अनुपपुर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / अनुपपुर
🚨 Breaking News | अनुपपुर

रामनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई : थाना प्रभारी सुमित कौशिक की सतर्कता से गांजा तस्करों का भंडाफोड़

अनुपपुर | 17-May-2026 11:05 PM | 189 |
अनुपपुर
थाना प्रभारी सुमित कौशिक की सतर्कता से गांजा तस्करों का भंडाफोड़

अनूपपुर।

जिले के रामनगर थाना क्षेत्र में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रामनगर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना प्रभारी सुमित कौशिक के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अवैध गांजा और तस्करी में प्रयुक्त वाहन को जब्त किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि क्षेत्र से होकर गांजे की बड़ी खेप गुजरने वाली है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी सुमित कौशिक ने पुलिस टीम के साथ ग्राम सेमरा के पास सघन वाहन चेकिंग और घेराबंदी शुरू कर दी।

इसी दौरान एक तेज रफ्तार संदिग्ध वाहन आता दिखाई दिया। पुलिस को देखकर वाहन चालक घबरा गया और भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन तेज रफ्तार के कारण वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गया।

मौके पर मौजूद पुलिस टीम ने तत्काल वाहन को चारों तरफ से घेर लिया और तलाशी ली। जांच के दौरान वाहन से भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने गांजे की खेप और वाहन को जब्त कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।

रामनगर थाना पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की कड़ियों को जोड़ने में जुटी हुई है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि गांजे की यह खेप कहां से लाई जा रही थी और किन लोगों तक पहुंचाई जानी थी।

पुलिस की इस त्वरित और सतर्क कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों के कारोबार में लिप्त तस्करों में हड़कंप मच गया है।

अन्य खबरें

PHM NEWS Repoter
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.