अनुपपुर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / अनुपपुर
🚨 Breaking News | अनुपपुर

नगर पालिका परिषद पसान में 'लोकार्पण समारोह' संपन्न : विकास कार्यों की मिली सौगात

अनुपपुर | 03-Feb-2026 09:40 PM | 189 |
अनुपपुर
विकास कार्यों की मिली सौगात

अनूपपुर। 3 फरवरी 2026

नगर पालिका परिषद पसान अंतर्गत वार्ड क्रमांक 07, चर्च के पास जमुना कॉलरी में भव्य 'लोकार्पण समारोह' का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृति को समर्पित रहा। समारोह में क्षेत्र के वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों और भारी संख्या में स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति रही।

प्रमुख अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति -

कार्यक्रम का नेतृत्व नगर पालिका परिषद पसान के अध्यक्ष रामअवध सिंह ने किया। समारोह में मुख्य रूप से अनूपपुर विधायक व पूर्व मंत्री बिसाहूलाल सिंह,भाजपा जिला अध्यक्ष हीरा सिंह श्याम और पूर्व जिला अध्यक्ष श्री बृजेश गौतम उपस्थित रहे।

विकास और जनसेवा पर जोर -

समारोह के दौरान अतिथियों ने विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण किया। वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि क्षेत्र का सर्वांगीण विकास सरकार की प्राथमिकता है और 'अटल जी' के सपनों को साकार करने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है।

प्रशासनिक सक्रियता -

नगर पालिका मुख्य अधिकारी शशांक आर्मो की देखरेख में आयोजित इस कार्यक्रम में नगर पालिका के पार्षदों और स्थानीय कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भूमिका निभाई। सभी नागरिकों ने इस पहल का स्वागत करते हुए हर्ष व्यक्त किया। कार्यक्रम में पधारे हुए सभी अतिथियों और नागरिकों का आभार नगर पालिका परिषद पसान के अध्यक्ष राम अवध सिंह ने व्यक्त किया।

ये रहे उपस्थित -

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष हीरा सिंह श्याम, नगर पालिका अध्यक्ष रामअवध सिंह,  पूर्व विंध्य विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष अनिल गुप्ता ,पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष बृजेश गौतम,  पूर्व जिलाध्यक्ष रामदास पूरी, प्रतिष्ठित व्यवसाय श्री राजीव सिंह,नगर पालिका परिषद पसान सीएमओ शशांक आर्मो,समस्त वार्ड पार्षद एवं समस्त मीडिया बंधु एवं सम्मानित आमजनों की उपस्थिति रही।

अन्य खबरें

जेएमएस कोल प्रबंधन और ठेकेदार पर मजदूरों के शोषण का आरोप : कोतमा में विरासनी कंपनी के खिलाफ फूटा श्रमिकों का गुस्सा, आकाश पांडे पर हर माह अवैध वसूली के गंभीर आरोप

अनुपपुर न्यूज़

रामनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई : थाना प्रभारी सुमित कौशिक की सतर्कता से गांजा तस्करों का भंडाफोड़

अनुपपुर न्यूज़

ग्राम पंचायत चोरभठी में प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर महिलाओं का प्रदर्शन : जांच के आश्वासन पर समाप्त हुआ अनशन

अनुपपुर न्यूज़

ग्राम पंचायत चोरभठी में प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर महिलाओं का प्रदर्शन : जांच के आश्वासन पर समाप्त हुआ अनशन

अनुपपुर न्यूज़

राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद द्वारा 3 मई को नारद जयंती पर अनूपपुर में भव्य आयोजन : मंत्री-सांसद समेत कई जनप्रतिनिधि रहेंगे मौजूद

अनुपपुर न्यूज़

जैतहरी में श्रमजीवी पत्रकार परिषद का निर्विरोध निर्वाचन संपन्न : बद्रीनाथ तिवारी बने अध्यक्ष

अनुपपुर न्यूज़

धड़ल्ले से हो रही पेड़ों की कटाई : वन विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

अनुपपुर न्यूज़

खेल भावना और जोश के बीच संपन्न हुआ भव्य क्रिकेट फाइनल : दैखल में स्वर्गीय महेश सिंह श्याम स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट संपन्न - बहेराबांध बनी विजेता

अनुपपुर न्यूज़

कमिश्नर ने दमेहडी क्लस्टर शिविर में सुनी ग्रामीणों की समस्याएं : बीजापुरी में काष्ठ शिल्पियों के कार्यों का किया निरीक्षण

अनुपपुर न्यूज़

फोटो निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन : 735 मतदान केन्द्रों के लिए 5.05 लाख से अधिक मतदाता पंजीकृत, युवाओं की मजबूत भागीदारी

अनुपपुर न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.