शाहजहाँपुर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / शाहजहाँपुर

थक-हारकर पिता पहुंचा एसपी के दरबार, लापता बेटे की तलाश में लगाई गुहार : जिला पंचायत सदस्य ने दिलाया मदद का भरोसा

शाहजहाँपुर | 08-Oct-2025 06:58 AM | 253 |
शाहजहाँपुर
जिला पंचायत सदस्य ने दिलाया मदद का भरोसा

 शाहजहांपुर।सेहरामऊ दक्षिणी थाना क्षेत्र के ग्राम परसिनिया निवासी पवन कुमार तिवारी अपने लापता पुत्र दीपांशू तिवारी की तलाश में थक-हारकर सोमवार को पुलिस अधीक्षक के दरबार पहुंचे। पिता ने बेटे की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाते हुए पुलिस की सुस्ती पर नाराजगी जताई।

पवन तिवारी ने बताया कि उनका पुत्र दीपांशू 25 अगस्त 2025 को अचानक घर से बिना बताए लापता हो गया था। इससे पहले किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनके मोबाइल पर फोन कर बेटे को डराया-धमकाया था। दीपांशू ने फोन से नंबर डिलीट किया और उसके बाद घर से चला गया।

परिजनों ने कई दिनों तक अपने स्तर से खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। पीड़ित पिता ने थाना सेहरामऊ दक्षिणी में तहरीर दी, जिस पर पुलिस ने एफआईआर तो दर्ज कर ली, लेकिन जांच में कोई गंभीरता नहीं दिखाई। पवन तिवारी का आरोप है कि पुलिस ने उनके मोबाइल नंबर को सर्विलांस पर लगाने या कॉल डिटेल खंगालने की कोशिश तक नहीं की, जिससे अब तक बेटे का कोई पता नहीं चल सका।

उन्होंने बताया कि गांव के कुछ लोगों से पुरानी रंजिश जरूर है, लेकिन बिना सबूत के किसी पर आरोप नहीं लगाना चाहते। पिता ने एसपी से अनुरोध किया कि मोबाइल सर्विलांस और कॉल डिटेल के आधार पर यह पता लगाया जाए कि 25 अगस्त को दीपांशू किनसे बात कर रहा था और किन परिस्थितियों में घर से निकला।

एसपी से गुहार लगाने के बाद परिजन जिला पंचायत सदस्य नीरज मिश्रा से मिले। उन्होंने मामले की जानकारी लेकर भरोसा दिलाया कि बालक की तलाश के लिए संबंधित अधिकारियों से बात की जाएगी। नीरज मिश्रा ने कहा कि जरूरत पड़ी तो वे मुख्यमंत्री दरबार तक पैरवी करेंगे, ताकि बालक की जल्द से जल्द बरामदगी हो सके।

अन्य खबरें

कांट के 'हिमालय सर' बने बच्चों के भविष्य के सारथी, 200 स्कूलों में जलाई शिक्षा की अलख : अनाथ बच्चों और पिता विहीन छात्राओं को दे रहे निःशुल्क कोचिंग

शाहजहाँपुर न्यूज़

दबंगों की पिटाई के बाद घायल युवक की मौत, पुलिस पर लापरवाही और कार्रवाई में देरी के आरोप : सिंधौली के चककुंडू गांव में मारपीट से घायल शिवकुमार की उपचार के दौरान मौत

शाहजहाँपुर न्यूज़

48 घंटे से ब्लैकआउट में ग्राम मिल्किया, बिजली विभाग की लापरवाही से ग्रामीण बेहाल : भीषण गर्मी में पेयजल संकट गहराया, शिकायतों के बावजूद नहीं हुई बिजली बहाल

शाहजहाँपुर न्यूज़

सिधौली फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी की कृषक गोष्ठी में पराली : कीट एवं जैविक खेती पर किसानों को दी गई जानकारी

शाहजहाँपुर न्यूज़

थाना कांट क्षेत्र में ओवरलोडिंग ट्रालियों का कहर, प्रशासन मौन : बीते दिनों ललित की ओवरलोड ट्रॉली से युवक की मौत के बाद भी नहीं रुका नियमों का उल्लंघन

शाहजहाँपुर न्यूज़

नगरिया भानपुर में गेहूं की फसल में भीषण आग, ग्रामीणों ने पाया काबू : डायल 112 पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लिया जायजा

शाहजहाँपुर न्यूज़

थाना कांट क्षेत्र में चोरों के हौसले बुलंद ट्रांसफार्मर तेल चोरी : पूरे इलाके की बिजली आपूर्ति ठप

शाहजहाँपुर न्यूज़

संपत्ति विवाद में चाचा की गोली मारकर हत्या : गढ़िया रंगीन पुलिस ने भतीजों को किया गिरफ्तार

शाहजहाँपुर न्यूज़

फाइलेरिया उन्मूलन विशेष अभियान का शुभारंभ, 28 फरवरी तक चलेगा अभियान : जनभागीदारी पर दिया गया जोर

शाहजहाँपुर न्यूज़

शाहजहांपुर: थाना कांट क्षेत्र के नगरिया भानपुर में धड़ल्ले से हो रहा अवैध खनन : थाना प्रभारी की मिलीभगत से भू-माफियाओं के हौसले बुलंद

शाहजहाँपुर न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.