अनुपपुर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / अनुपपुर
🚨 Breaking News | अनुपपुर

अनूपपुर में वृद्धाश्रम सीतापुर का जिला पंचायत सीईओ ने किया निरीक्षण : सुविधाओं के विस्तार के दिए निर्देश

अनुपपुर | 18-Feb-2026 09:18 PM | 189 |
अनुपपुर
सुविधाओं के विस्तार के दिए निर्देश

अनूपपुर, 18 फरवरी 2026

 जिला मुख्यालय के समीप स्थित ग्राम सीतापुर के वृद्धाश्रम का निरीक्षण करते हुए अर्चना कुमारी ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया और वृद्धजनों से संवाद कर सुविधाओं के विस्तार पर चर्चा की। उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाने के निर्देश भी दिए।
निरीक्षण के दौरान वृद्धाश्रम परिसर, सामुदायिक स्वच्छता परिसर, आवासीय व्यवस्था, रसोईघर, स्टोर तथा पेयजल व्यवस्था का विस्तृत अवलोकन किया गया। इस अवसर पर के के सोनी एवं के के रैकवार सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने वृद्धाश्रम के विकास कार्यों के लिए प्रस्ताव तैयार करने तथा आवश्यक व्यवस्थाओं के सुदृढ़ीकरण के निर्देश दिए। उन्होंने सीतापुर में प्रधानमंत्री सड़क से मुक्तिधाम तक निर्मित सीसी रोड का भी निरीक्षण किया।
इसके बाद समीपस्थ ग्राम भोलगढ़ में बोरवेल का अवलोकन कर ग्रामीणों से चर्चा की गई। ग्रामीणों ने बताया कि बोरवेल में पर्याप्त पानी उपलब्ध नहीं है। इस पर पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए वैकल्पिक जल स्रोतों का चिन्हांकन करने के निर्देश दिए गए।
निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत अनूपपुर द्वारा संचालित व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को समयबद्ध सुधार सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।

अन्य खबरें

जेएमएस कोल प्रबंधन और ठेकेदार पर मजदूरों के शोषण का आरोप : कोतमा में विरासनी कंपनी के खिलाफ फूटा श्रमिकों का गुस्सा, आकाश पांडे पर हर माह अवैध वसूली के गंभीर आरोप

अनुपपुर न्यूज़

रामनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई : थाना प्रभारी सुमित कौशिक की सतर्कता से गांजा तस्करों का भंडाफोड़

अनुपपुर न्यूज़

ग्राम पंचायत चोरभठी में प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर महिलाओं का प्रदर्शन : जांच के आश्वासन पर समाप्त हुआ अनशन

अनुपपुर न्यूज़

ग्राम पंचायत चोरभठी में प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर महिलाओं का प्रदर्शन : जांच के आश्वासन पर समाप्त हुआ अनशन

अनुपपुर न्यूज़

राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद द्वारा 3 मई को नारद जयंती पर अनूपपुर में भव्य आयोजन : मंत्री-सांसद समेत कई जनप्रतिनिधि रहेंगे मौजूद

अनुपपुर न्यूज़

जैतहरी में श्रमजीवी पत्रकार परिषद का निर्विरोध निर्वाचन संपन्न : बद्रीनाथ तिवारी बने अध्यक्ष

अनुपपुर न्यूज़

धड़ल्ले से हो रही पेड़ों की कटाई : वन विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

अनुपपुर न्यूज़

खेल भावना और जोश के बीच संपन्न हुआ भव्य क्रिकेट फाइनल : दैखल में स्वर्गीय महेश सिंह श्याम स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट संपन्न - बहेराबांध बनी विजेता

अनुपपुर न्यूज़

कमिश्नर ने दमेहडी क्लस्टर शिविर में सुनी ग्रामीणों की समस्याएं : बीजापुरी में काष्ठ शिल्पियों के कार्यों का किया निरीक्षण

अनुपपुर न्यूज़

फोटो निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन : 735 मतदान केन्द्रों के लिए 5.05 लाख से अधिक मतदाता पंजीकृत, युवाओं की मजबूत भागीदारी

अनुपपुर न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.