बांदा न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / बांदा
🚨 Breaking News | बांदा

बांदा में युवक नदी में डूबा, परिजनों ने लगाया जाम : रेस्क्यू टीम की देरी और प्रशासनिक लापरवाही से नाराज परिजन सड़क पर उतरे

बांदा | 03-Aug-2025 12:02 AM | 65 |
बांदा
रेस्क्यू टीम की देरी और प्रशासनिक लापरवाही से नाराज परिजन सड़क पर उतरे

बांदा (उत्तर प्रदेश), जसपुरा:
बांदा जनपद के जसपुरा थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक युवक के नदी में डूबने की घटना के बाद प्रशासन की सुस्ती और रेस्क्यू टीम की देरी ने परिजनों और स्थानीय लोगों में गुस्सा भर दिया। लापरवाही के विरोध में शुक्रवार को मृतक के परिजनों और ग्रामीणों ने जाम लगा दिया, जिससे दोनों ओर कई दर्जन वाहन फंस गए, जिनमें दो एंबुलेंस भी शामिल थीं।

30 वर्षीय राधे वाल्मीकि, पुत्र दुर्जन, गुरुवार को अपने घर से कुछ दूरी पर बाढ़ का पानी देखने गया था। इसी दौरान अचानक नदी का जलस्तर बढ़ गया और वह उसमें डूब गया। पास में खड़े ग्रामीणों ने उसे बचाने का प्रयास किया, पर वे असफल रहे। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस, तहसील प्रशासन और परिजनों को दी गई।

कस्बे के युवकों और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नदी में तलाश शुरू की। जसपुरा थाना प्रभारी अनिल कुमार अपनी टीम के साथ मौजूद रहे, लेकिन शाम तक रेस्क्यू टीम नहीं पहुंची। करीब 5 घंटे बाद टीम आई, लेकिन अंधेरा हो जाने के कारण वे वापस लौट गए और सुबह आने का आश्वासन दिया।

शुक्रवार को भी टीम दोपहर तक नहीं पहुंची, जिससे आक्रोशित परिजनों ने जसपुरा के पुराने बस स्टैंड के पास जाम लगा दिया। जाम 1:41 बजे से लेकर 2:45 बजे तक लगा रहा, जिससे यातायात बाधित हुआ। दो एंबुलेंस मरीजों के साथ फंस गईं।

प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए। थाना प्रभारी अनिल कुमार और अन्य पुलिसकर्मियों ने परिजनों को समझा-बुझाकर जाम हटवाया। इसके बाद उत्तर प्रदेश सरकार के जलशक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद मौके पर पहुंचे और जल्द रेस्क्यू टीम भेजने का आश्वासन देकर रवाना हो गए।

राधे वाल्मीकि की पत्नी का निधन एक साल पहले हो चुका था। उसके तीन छोटे बच्चे हैं — चार वर्षीय बेटी निधि, आठ साल का बेटा निखिल और एक साल का बेटा निहाल। वह मजदूरी कर परिवार का पेट पालता था।

घटना के बाद समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव विशंभर प्रसाद निषाद, विधानसभा अध्यक्ष प्रमोद निषाद, बीडी प्रजापति और अन्य नेता परिजनों से मिलने पहुंचे और प्रशासन को फटकार लगाते हुए तत्काल रेस्क्यू व नाव भेजने की मांग की।

अन्य खबरें

गैस सिलेंडर की समस्या पर सपा नेताओं का विरोध,एजेंसियों से समाधान की मांग : हाकरों की संख्या बढ़ाने तथा सुरक्षा व निगरानी की व्यवस्था मजबूत करने की भी मांग की

बांदा न्यूज़

कथा की कवरेज करने गए छायाकार का पर्स चोरी : पीड़ित ने थाने में दी तहरीर,रिपोर्ट दर्ज करने की मांग

बांदा न्यूज़

वरासत के मामलों का समय से निस्तारण करें : नंदी : प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई जनपद स्तरीय समीक्षा बैठक

बांदा न्यूज़

गुणवत्ता के साथ परियोजनाओं को तेज गति से पूर्ण किया जाए : आयुक्त : आयुक्त की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक

बांदा न्यूज़

बाबा बागेश्वर धाम की कथा के द्वितीय दिन उमड़ा आस्था का सैलाब : यूपी सरकार के मंत्रियों सहित लाखों श्रद्धालुओं का जनसमूह

बांदा न्यूज़

ऋषि बामदेव की धरती से गूंजा समरसता का संदेश : लाखों भक्तों ने सुनी हनुमंत कथा

बांदा न्यूज़

जनपद स्तरीय सड़क सुरक्षा जागरूकता प्रतियोगिता का आयोजन : छात्रों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा

बांदा न्यूज़

जीवन को सरल व सहज बनाकर ही भगवान की प्राप्ति संभव : पं. धीरेंद्र शास्त्री

बांदा न्यूज़

धूमधाम से मनाया गया बसपा सुप्रीमो मायावती का 70 वां जन्मदिवस : कांशीराम पार्क में आयोजित हुआ मंडल स्तरीय जनकल्याणकारी दिवस

बांदा न्यूज़

बागेश्वर धाम सरकार के आगमन पर निकली भव्य कलश यात्रा : नगर में भक्तिमय वातावरण

बांदा न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.