टोंक न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / टोंक
🚨 Breaking News | टोंक

चौरू में भ्रष्टाचार: पुराने रोड पर ही बना दी नई सीसी सड़क, सीमेंट की जगह बजरी का 'खेल' : राजस्थान संपर्क पोर्टल पर शिकायतों के बाद भी अधिकारी मौन, लाखों के निर्माण में घटिया सामग्री का उपयोग

टोंक | 11-Dec-2025 08:30 AM | 377 |
टोंक
राजस्थान संपर्क पोर्टल पर शिकायतों के बाद भी अधिकारी मौन, लाखों के निर्माण में घटिया सामग्री का उपयोग

उनियारा (आनंद शर्मा)एक तरफ प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जनसुनवाई और राजस्थान संपर्क हेल्पलाइन (181) को लेकर सख्त हैं और खुद शिकायतों का त्वरित निस्तारण कर रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ, टोंक जिले की उनियारा तहसील के चौरू ग्राम पंचायत में अधिकारी सीएम की मंशा पर पानी फेरते नजर आ रहे हैं। मामला यहां बन रही लाखों रुपए की सीसी रोड का है, जहां निर्माण के नाम पर खुलेआम भ्रष्टाचार किया जा रहा है और शिकायत के बावजूद जिम्मेदार 'मुकदर्शक' बने हुए हैं।

​पुराने रोड पर ही कर दी लीपापोती

ग्रामीणों ने बताया कि पंचायत में ठेकेदार के माध्यम से सीसी रोड का निर्माण करवाया जा रहा है। ठेकेदार ने मुनाफे के चक्कर में पुराने बने हुए रोड को उखाड़ने के बजाय उसी के ऊपर नई परत चढ़ा दी है। इससे सड़क की मोटाई (Thikness) कम रखी गई है। आरोप है कि यह सब कमीशनखोरी की बंदरबांट के लिए किया गया है ताकि सामग्री बचाकर ज्यादा पैसा कमाया जा सके।

​जेसीबी से मिलाया मसाला, सीमेंट नाममात्र

निर्माण कार्य में घटिया सामग्री के उपयोग का आलम यह है कि गिट्टी और बजरी को जेसीबी मशीन से भरकर मिलाया जा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि मसाले में सीमेंट नाममात्र का डाला गया है, जबकि बजरी निर्धारित मापदंड से दोगुनी मिलाई जा रही है। ऐसे में लाखों की लागत से बनी यह सड़क भविष्य में कितने दिन टिकेगी, इसकी कोई गारंटी नहीं है।

​संपर्क पोर्टल पर शिकायत भी बेअसर

भ्रष्टाचार के इस खेल को रोकने के लिए करीब आधा दर्जन ग्रामीणों ने 'राजस्थान संपर्क हेल्पलाइन' पर शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायत किए करीब एक सप्ताह बीत चुका है, लेकिन मामला ठंडे बस्ते में पड़ा है। न तो कोई अधिकारी जांच करने मौके पर पहुंचा और न ही काम रुकवाया गया। अधिकारियों की यह चुप्पी उनकी कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े करती है।

अन्य खबरें

मानवता शर्मसार: पलाई में दो गज जमीन के लिए तरसा शव : श्मशान के भीतर अतिक्रमण और बिजली का जाल

टोंक न्यूज़

स्मैकचियों और मनचलों पर कसेगा शिकंजा: उनियारा में सीएलजी बैठक में एसपी ने दिए सख्त निर्देश. : एसपी ने सुनी उनियारा वासियों की समस्याएं

टोंक न्यूज़

लापरवाही की 'बाढ़': बनेठा माइनर ओवरफ्लो होने से खेतों में भरा पानी, आक्रोशित : आक्रोशित किसानों ने ककोड-नगर फोर्ट मार्ग किया जाम

टोंक न्यूज़

निलंबित ग्राम विकास अधिकारी की वापसी के विरोध में लामबंद हुए पलाई के ग्रामीण : 25 दिन बाद भी नए अधिकारी को नहीं मिला चार्ज, ग्रामीणों ने दी आंदोलन की चेतावनी

टोंक न्यूज़

ककोड़ में तीन दुकानों के ताले तोड़कर चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार : पुलिस रिमांड पर चल रहा आरोपी

टोंक न्यूज़

माली समाज 25 फरवरी को करेगा विधानसभा का घेराव, सी.पी. सैनी ने भरी हुंकार : बाइक रैली निकालकर किया शक्ति प्रदर्शन

टोंक न्यूज़

अलीगढ़ के तत्कालीन थानाधिकारी और सिपाही पर भ्रष्टाचार का मुकदमा दर्ज : हवालात में मारपीट नहीं करने के एवज में मांगी थी 20 हजार की घूस

टोंक न्यूज़

उनियारा में बजरी माफियाओं पर 'सर्जिकल स्ट्राइक' की तैयारी : पुलिस उपाधीक्षक का 'जीरो टॉलरेंस' प्लान:

टोंक न्यूज़

अलीगढ़: कछुआ चाल से चल रहा बीसलपुर लाइन का काम, मुख्य बाजार में सड़कों पर बह रहा नाली का गंदा पानी : जगह-जगह खुदी सड़कों और गहरे गड्ढों से राहगीर परेशान, जिम्मेदार विभाग बेखबर

टोंक न्यूज़

श्री गांधी गौशाला के मकर संक्रांति महोत्सव का आगाज : प्रथम निमंत्रण भगवान अन्नपूर्णा गणेश को अर्पित

टोंक न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.