शनिवार, 14 नवंबर 2026 ऐप डाउनलोड करें
PHM NEWS logo PHM NewsPrime Heritage Morning
ब्रेकिंग
IPEC के छात्रों ने CanSat 7U प्रतियोगिता में "उत्कृष्ट" (Excellent) ग्रेड हासिल किया* जनगणना-2027 स्वगणना अभियान को सफल बनाने में जुटा प्रशासन, डीएम ने दिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश। मालगाड़ी की चपेट में आने से सिंदुरिया निवासी रेलकर्मी की दर्दनाक मौत महिला अस्पताल में एक करोड़ की लागत से तैयार हुई हाईटेक लैब, होंगी 117 तरह की जांचें हाथरस में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने जहर देकर हत्या का लगाया आरोप सड़क पर रखे धान के बोझ से फिसली बाइक, दो लोग गंभीर। थाना क्षेत्र के पिपरा कल्याण और सिंदुरिया क्षेत्राधिकारी निचलौल रविंद्र सिंह ने बुधवार को चौक थाने का आकस्मिक निरीक्षण किया सिंदुरिया चौराहे पर मारपीट में पांच के खिलाफ केस दर्ज
अनुपपुर न्यूज़

राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद द्वारा 3 मई को नारद जयंती पर अनूपपुर में भव्य आयोजन मंत्री-सांसद समेत कई जनप्रतिनिधि रहेंगे मौजूद

मंत्री-सांसद समेत कई जनप्रतिनिधि रहेंगे मौजूद
anuppur-news-in-hindi

अनूपपुर। 

राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद, ब्लॉक इकाई अनूपपुर द्वारा देवर्षि नारद जयंती के अवसर पर 3 मई को भव्य एवं गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम बंकिम बिहार गेस्ट हाउस में आयोजित होगा, जिसकी तैयारियां तेज गति से चल रही हैं।आयोजन समिति के अनुसार देवर्षि नारद को प्रथम पत्रकार के रूप में सम्मानित किया जाता है। वे सूचना प्रसारण एवं समन्वय के प्रतीक माने जाते हैं। राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद द्वारा यह आयोजन अनूपपुर जिले में पिछले कई वर्षों से निरंतर किया जा रहा है।
राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद, ब्लॉक इकाई अनूपपुर की कोर कमेटी बैठक में कार्यक्रम के संयोजक के रूप में भगवान दास मिश्रा एवं चंदन केवट को जिम्मेदारी सौंपी गई है। संयोजकों ने बताया कि आयोजन को भव्य स्वरूप देने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां प्रारंभ कर दी गई हैं।कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिलीप जायसवाल, सांसद हिमाद्री सिंह, पूर्व मंत्री एवं विधायक बिसाहूलाल सिंह, कलेक्टर हर्षल पंचोली, पुलिस अधीक्षक मोती उर रहमान, महाप्रबंधक जमुना कोतमा क्षेत्र प्रभाकर राम त्रिपाठी, भाजपा जिला अध्यक्ष हीरा सिंह श्याम, जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्याम कुमार गुड्डू चौहान सहित जिले के नगर पालिका अध्यक्ष-राम अवध सिंह, अजय सराफ, साहबिन पनिका, रेनू कोल, रवि शंकर तिवारी, डॉ. सुनील चौरसिया, यशवंत सिंह एवं उमंग गुप्ता तथा अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहेंगे।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता के रूप में काशी विद्यापीठ वाराणसी के डायरेक्टर डॉ. नागेंद्र सिंह एवं इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजाति विश्वविद्यालय अमरकंटक की प्रॉक्टर डॉ. मनीषा शर्मा अपने विचार व्यक्त करेंगी।
इस अवसर पर कक्षा 10वीं एवं 12वीं के मेधावी छात्र-छात्राओं, यूपीएससी में सफल युवाओं तथा जिले के पत्रकारों का सम्मान किया जाएगा। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, गीत-संगीत एवं सहभोज की भी व्यवस्था रहेगी।
राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद, ब्लॉक इकाई अनूपपुर ने जिलेवासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।
 

यह भी पढ़ें

कोतमा में विरासनी कंपनी के खिलाफ फूटा श्रमिकों का गुस्सा, आकाश पांडे पर हर माह अवैध वसूली के गंभीर आरोप

अन्य खबरें

जनगणना-2027 स्वगणना अभियान को सफल बनाने में जुटा प्रशासन, डीएम ने दिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश।
मालगाड़ी की चपेट में आने से सिंदुरिया निवासी रेलकर्मी की दर्दनाक मौत
महिला अस्पताल में एक करोड़ की लागत से तैयार हुई हाईटेक लैब, होंगी 117 तरह की जांचें
हाथरस में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने जहर देकर हत्या का लगाया आरोप
सड़क पर रखे धान के बोझ से फिसली बाइक, दो लोग गंभीर। थाना क्षेत्र के पिपरा कल्याण और सिंदुरिया
सिंदुरिया चौराहे पर मारपीट में पांच के खिलाफ केस दर्ज