बांदा न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / बांदा
🚨 Breaking News | बांदा

जसपुरा में दो दिवसीय विशाल मानसिक स्वास्थ्य एवं दृष्टिदोष नियंत्रण शिविर सम्पन्न : लगभग 200 मरीजों का हुआ उपचार, 111 मानसिक रोगियों का पंजीकरण

बांदा | 07-Nov-2025 09:02 AM | 65 |
बांदा
लगभग 200 मरीजों का हुआ उपचार, 111 मानसिक रोगियों का पंजीकरण

 

 

जसपुरा में दो दिवसीय विशाल मानसिक स्वास्थ्य एवं दृष्टिदोष नियंत्रण शिविर सम्पन्न

लगभग 200 मरीजों का हुआ उपचार, 111 मानसिक रोगियों का पंजीकरण
जसपुरा।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जसपुरा में गुरुवार को दो दिवसीय मानसिक स्वास्थ्य शिविर एवं राष्ट्रीय दृष्टि विहीनता एवं दृष्टिदोष नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम टीम बांदा ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

शिविर का शुभारंभ उप जिलाधिकारी पैलानी अंकित वर्मा ने किया, जबकि तहसीलदार मोहम्मद मुस्तकीम विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में जिला नोडल एनसीडी डॉ. मुकेश पहाड़ी एवं सीएचसी अधीक्षक डॉ. पवन कुमार भी मौजूद रहे।

मानसिक रोग विशेषज्ञ डॉ. आलोक गुप्ता ने बताया कि मानसिक रोग किसी भी व्यक्ति को हो सकता है — उलझन, घबराहट, बेचैनी, नींद की कमी, भूत-प्रेत का साया महसूस होना, बुढ़ापे में भूलने की बीमारी या बच्चों का अत्यधिक जिद्दीपन — ये सभी मानसिक रोगों के लक्षण हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे मरीज जिला चिकित्सालय पुरुष बांदा (कमरा संख्या 4, 5, 6) में निःशुल्क परामर्श व उपचार प्राप्त कर सकते हैं।

एसडीएम अंकित वर्मा ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में इस प्रकार के शिविर अत्यंत आवश्यक हैं। मानसिक रोग को छिपाना नहीं चाहिए बल्कि समय रहते उपचार कराना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं को लगातार बेहतर बना रही है।

क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट डॉ. रिजवाना हाशमी ने नागरिकों की काउंसलिंग की।
अनुश्रवण एवं मूल्यांकन अधिकारी नरेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि 10 अक्टूबर से 10 नवंबर तक विश्व मानसिक स्वास्थ्य पखवाड़ा मनाया जा रहा है।
साइकियाट्रिक नर्स त्रिभुवन नाथ ने लोगों को बताया कि मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी किसी भी परेशानी के लिए टेली मानस हेल्पलाइन नंबर 14416 पर कॉल किया जा सकता है।

दृष्टिदोष नियंत्रण शिविर में 25 नेत्र रोगियों की पहचान की गई तथा 70 वर्ष से अधिक आयु के 15 नागरिकों के आयुष्मान कार्ड निःशुल्क बनाए गए।
सीएचसी अधीक्षक डॉ. पवन पटेल ने बताया कि शुक्रवार को भी इसी प्रकार का निःशुल्क शिविर आयोजित किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि मोतियाबिंद ऑपरेशन और आयुष्मान कार्ड निर्माण पूर्णतः निःशुल्क किए जा रहे हैं। बिंदकी जन सेवा कल्याण संस्थान के सहयोग से मोतियाबिंद मरीजों को निःशुल्क ऑपरेशन हेतु भेजा जाएगा।

शिविर में लेश प्रत्यारोपण विधि, काला मोतिया की जांच, आंख के तिर्यकपन तथा शुगर रोगियों की रेटिना जांच जैसी सेवाएं दी गईं।
डॉ. संदीप गुप्ता, डॉ. सुमन, डॉ. शशि चौहान, डॉ. राजाभइया, डॉ. सबीना, डॉ. अंकुर अवस्थी और डॉ. रिजवी ने संयुक्त रूप से लगभग 200 मरीजों का उपचार किया।
पंजीकरण कार्य अनुपम त्रिपाठी और अशोक कुमार द्वारा सम्पन्न कराया गया।

कुल 111 मानसिक रोगियों का पंजीकरण किया गया, जिनमें से 24 मरीजों को जिला चिकित्सालय बांदा में आगे के उपचार हेतु संदर्भित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन बीपीएम स्वप्निल गुप्ता ने किया।
शिविर के समापन पर अधीक्षक डॉ. पवन कुमार ने सभी अतिथियों, चिकित्सकों एवं स्टाफ का आभार व्यक्त करते हुए नागरिकों से आग्रह किया कि मानसिक एवं नेत्र रोगों से ग्रसित व्यक्ति जिला अस्पताल जाकर निःशुल्क उपचार क्रराए ।

अन्य खबरें

गैस सिलेंडर की समस्या पर सपा नेताओं का विरोध,एजेंसियों से समाधान की मांग : हाकरों की संख्या बढ़ाने तथा सुरक्षा व निगरानी की व्यवस्था मजबूत करने की भी मांग की

बांदा न्यूज़

कथा की कवरेज करने गए छायाकार का पर्स चोरी : पीड़ित ने थाने में दी तहरीर,रिपोर्ट दर्ज करने की मांग

बांदा न्यूज़

वरासत के मामलों का समय से निस्तारण करें : नंदी : प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई जनपद स्तरीय समीक्षा बैठक

बांदा न्यूज़

गुणवत्ता के साथ परियोजनाओं को तेज गति से पूर्ण किया जाए : आयुक्त : आयुक्त की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक

बांदा न्यूज़

बाबा बागेश्वर धाम की कथा के द्वितीय दिन उमड़ा आस्था का सैलाब : यूपी सरकार के मंत्रियों सहित लाखों श्रद्धालुओं का जनसमूह

बांदा न्यूज़

ऋषि बामदेव की धरती से गूंजा समरसता का संदेश : लाखों भक्तों ने सुनी हनुमंत कथा

बांदा न्यूज़

जनपद स्तरीय सड़क सुरक्षा जागरूकता प्रतियोगिता का आयोजन : छात्रों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा

बांदा न्यूज़

जीवन को सरल व सहज बनाकर ही भगवान की प्राप्ति संभव : पं. धीरेंद्र शास्त्री

बांदा न्यूज़

धूमधाम से मनाया गया बसपा सुप्रीमो मायावती का 70 वां जन्मदिवस : कांशीराम पार्क में आयोजित हुआ मंडल स्तरीय जनकल्याणकारी दिवस

बांदा न्यूज़

बागेश्वर धाम सरकार के आगमन पर निकली भव्य कलश यात्रा : नगर में भक्तिमय वातावरण

बांदा न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.