिस ने दबोचा

बांदा | 29-Jul-2025 12:03 AM | 65 |
बांदा
औगासी पुल के पास लूट की साजिश रच रहे तीन आरोपियों को एसओजी व थाना मरका पुलिस ने दबोचा

बांदा जनपद के मरका थाना क्षेत्र में रविवार की भोर पुलिस और एसओजी टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी। औगासी पुल के पास चोरी और लूट की योजना बना रहे तीन शातिर अपराधियों को पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया। इस दौरान एक आरोपी के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के अनुसार, बीती 25 तारीख की शाम को मरका क्षेत्र के ग्राम सरगना निवासी राजकरन सोनी उर्फ करन और गाजीपुर निवासी प्रभाकर सिंह उर्फ चेतन के साथ औगासी पुल के पास दो अज्ञात लोगों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया था। पीड़ितों से नकदी और अन्य सामान लूटा गया था। मामले में थाना मरका पर एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई थी।

रविवार तड़के पुलिस को सूचना मिली कि कुछ संदिग्ध व्यक्ति औगासी पुल के पास चोरी की योजना बना रहे हैं। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए मरका पुलिस और एसओजी टीम ने क्षेत्र की घेराबंदी की। खुद को घिरता देख आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक आरोपी प्रभाकर सिंह उर्फ चेतन को गोली लगी।

पुलिस ने तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से लूट के 66 हजार रुपए नकद, अवैध तमंचा, जिन्दा कारतूस, खोखा कारतूस और एक चोरी की अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की गई है।

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान इस प्रकार की गई है:

  1. प्रभाकर सिंह उर्फ चेतन सिंह पुत्र रमेश सिंह, निवासी ग्राम लीला, थाना गाजीपुर, जनपद फतेहपुर (घायल)

  2. निशांत जोशी पुत्र कपूरे जोशी, निवासी ग्राम फरीदाबाद टिकरी, थाना गाजीपुर

  3. अभिषेक सिंह पुत्र कल्लू सिंह, निवासी ग्राम फरीदाबाद टिकरी, थाना गाजीपुर

पुलिस द्वारा आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

अन्य खबरें

गैस सिलेंडर की समस्या पर सपा नेताओं का विरोध,एजेंसियों से समाधान की मांग : हाकरों की संख्या बढ़ाने तथा सुरक्षा व निगरानी की व्यवस्था मजबूत करने की भी मांग की

बांदा न्यूज़

कथा की कवरेज करने गए छायाकार का पर्स चोरी : पीड़ित ने थाने में दी तहरीर,रिपोर्ट दर्ज करने की मांग

बांदा न्यूज़

वरासत के मामलों का समय से निस्तारण करें : नंदी : प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई जनपद स्तरीय समीक्षा बैठक

बांदा न्यूज़

गुणवत्ता के साथ परियोजनाओं को तेज गति से पूर्ण किया जाए : आयुक्त : आयुक्त की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक

बांदा न्यूज़

बाबा बागेश्वर धाम की कथा के द्वितीय दिन उमड़ा आस्था का सैलाब : यूपी सरकार के मंत्रियों सहित लाखों श्रद्धालुओं का जनसमूह

बांदा न्यूज़

ऋषि बामदेव की धरती से गूंजा समरसता का संदेश : लाखों भक्तों ने सुनी हनुमंत कथा

बांदा न्यूज़

जनपद स्तरीय सड़क सुरक्षा जागरूकता प्रतियोगिता का आयोजन : छात्रों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा

बांदा न्यूज़

जीवन को सरल व सहज बनाकर ही भगवान की प्राप्ति संभव : पं. धीरेंद्र शास्त्री

बांदा न्यूज़

धूमधाम से मनाया गया बसपा सुप्रीमो मायावती का 70 वां जन्मदिवस : कांशीराम पार्क में आयोजित हुआ मंडल स्तरीय जनकल्याणकारी दिवस

बांदा न्यूज़

बागेश्वर धाम सरकार के आगमन पर निकली भव्य कलश यात्रा : नगर में भक्तिमय वातावरण

बांदा न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.