शाहजहाँपुर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / शाहजहाँपुर

हरदोई में खाटू श्याम मंदिर का वार्षिकोत्सव, धूमधाम से मनाया जाएगा : चतुर्थ स्थापना दिवस, अगले साल 27 जनवरी को निशान यात्रा और 29 को होगी भव्य भजन संध्या

शाहजहाँपुर | 07-Sep-2025 11:41 AM | 253 |
शाहजहाँपुर
चतुर्थ स्थापना दिवस, अगले साल 27 जनवरी को निशान यात्रा और 29 को होगी भव्य भजन संध्या

हरदोई में खाटू श्याम मंदिर का वार्षिकोत्सव और स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया जाएगा

हरदोई। श्याम ज्योति सेवा समिति के तत्वावधान में होटल बसंत लीला में आयोजित बैठक में आगामी धार्मिक कार्यक्रमों की जानकारी दी गई। समिति अध्यक्ष अचल अग्रवाल ने बताया कि खाटू श्याम मंदिर (दुल्लीचंद चौराहा, रेलवे गंज हरदोई) का वार्षिकोत्सव एवं चतुर्थ स्थापना दिवस 27 जनवरी 2026 से बड़े ही धूमधाम से मनाया जाएगा।

कार्यक्रम के अंतर्गत 27 जनवरी, मंगलवार को भव्य निशान यात्रा निकाली जाएगी। यह यात्रा रजनीश अग्रवाल के आवास (नवीन गल्ला मंडी सरकुलर रोड) से प्रारंभ होकर नगर भ्रमण करती हुई खाटू श्याम मंदिर पर संपन्न होगी।

29 जनवरी, गुरुवार को सीएसएन डिग्री कॉलेज, लखनऊ चुंगी हरदोई में भजन संध्या का आयोजन होगा। इसमें मथुरा धाम के रसिक संत बाबा चित्र विचित्र विहारी दास भक्तों को भक्ति रस में सराबोर करेंगे।

बैठक में समिति पदाधिकारी राजेन्द्र पटेल, राज किशोर अग्रवाल, रजनीश अग्रवाल, समर्थ शाह, अमित अग्रवाल बंटी, विजय अग्रवाल, सुनील अग्रवाल, अंकुर जिंदल, सौरभ गुप्ता और सीए आकाश अग्रवाल उपस्थित रहे। समिति ने कार्यक्रम की सफलता के लिए पुलिस-प्रशासन से सहयोग की अपील की।

धार्मिक उत्सव को लेकर नगरवासियों और भक्तों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

अन्य खबरें

PHM NEWS Repoter
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.