अनुपपुर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / अनुपपुर
🚨 Breaking News | अनुपपुर

खेल भावना और जोश के बीच संपन्न हुआ भव्य क्रिकेट फाइनल : दैखल में स्वर्गीय महेश सिंह श्याम स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट संपन्न - बहेराबांध बनी विजेता

अनुपपुर | 02-Mar-2026 10:56 PM | 189 |
अनुपपुर
दैखल में स्वर्गीय महेश सिंह श्याम स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट संपन्न - बहेराबांध बनी विजेता

अनूपपुर। दैखल में स्वर्गीय महेश सिंह श्याम स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट संपन्न — बहेराबांध बनी विजेता
अनूपपुर। स्वर्गीय महेश सिंह श्याम की स्मृति में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला दैखल में उत्साह, रोमांच और खेल भावना के साथ संपन्न हुआ। फाइनल मैच बहेराबांध और दैखल की टीमों के बीच खेला गया, जिसमें बहेराबांध टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज कर प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि दैखल टीम उपविजेता रही।
पूरे मुकाबले के दौरान दोनों टीमों ने अनुशासन और खेल भावना का उत्कृष्ट परिचय दिया, जिससे मैदान में मौजूद हजारों दर्शकों ने रोमांचक खेल का भरपूर आनंद लिया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रामदास पुरी (पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी) तथा मुकेश पटेल (मंडल अध्यक्ष भाजपा फुनगा) उपस्थित रहे।
इसके साथ ही कार्यक्रम में सोने सिंह परस्ते (चौकी प्रभारी), रमेश सिंह परस्ते (पूर्व सरपंच दैखल), शिव प्रताप राठौर (अध्यक्ष), दिगम्बर सिंह (सरपंच दैखल), सुरेश गुप्ता (सचिव), रामप्यारे गौतम (एएसआई फुनगा चौकी), कोमल अरजरिया, शैलेन्द्र विश्वकर्मा, भोला तिवारी, प्रवीण गोस्वामी सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
मुकाबले का संचालन एवं कमेंट्री सोन्ना दास द्वारा की गई।
आयोजन के सफल संचालन और खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए अतिथियों ने खेलों को ग्रामीण प्रतिभाओं के विकास का महत्वपूर्ण माध्यम बताया। टूर्नामेंट के समापन पर विजेता एवं उपविजेता टीमों को सम्मानित किया गया।
मैदान में उपस्थित हजारों दर्शकों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन कर आयोजन को यादगार बना दिया।

अन्य खबरें

जेएमएस कोल प्रबंधन और ठेकेदार पर मजदूरों के शोषण का आरोप : कोतमा में विरासनी कंपनी के खिलाफ फूटा श्रमिकों का गुस्सा, आकाश पांडे पर हर माह अवैध वसूली के गंभीर आरोप

अनुपपुर न्यूज़

रामनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई : थाना प्रभारी सुमित कौशिक की सतर्कता से गांजा तस्करों का भंडाफोड़

अनुपपुर न्यूज़

ग्राम पंचायत चोरभठी में प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर महिलाओं का प्रदर्शन : जांच के आश्वासन पर समाप्त हुआ अनशन

अनुपपुर न्यूज़

ग्राम पंचायत चोरभठी में प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर महिलाओं का प्रदर्शन : जांच के आश्वासन पर समाप्त हुआ अनशन

अनुपपुर न्यूज़

राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद द्वारा 3 मई को नारद जयंती पर अनूपपुर में भव्य आयोजन : मंत्री-सांसद समेत कई जनप्रतिनिधि रहेंगे मौजूद

अनुपपुर न्यूज़

जैतहरी में श्रमजीवी पत्रकार परिषद का निर्विरोध निर्वाचन संपन्न : बद्रीनाथ तिवारी बने अध्यक्ष

अनुपपुर न्यूज़

धड़ल्ले से हो रही पेड़ों की कटाई : वन विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

अनुपपुर न्यूज़

कमिश्नर ने दमेहडी क्लस्टर शिविर में सुनी ग्रामीणों की समस्याएं : बीजापुरी में काष्ठ शिल्पियों के कार्यों का किया निरीक्षण

अनुपपुर न्यूज़

फोटो निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन : 735 मतदान केन्द्रों के लिए 5.05 लाख से अधिक मतदाता पंजीकृत, युवाओं की मजबूत भागीदारी

अनुपपुर न्यूज़

अनूपपुर में वृद्धाश्रम सीतापुर का जिला पंचायत सीईओ ने किया निरीक्षण : सुविधाओं के विस्तार के दिए निर्देश

अनुपपुर न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.