गाजियाबाद में नामी कारोबारी के घर डकैती, सीसीटीवी में कैद हुई पूरी वारदातl
Spread the love

Ghaziabad : गाजियाबाद के नेहरू नगर के ई–ब्लॉक में एक कारोबारी के घर से डकैती का मामला सुर्खियों में बना हुआ है। डकैतों ने कारोबारी के घर में परिजनों को बंधक बनाकर डकैती के मामले को अंजाम दिया। दुर्भाग्यवश बदमाशों की टोली सीसीटीवी में कैद हो गई। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस की टीम ने डकैती डालने वाले बदमाशों को होली चाइल्ड चौक की ओर से भागते हुए देखा है। इसके पश्चात पुलिस अधिकारी वहां पर मौजूद अन्य सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपियों की पहचान करने में जुटे हुए हैं।

छह बदमाश शामिल

इस पूरी घटना को 6 बदमाशों ने मिलकर अंजाम दिया है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस के हाथ कोई पुख्ता सुराग लगे हैं। इसका जल्द ही खुलासा किया जाएगा। सीसीटीवी फुटेज में छह बदमाश नजर आए हैं, जिनमें से मात्र तीन बदमाशी घर के अंदर गए थे। बाकी के तीन बदमाश घर के बाहर निगरानी में खड़े थे। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाशों का ग्रुप दो अलग-अलग दिशाओं में भागा था।

बंद पड़े कई सीसीटीवी कैमरे

एसएसपी ने सीसीटीवी फुटेज देखने और अन्य डिजिटल माध्यमों से सुराग लगाने के लिए अलग टीम बनाई है। मामले की छानबीन के लिए क्राइम ब्रांच और थाना पुलिस के मुख्य अफसरों को लगाया गया है। अधिकारियों का कहना है कि इस मामले में कोई लीड मिली है और पुलिस की टीम काम कर रही है। मिली सूचना के अनुसार होली चाइल्ड चौराहा, मालीवाड़ा चौराहा समेत शहर के कई अन्य चौराहों पर सरकारी सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं, लेकिन यह कैमरे बंद पड़े हैं। अगर यह सीसीटीवी कैमरे बंद नहीं पड़े होते तो बदमाशों का पता आसानी से लगाया जा सकता था।


Spread the love