अनुपपुर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / अनुपपुर
🚨 Breaking News | अनुपपुर

ग्राम पंचायत चोरभठी में प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर महिलाओं का प्रदर्शन : जांच के आश्वासन पर समाप्त हुआ अनशन

अनुपपुर | 17-May-2026 11:01 PM | 189 |
अनुपपुर
जांच के आश्वासन पर समाप्त हुआ अनशन

अनूपपुर।
जनपद पंचायत जैतहरी अंतर्गत ग्राम पंचायत चोरभठी में प्रधानमंत्री आवास योजना के कथित अनियमितताओं को लेकर महिलाओं ने पंचायत प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। गांव की रामबाई राठौर सहित कई महिलाओं ने आरोप लगाया कि योजना के तहत पात्र हितग्राहियों की अनदेखी कर अपात्र लोगों को लाभ पहुंचाया गया है।
महिलाओं का कहना है कि पंचायत में रोजगार सहायक, सचिव और सरपंच द्वारा मनमाने तरीके से कार्य किए गए तथा ग्राम सभा के उचित अनुमोदन के बिना पात्र लोगों के नाम सूची से हटाए गए। इस संबंध में कई बार जिला प्रशासन से शिकायत किए जाने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई, जिससे ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ती गई।
आरोप है कि योजना के आवंटन में पारदर्शिता नहीं बरती गई और शिकायतों को लगातार नजरअंदाज किया जाता रहा। इससे परेशान होकर 14 मई 2026 को रामबाई राठौर, श्याम बाई अगरिया, कलमतिया अगरिया (पंच), रुग्गी बाई अगरिया सहित कई महिलाएं पंचायत भवन चोरभठी के सामने भूख हड़ताल पर बैठ गईं।
महिलाओं के प्रदर्शन के बाद प्रशासनिक अमला और पुलिस मौके पर पहुंची। देर रात अधिकारियों द्वारा प्रदर्शनकारियों को आश्वासन दिया गया कि 23 मई तक पूरे मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद महिलाओं ने अपना अनशन समाप्त किया।
प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने जनपद पंचायत जैतहरी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी पर भी पंचायत प्रतिनिधियों के पक्ष में कार्य करने और शिकायतों पर गंभीरता से कार्रवाई न करने के आरोप लगाए।
अब ग्रामीणों की नजर प्रशासन द्वारा की जाने वाली जांच और आगामी कार्रवाई पर टिकी हुई है।

अन्य खबरें

जेएमएस कोल प्रबंधन और ठेकेदार पर मजदूरों के शोषण का आरोप : कोतमा में विरासनी कंपनी के खिलाफ फूटा श्रमिकों का गुस्सा, आकाश पांडे पर हर माह अवैध वसूली के गंभीर आरोप

अनुपपुर न्यूज़

रामनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई : थाना प्रभारी सुमित कौशिक की सतर्कता से गांजा तस्करों का भंडाफोड़

अनुपपुर न्यूज़

ग्राम पंचायत चोरभठी में प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर महिलाओं का प्रदर्शन : जांच के आश्वासन पर समाप्त हुआ अनशन

अनुपपुर न्यूज़

राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद द्वारा 3 मई को नारद जयंती पर अनूपपुर में भव्य आयोजन : मंत्री-सांसद समेत कई जनप्रतिनिधि रहेंगे मौजूद

अनुपपुर न्यूज़

जैतहरी में श्रमजीवी पत्रकार परिषद का निर्विरोध निर्वाचन संपन्न : बद्रीनाथ तिवारी बने अध्यक्ष

अनुपपुर न्यूज़

धड़ल्ले से हो रही पेड़ों की कटाई : वन विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

अनुपपुर न्यूज़

खेल भावना और जोश के बीच संपन्न हुआ भव्य क्रिकेट फाइनल : दैखल में स्वर्गीय महेश सिंह श्याम स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट संपन्न - बहेराबांध बनी विजेता

अनुपपुर न्यूज़

कमिश्नर ने दमेहडी क्लस्टर शिविर में सुनी ग्रामीणों की समस्याएं : बीजापुरी में काष्ठ शिल्पियों के कार्यों का किया निरीक्षण

अनुपपुर न्यूज़

फोटो निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन : 735 मतदान केन्द्रों के लिए 5.05 लाख से अधिक मतदाता पंजीकृत, युवाओं की मजबूत भागीदारी

अनुपपुर न्यूज़

अनूपपुर में वृद्धाश्रम सीतापुर का जिला पंचायत सीईओ ने किया निरीक्षण : सुविधाओं के विस्तार के दिए निर्देश

अनुपपुर न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.