बांदा न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / बांदा
🚨 Breaking News | बांदा

जेएन कॉलेज में प्रवेश घोटाले का आरोप, एबीवीपी ने डीएम को सौंपा ज्ञापन – कार्रवाई न हुई तो आंदोलन की चेतावनी : यदि मामले की जांच कर कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन और आमरण अनशन किया जाएगा

बांदा | 14-Oct-2025 08:26 AM | 65 |
बांदा
यदि मामले की जांच कर कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन और आमरण अनशन किया जाएगा

जेएन कॉलेज में प्रवेश घोटाले का आरोप, एबीवीपी ने डीएम को सौंपा ज्ञापन – कार्रवाई न हुई तो आंदोलन की चेतावनी

बांदा। पं. जवाहरलाल नेहरू महाविद्यालय बांदा में प्रवेश प्रक्रिया में बड़े घोटाले के आरोप लगाते हुए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) बांदा इकाई ने सोमवार को जिलाधिकारी जे. रीभा को ज्ञापन सौंपकर दोषियों पर कठोर कार्रवाई की मांग की। परिषद ने चेतावनी दी कि यदि मामले की जांच कर कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन और आमरण अनशन किया जाएगा।

लगाए गए मुख्य आरोप

  • स्नातक कक्षाओं में प्रवेश ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर बिना सार्वजनिक सूचना के किए गए।
  • प्रवेश प्रक्रिया में प्राचार्य की मिलीभगत से 4000 से 5000 रुपये तक की अवैध वसूली का आरोप।
  • आरक्षण नियमों की अनदेखी कर मनमाने तरीके से सीटें भरी गईं।
  • परास्नातक वर्ग में आरक्षण कोटे के अंतर्गत हुई प्रवेश सूची सार्वजनिक नहीं की गई
  • रिक्त सीटों पर पारदर्शी डायरेक्ट प्रवेश की मांग।

एबीवीपी की चेतावनी

एबीवीपी के जिला सह संयोजक कार्तिकेय गुप्ता ने कहा—

“यदि बुधवार तक हमारी मांगें नहीं मानी गईं, तो समस्त छात्रशक्ति के साथ आंदोलन और आमरण अनशन किया जाएगा।”

छात्रसंघ नेता लव सिन्हा और शैलेन्द्र वर्मा ने कहा—

“महाविद्यालय में छात्रों के साथ भ्रष्टाचार और अन्याय किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।”

डीएम ने दिया आश्वासन

जिलाधिकारी जे. रीभा ने ज्ञापन प्राप्त करते हुए कहा कि मामले की संपूर्ण जांच कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

उपस्थित छात्र कार्यकर्ता

इस दौरान विभाग संगठन मंत्री शिवम पांडे, नीतीश निगम, दीपक गुप्ता, अभय साहू, युवराज सिंह, हरिओम तिवारी, कत्यान सिंह, महक, महिगा, कमल, हर्षित कुशवाहा, सुनील, विनोद, नेहा यादव, आर्यन, खुशपाल सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

अन्य खबरें

गैस सिलेंडर की समस्या पर सपा नेताओं का विरोध,एजेंसियों से समाधान की मांग : हाकरों की संख्या बढ़ाने तथा सुरक्षा व निगरानी की व्यवस्था मजबूत करने की भी मांग की

बांदा न्यूज़

कथा की कवरेज करने गए छायाकार का पर्स चोरी : पीड़ित ने थाने में दी तहरीर,रिपोर्ट दर्ज करने की मांग

बांदा न्यूज़

वरासत के मामलों का समय से निस्तारण करें : नंदी : प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई जनपद स्तरीय समीक्षा बैठक

बांदा न्यूज़

गुणवत्ता के साथ परियोजनाओं को तेज गति से पूर्ण किया जाए : आयुक्त : आयुक्त की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक

बांदा न्यूज़

बाबा बागेश्वर धाम की कथा के द्वितीय दिन उमड़ा आस्था का सैलाब : यूपी सरकार के मंत्रियों सहित लाखों श्रद्धालुओं का जनसमूह

बांदा न्यूज़

ऋषि बामदेव की धरती से गूंजा समरसता का संदेश : लाखों भक्तों ने सुनी हनुमंत कथा

बांदा न्यूज़

जनपद स्तरीय सड़क सुरक्षा जागरूकता प्रतियोगिता का आयोजन : छात्रों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा

बांदा न्यूज़

जीवन को सरल व सहज बनाकर ही भगवान की प्राप्ति संभव : पं. धीरेंद्र शास्त्री

बांदा न्यूज़

धूमधाम से मनाया गया बसपा सुप्रीमो मायावती का 70 वां जन्मदिवस : कांशीराम पार्क में आयोजित हुआ मंडल स्तरीय जनकल्याणकारी दिवस

बांदा न्यूज़

बागेश्वर धाम सरकार के आगमन पर निकली भव्य कलश यात्रा : नगर में भक्तिमय वातावरण

बांदा न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.