अनुपपुर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / अनुपपुर
🚨 Breaking News | अनुपपुर

अनूपपुर थर्मल एनर्जी : (म.प्र.) प्राइवेट लिमिटेड की भू-अर्जन सम्बन्धित लोक सुनवाई सफलतापूर्वक सम्पन्न

अनुपपुर | 16-Jan-2026 06:42 PM | 492 |
अनुपपुर
(म.प्र.) प्राइवेट लिमिटेड की भू-अर्जन सम्बन्धित लोक सुनवाई सफलतापूर्वक सम्पन्न

ब्यूरो रिपोर्ट बृजेश मिश्रा* 

 *अनूपपुर* जिले के कोतमा  तहसील अन्तर्गत आठ ग्रामों कटकोना, बैहाटोला, मैनटोला, डोंगरिया खुर्द, भाटाडांड़, कोरिया खुर्द, कोठी एवं तरसिली में रेलवे कॉरिडोर निर्माण हेतु कुल 89. 917 हेक्टेयर निजी भूमि का अर्जन हेतु ग्राम बैहाटोला स्थित शासकीय उच्च विद्यालय में लोक सुनवाई सफलतापूर्वक संपन्न हुई। भूमि अर्जन पुर्नवास और पुनर्व्यवस्थापन में उचित प्रतिकर और पारदर्शिता का अधिकार अधिनियम 2013 के प्रावधानों तहत किये जा रहे भूमि अर्जन का करीब 500 स्थानीय ग्रामीणों ने खुलकर समर्थन किया। इस बाबत उक्त ग्रामों में सामाजिक समाघात अध्ययन का कार्य जिला प्रशासन के देख-रेख में किया गया है। 

लोकसुनवाई  का संचालन कोतमा के अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) टी आर  नाग एवं सतीश वर्मा, प्रतिनिधि, जिला प्रशासन की उपस्थिति में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।  इस दौरान प्रभावित ग्रामों के भू-स्वामी, स्थानीय ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों, प्रशासकीय अधिकारियों, पत्रकारों एवं कम्पनी के कर्मचारियों की मौजूदगी रही।  इस दौरान ग्राम पंचायत  कटकोना, बैहाटोला, मैनटोला, डोंगरिया खुर्द, भाटाडांड़, कोरिया खुर्द एवं गुलिडांड़ के सरपंचों एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा सामाजिक समाघात के संदर्भ में अपने सुझाव दिए गए तथा प्रस्तावित परियोजना का स्वागत एवं समर्थन किया गया। जिला प्रशासन के अधिकारियों ने ग्रामीणों द्वारा रखे गए सुझावों एवं प्रश्नों को गंभीरता से सुना और उन्हें अभिलेखित किया।  

लोक सुनवाई के सफल होने पर उपस्थित लोगों ने खुशी जाहिर की। ग्राम पंचायत भाठा डांड़ की सरपंच ओमवती ने  कहा कि, “आज आमलोगों को पानी के तरह ही बिजली की भी जरूरत है और इसलिए हम इस परियोजना का समर्थन करते हैं।" जबकि ग्राम पंचायत कटकोना की सरपंच गेंदिया बाई ने प्रस्तावित भू-अर्जन का स्वागत करते हुए कहा कि, अदाणी कंपनी के द्वारा इस क्षेत्र के विकास के लिए बहुत कुछ किया जा रहा है, इसके अलावा उचित मुआबजा एवं अन्य सुविधाओं का ख्याल रखा जाए।" वहीं तरसीली के निवासी राजेंद्र साहू ने कहा कि, “इस परियोजना के आने से इस क्षेत्र के  लोगों को ही नहीं बल्कि पूरे देश को बिजली मिलेगा एवं लाभ होगा।”

उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश के  अनूपपुर जिले के  छतई, मझटोलिया और उमरदा  ग्राम में 4x 800 मेगावाट कोयला आधारित अल्ट्रा सुपर थर्मल पावर प्लांट के स्थापना का कार्य प्रगति पर है।  इससे मध्य प्रदेश सहित पूरे देश में बिजली की मांग में हो रही लगातार वृद्धि को पूरा करने में मदद मिलेगी एवं तेजी से आर्थिक विकास होगा ।  सामाजिक सरोकारों के तहत इस क्षेत्र में अदाणी फाउंडेशन के माध्यम से शिक्षा, स्वास्थ्य, आजीविका उन्नयन और ढांचागत विकास के कई कार्यक्रमों का संचालन हो रहा है। गांव की महिलाओं एवं युवाओं को कई स्वरोजगार कार्यों से जोड़ा जा रहा  है। अदाणी फाउंडेशन की सामुदायिक सहभागिता के स्वास्थ्य, शिक्षा आजीविका उन्नयन कार्यक्रमों के द्वारा नजदीक के सभी ग्रामों में लोगों का समुचित विकास होगा।

अन्य खबरें

जेएमएस कोल प्रबंधन और ठेकेदार पर मजदूरों के शोषण का आरोप : कोतमा में विरासनी कंपनी के खिलाफ फूटा श्रमिकों का गुस्सा, आकाश पांडे पर हर माह अवैध वसूली के गंभीर आरोप

अनुपपुर न्यूज़

रामनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई : थाना प्रभारी सुमित कौशिक की सतर्कता से गांजा तस्करों का भंडाफोड़

अनुपपुर न्यूज़

ग्राम पंचायत चोरभठी में प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर महिलाओं का प्रदर्शन : जांच के आश्वासन पर समाप्त हुआ अनशन

अनुपपुर न्यूज़

ग्राम पंचायत चोरभठी में प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर महिलाओं का प्रदर्शन : जांच के आश्वासन पर समाप्त हुआ अनशन

अनुपपुर न्यूज़

राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद द्वारा 3 मई को नारद जयंती पर अनूपपुर में भव्य आयोजन : मंत्री-सांसद समेत कई जनप्रतिनिधि रहेंगे मौजूद

अनुपपुर न्यूज़

जैतहरी में श्रमजीवी पत्रकार परिषद का निर्विरोध निर्वाचन संपन्न : बद्रीनाथ तिवारी बने अध्यक्ष

अनुपपुर न्यूज़

धड़ल्ले से हो रही पेड़ों की कटाई : वन विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

अनुपपुर न्यूज़

खेल भावना और जोश के बीच संपन्न हुआ भव्य क्रिकेट फाइनल : दैखल में स्वर्गीय महेश सिंह श्याम स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट संपन्न - बहेराबांध बनी विजेता

अनुपपुर न्यूज़

कमिश्नर ने दमेहडी क्लस्टर शिविर में सुनी ग्रामीणों की समस्याएं : बीजापुरी में काष्ठ शिल्पियों के कार्यों का किया निरीक्षण

अनुपपुर न्यूज़

फोटो निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन : 735 मतदान केन्द्रों के लिए 5.05 लाख से अधिक मतदाता पंजीकृत, युवाओं की मजबूत भागीदारी

अनुपपुर न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.