बांदा न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / बांदा
🚨 Breaking News | बांदा

बाबा बागेश्वर धाम की कथा के द्वितीय दिन उमड़ा आस्था का सैलाब : यूपी सरकार के मंत्रियों सहित लाखों श्रद्धालुओं का जनसमूह

बांदा | 17-Jan-2026 09:35 PM | 65 |
बांदा
यूपी सरकार के मंत्रियों सहित लाखों श्रद्धालुओं का जनसमूह

बाबा बागेश्वर धाम की कथा के द्वितीय दिन उमड़ा आस्था का सैलाब
यूपी सरकार के मंत्रियों सहित लाखों श्रद्धालुओं का जनसमूह
बांदा।शहर के मवई बाइपास चौराहा स्थित कथा स्थल पर आयोजित बाबा बागेश्वर धाम की विशाल एवं दिव्य कथा के द्वितीय दिन श्रद्धा, भक्ति और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने कथा स्थल पर पहुंचकर कथा श्रवण किया, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में सराबोर हो गया।इस पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार के कई वरिष्ठ मंत्री एवं जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति रही।कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, जनपद के प्रभारी मंत्री नंद गोपाल ‘नंदी’, राज्य मंत्री मन्नूलाल कोरी, राज्य मंत्री रामकेश निषाद, सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी, महोबा विधायक राकेश गोस्वामी, विधान परिषद सदस्य जितेंद्र सिंह सेंगर, गौ सेवा आयोग के सदस्य राजेश सिंह सेंगर, जिला पंचायत अध्यक्ष जे.पी. अनुरागी, पूर्व जिलाध्यक्ष बृजकिशोर गुप्ता, एमएलसी प्रतिनिधि रणविजय सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष मालती बासु, चेयरमैन विवेकानंद गुप्त, पूर्व चेयरमैन राजकुमार राज, पूर्व चेयरमैन विनोद जैन सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।कथा के दौरान बाबा बागेश्वर धाम की ओजस्वी वाणी ने श्रद्धालुओं को धर्म, संस्कार और सनातन संस्कृति से जोड़ते हुए सामाजिक समरसता और एकता का संदेश दिया। जयकारों, भजनों और मंत्रोच्चार से संपूर्ण वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से ओत-प्रोत हो उठा।आयोजक प्रवीण सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि रविवार को बाबा बागेश्वर धाम का दिव्य माया दरबार आयोजित किया जाएगा, जिसमें देश-प्रदेश से आए श्रद्धालु बाबा के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त करेंगे। इस दिव्य दरबार को लेकर भक्तों में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है।उन्होंने बताया कि यह विशाल कथा आयोजन आगामी 20 जनवरी तक जारी रहेगा।बांदा की धरती पर आयोजित यह आध्यात्मिक महोत्सव जनमानस में आस्था,संस्कृति और सनातन मूल्यों को और अधिक सुदृढ़ करने का कार्य करेगा।

अन्य खबरें

PHM NEWS Repoter
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.